ArchivesAlethia4India

19 मई : उसकी मेज पर स्वागत है

Alethia4India
Alethia4India
19 मई : उसकी मेज पर स्वागत है
Loading
/

“फिर खाने के समय बोअज़ ने उससे कहा, ‘यहीं आकर रोटी खा, और अपना कौर सिरके में डुबा।’ तो वह लवने वालों के पास बैठ गई, और उसने उसको भुनी हुई बालें दी; और वह खाकर तृप्त हुई, वरन् कुछ बचा भी रखा।” रूत 2:14

आप और मैं ऐसे पुल बनने के लिए बुलाए गए हैं, जो अलगाव के अनुभव और दिव्य स्वीकृति के जीवन के बीच के अन्तर को पाट करें।

रूत के लिए बोअज़ वह पुल था। पूरे दिन की कड़ी मेहनत के बीच बोअज़ ने अपने मजदूरों को भोजन करने का निमन्त्रण दिया। उसने रूत को भी फसल काटने वालों के बीच भोजन करने के लिए आमन्त्रित किया। हम इसके महत्त्व को देखने से आसानी से चूक सकते है। रूत एक अपरिचित, एक विदेशी, और एक महिला थी। बोअज़ के कार्य अप्रत्याशित और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विपरीत थे। वे मसीह के स्वभाव जैसे थे।

बोअज़ एक ऐसे व्यक्ति का उदाहरण है, जिसके कार्य अलगाव और परमेश्वर द्वारा दी गई स्वीकृति के बीच पुल बने। एक मोआबिन होने के कारण, रूत बैतलहम के रहने वाले लोगों से अलग दिखती थी और अलग व्यवहार करती थी। इसके अतिरिक्त, रूत और नाओमी की विधवा स्थिति उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों में अलग-थलग कर देती। लेकिन क्योंकि परमेश्वर का प्रेम बोअज़ के हृदय में था, इसलिए उसने किसी भी प्रकार के भेदभाव को नकारते हुए रूत का अपनी मेज़ पर स्वागत किया।

बोअज़ केवल अपने कार्यों से रूत को आराम महसूस कराने तक ही नहीं रुका। उसने यह भी सुनिश्चित किया कि उसके मजदूर भी रूत के साथ स्वीकृति और दया से व्यवहार करें, और उसने उसे अपने नए काम के कौशल को सीखते हुए संघर्ष करने के लिए अकेला नहीं छोड़ा (रूत 2:15-16)। उसने उसकी देखभाल करने के लिए खुले दिन का प्रदर्शन किया।

क्या हम अविश्वासियों, नए विश्वासियों, या हमारी कलीसियाओं में आने वाले आगंतुकों के साथ ऐसा करते हैं? एक मसीही, परिभाषा के अनुसार, परमेश्वर की वाचा के प्रेम का प्राप्तकर्ता होता है। इसलिए एक मसीही को ही सबसे पहले बहिष्कृत लोगों को अपने साथ शामिल करना चाहिए—उसे ही यह कहने वाला पहला व्यक्ति होना चाहिए, “यहाँ पर आपका स्वागत है! हमें खुशी है कि आप यहाँ हैं! कृपया शामिल हों! क्या आप मेरे साथ शामिल होंगे?” हम आत्म-केन्द्रित और केवल अपने जानकार लोगों के साथ समय बिताने और उनका स्वागत करने की आदत के खिलाफ खड़े होने के लिए बुलाए गए हैं।

हम पुल बनने के लिए वह साहस तब पाते हैं, जब हम मसीह में परमेश्वर द्वारा अपनी स्वीकृति को देखते हैं। बोअज़ द्वारा रूत की जाति, सामाजिक स्थिति और कार्य अनुभव की कमी के बावजूद उसे शामिल करना, परमेश्वर के सबसे बड़े स्वागत की शाश्वत कहानी की ओर इशारा करता है। पवित्र परमेश्वर ने यहूदी और गैर-यहूदी, दास और स्वतन्त्र के बीच की सीमाओं को पार करते हुए, पापियों से कहा, “पृथ्वी के दूर-दूर के देश के रहने वालो, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ!” (यशायाह 45:22)। हमें फिर से क्रूस की ओर देखना चाहिए, क्योंकि वहाँ हमें यह समझने को मिलता है कि परमेश्वर के प्रेम और स्वागत को पाने का क्या मतलब है। केवल तब ही हम दूसरों को सच्चे दिल से प्रेम और स्वागत कर सकेंगे।

इसलिए देखिए कि मसीह में कैसे परमेश्वर अपनी मेज़ पर आपका स्वागत करता है, और फिर अपने आप से पूछिए: “उसका आत्मा मुझे किस विभाजन को पार करने के लिए प्रेरित कर रहा है? वह मुझे किसे अपनी मेज़ पर स्वागत करने के लिए बुला रहा है?”

याकूब 2:1-13

18 मई : कृपा और प्रबन्ध

Alethia4India
Alethia4India
18 मई : कृपा और प्रबन्ध
Loading
/

“तब वह भूमि तक झुककर मुँह के बल गिरी, और उससे कहने लगी, ‘क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्‍टि करके मेरी सुधि ली है?’”  रूत 2:10

केवल वह दिल उस अनुग्रह को प्राप्त करने पर उचित रूप से आश्चर्यचकित होगा, जो यह जानता है कि वह अनुग्रह को पाने के योग्य नहीं है।

रूत कड़ी मेहनत करने वाली महिला थी। जिस तरह से उसने बोअज़ के खेत में काम करने वाले मजदूरों के पीछे मकई बीनने का काम किया, उसने प्रेरित पौलुस द्वारा थिस्सलुनीकियों की कलीसिया को दी गई शिक्षा का उदाहरण प्रस्तुत किया: “चुपचाप रहने और अपना–अपना काम–काज करने और अपने-अपने हाथों से कमाने का प्रयत्न करो; ताकि बाहर वालों से आदर प्राप्त करो, और तुम्हें किसी वस्तु की घटी न हो” (1 थिस्सलुनीकियों 4:11-12)। एक विदेशी भूमि में विधवा होकर और अपनी विधवा सास के साथ रहते हुए भी, रूत ने आत्म-दया में बैठकर किसी चमत्कारी हस्तक्षेप का इन्तज़ार नहीं किया। इसके बजाय, उसने हाथ में आए अवसर को अपनाया—अर्थात खेतों में जाकर बचे हुए अनाज को इकट्ठा करना—ताकि वह अपना और नाओमी का पालन-पोषण कर सकें। उसने न केवल अपने लिए प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी ली, बल्कि अपने कार्य को मेहनत और दृढ़ता के साथ किया, जिसमें उसे पूरा दिन बहुत कम आराम के साथ काम करना पड़ा (रूत 2:7)। इन सब में रूत ने न तो पुरस्कार की माँग की और न ही यह महसूस किया कि उसे कोई कृपा मिलनी चाहिए। 

अपने प्रयासों के लिए खुद को बधाई देने या बोअज़ के खेत में काम करने के निर्णय का श्रेय लेने के बजाय, उसने अपने श्रम को अपनी जिम्मेदारी माना। इसलिए जब बोअज़ ने उसे कृपा और आशीर्वाद दिया (रूत 2:8-9), तो उसने आश्चर्य और आभार के साथ इसका जवाब दिया। वह जानती थी कि वह उससे कुछ पाने की हकदार नहीं थी, और इसलिए उसने इसे एक उपहार के रूप में स्वीकार किया। 

विनम्रता और आभार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक आभार-हीन दिल घमण्ड से भरा होता है, लेकिन एक विनम्र दिल हमेशा आभारी होता है। 

बोअज़ की कृपा और सुरक्षा ने परमेश्वर द्वारा हमें दी जाने वाली शाश्वत कृपा और सुरक्षा की पूर्व सूचना दी, जो हमें बोअज़ के भावी वंशज, यीशु मसीह के माध्यम से मिलती है। रूत की तरह हम भी दीन होकर उसके जीवन की कहानी में हमारे शाश्वत जीवन की कहानी की गूंज सुन सकते हैं। जैसे बोअज़ ने रूत को भोजन और पानी दिया (रूत 2:9, 14), हम उनके चेहरों को एक अन्य पुरुष और महिला के चेहरे में बदलते देख सकते हैं—अर्थात यीशु और सामरी महिला के चेहरे में, जहाँ परमेश्वर के पुत्र ने उसे शाश्वत जल दिया जो उसकी आत्मिक प्यास को बुझा सकता था (यूहन्ना 4:1-45)। बोअज़ ने उस दिन रूत की शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा किया; मसीह हमारी हर एक आवश्यकता को शाश्वत रूप से पूरा करता है। वह हम सब के लिए जीवन का जल और जीवन की रोटी है। 

“क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्‍टि करके मेरी सुधि ली है?” यही प्रश्न निरन्तर हमारी जुबान पर रहना चाहिए: “प्रभु यीशु, आपने मुझ पर कृपा दृष्टि क्यों की, कि आप मुझसे प्रेम करते हैं, जबकि मैं एक पापी हूँ?” इसका उत्तर सरल है: अनुग्रह। हम चाहे अपने परिवारों, अपनी कलीसियाओं और अपने प्रभु के लिए कुछ भी करें, हम केवल और केवल परमेश्वर के अनुग्रह के कारण ही कृपा प्राप्त करते हैं। आपके पास कोई और स्थिति नहीं है, और आपको किसी और की आवश्यकता भी नहीं है। परमेश्वर की कृपा से दिए गए प्रावधान के कारण आप गा सकते हैं, “मसीह पर, पक्की चट्टान पर, मैं खड़ा हूँ; बाकी सारी भूमि दलदल भरी रेत है।”[1] आज आपके दिल को इस अनुग्रह से आश्चर्यचकित होकर गाने दें।

इफिसियों 2:11-22

17 मई : यहोवा तुम्हारे संग रहे

Alethia4India
Alethia4India
17 मई : यहोवा तुम्हारे संग रहे
Loading
/

“और बोअज़ बैतलहम से आकर लवने वालों से कहने लगा, ‘यहोवा तुम्हारे संग रहे;’ और वे उससे बोले, ‘यहोवा तुझे आशीष दे।’” रूत 2:4

आप एक व्यक्ति के “अभिवादन” से उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

जब बोअज़ अपने खेत में (और रूत की पुस्तक में) प्रवेश करता है और अपने मजदूरों को अभिवादन करता है, तो उसके चरित्र और परमेश्वर के साथ उसके सम्बन्ध की गहराई स्पष्ट हो जाती है।

बोअज़ परमेश्वर की उपस्थिति के प्रति जागरूकता के साथ जीता था, और यह उसके दैनिक कार्यों में दिखता था। यह बात पुराने नियम के कई सन्तों के बारे में भी सच थी। उन्होंने पवित्र और सांसारिक के बीच कोई भेद नहीं देखा; बल्कि, उनका मानना था कि सम्पूर्ण जीवन को परमेश्वर के सामने जीया जाना चाहिए। जब आप और मैं इसी तरह की श्रद्धा के साथ जीते हैं, तो हम अपने शब्दों और सम्बन्धों में एक क्रान्तिकारी परिवर्तन और आशीर्वाद अनुभव करते हैं।

ध्यान दें कि जब बोअज़ आया, तो उसने परमेश्वर का नाम आसानी से या अपशब्दों के रूप में नहीं लिया। उन्होंने सोच-समझकर और श्रद्धा के साथ परमेश्वर के नाम का उपयोग किया और अपने जीवन में परमेश्वर के अधिकार तथा घनिष्ठता को स्वीकारा। ऐसी श्रद्धा हमारी बातचीत में उथलेपन को रोकती है और हमें हर परिस्थिति में—लेटते हुए, उठते हुए, रास्ते पर चलते हुए, या दूसरों से बातचीत करते हुए— परमेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है (व्यवस्थाविवरण 6:7)।

अपने खेत में प्रवेश करते ही बोअज़ ने अपने मजदूरों को आशीर्वाद देकर उनके लिए एक अच्छा वातावरण तैयार कर दिया। उसके उदाहरण को हमें यह पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए, “मैं अपने कार्यस्थल में, अपने घर में, किराने की दुकान में, अपनी कलीसिया में कौन सा वातावरण बना रहा हूँ?” यदि आपके जीवन में प्रभु का आशीर्वाद और सन्तोष है, फिर चाहे आप सी.ई.ओ. हों या प्रशिक्षु, चाहे आपका काम हिसाब-किताब रखना हो या अनगिनत डायपर बदलना, आप अपने सभी कामों और शब्दों में परमेश्वर को सन्दर्भित करके आशीर्वाद पर आशीर्वाद लौटा सकते हैं।

यदि मसीह सचमुच आपके जीवन में प्रभु और उद्धारक के रूप में आ गया है, तो आपका विश्वास हर पल गूँजना चाहिए। “परमेश्वर के साथ समय” को केवल पन्द्रह मिनट की दैनिक बैठक के रूप में न लें, यह उम्मीद करते हुए कि यह आपको पूरे दिन सम्भाले रखेगा। आप कभी भी दूसरों को उस परमेश्वर की उपस्थिति में नहीं ले जा पाएँगे, जिनकी उपस्थिति में आप स्वयं नहीं जीते। अपनी बातचीत में उसका उल्लेख करें। अपने दिन की छोटी सफलताओं और कठिनाइयों में उसकी उपस्थिति और प्रतिज्ञाओं को याद करें। अपने दिनभर के समय में उसके साथ बातचीत करने की आदत बनाने का प्रयास करें। परमेश्वर की उपस्थिति के प्रति जागरूकता के साथ जीएँ, और यह आपके कार्यों और प्रतिक्रियाओं में दिखने लगेगा।

केवल, हे प्रभु, अपने प्रिय प्रेम में,

हमें ऊपर के पूर्ण विश्राम के लिए तैयार कर;

और मदद कर, कि आज और हर दिन,

हम प्रार्थना करते हुए तेरे समीप जीवन जी सकें[1]

कुलुस्सियों 4:2-6

16 मई : परमेश्वर के प्रावधान का चित्र-फलक

Alethia4India
Alethia4India
16 मई : परमेश्वर के प्रावधान का चित्र-फलक
Loading
/

“इसलिए वह जाकर एक खेत में लवने वालों के पीछे बीनने लगी, और जिस खेत में वह संयोग से गई थी वह एलीमेलेक के कुटुम्बी बोअज़ का था। और बोअज़ बैतलहम से आया।”  रूत 2:3-4

जो अक्सर हमें उलझी हुई गाँठों की तरह लगता है, वह बस उस कढ़ाई का पिछला हिस्सा होता है, जिसे परमेश्वर बुन रहा होता है।

नाओमी और रूत ने ज़िन्दगी में अपने हिस्से के उलझे धागे देखे थे। वे इस्राएल में विधवा और दरिद्र होकर आई थीं—यह एक असुरक्षित स्थिति थी, खासकर एक ऐसे समाज में जहाँ कोई कानून नहीं था (न्यायियों 21:25 देखें)। प्राचीन इस्राएली समाज में कानून के अनुसार गरीब लोग खेतों में फसल की कटाई करने वाले मजदूरों के पीछे-पीछे चलते हुए गिरे और बिखरे पड़े अनाज को उठा (बीन) सकते थे। यह कानून खुद परमेश्वर ने स्थापित किया था और इससे यह पता चलता है कि परमेश्वर को जरूरतमंदों के लिए कितनी चिन्ता थी। लेकिन इस समय के दौरान, परमेश्वर के इस कानून का अक्सर पालन नहीं किया जाता था—कभी-कभी तो बिल्कुल भी नहीं।

फिर भी, जब रूत ने खेतों में जाने का फैसला किया, तो परमेश्वर ने इस कानून के माध्यम से उसके और नाओमी के लिए ठोस रूप से प्रावधान प्रदान किया। रूत का यह साधारण सा निर्णय इन दो महिलाओं के लिए और उद्धार के सम्पूर्ण इतिहास के लिए परमेश्वर के प्रावधान की योजना का एक उदाहरण बन गया!

रूत अन्ततः बोअज़ के खेत में अनाज बीनने लगी, जो नाओमी के मृत पति का दूर का रिश्तेदार था और एक सम्पन्न तथा सम्मानित व्यक्ति था। प्राचीन इस्राएलियों के लिए परिवार समाज की मूल इकाई होता था, जिसमें विस्तृत परिवार के सदस्य नाओमी जैसे संघर्ष कर रहे अपने रिश्तेदारों को सहारा और सुरक्षा देने के लिए जिम्मेदार होते थे। यह सब परमेश्वर के प्रावधान से भरे हाथों की ओर संकेत करता है, जिसने रूत और नाओमी के लिए उदारता से प्रावधान किया था, जो कि पहली नज़र में साधारण सा प्रतीत हो रहा था।

असल में, जब हम रूत की कहानी पढ़ते हैं, हम पाते हैं कि इसके कई विवरण ऐसे घटित होते हैं जैसे मात्र संयोगवश हो रहे हों। मानो यह संयोग था कि रूत ने उस दिन अनाज बीनने का फैसला किया। मानो यह संयोग था कि नाओमी ने उसे प्रोत्साहित किया। मानो यह संयोग था कि बोअज़ ने उसी समय अपने खेत की फसल काटने का निर्णय लिया। मानो यह संयोग था कि रूत ने उसी के खेत में से अनाज बीनने का काम किया। लेकिन जब हम इस कहानी को समग्र रूप से देखते हैं, तो हम पाते हैं कि ये सभी घटनाएँ परमेश्वर के प्रावधान और देखभाल के उपकरण थे, जो उसके उद्धार के उद्देश्य को व्यक्त कर रहे थे। आखिरकार, बोअज़ और रूत के वंश से राजा दाऊद का जन्म हुआ और अन्ततः स्वयं प्रभु यीशु मसीह का, जो एक महान दाता और संरक्षक है, जिसका अपना जन्म “बैतलहम” में हुआ।

जैसे परमेश्वर ने इन धागों को अपने प्रावधान की सुन्दर कहानी में बुना, रूत और नाओमी को निश्चित रूप से लगा होगा कि ये धागे उलझे हुए, असम्बद्ध और कमज़ोर पड़े हुए हैं। शैतान अक्सर चाहता है कि हम ऐसे उलझे और निराशाजनक हालात पर ध्यान केन्द्रित करें, और परमेश्वर तथा उसके अच्छे प्रावधान पर सन्देह करें। हम आसानी से भूल जाते हैं कि जो एक बड़ी गड़बड़ी लगती है, वह सिर्फ उस कढ़ाई का पिछला हिस्सा है जिसे परमेश्वर बुन रहा है। लेकिन एक दिन, जब हमें उसके हाथ के काम को सामने से देखने का अवसर मिलेगा, तो ये अजीब और उलझे हुए धागे उसकी शानदार कढ़ाई का हिस्सा साबित होंगे। आज, याद रखें कि “संयोग” वास्तव में कुछ नहीं होता, कि अनिश्चितताएँ और कठिनाइयाँ परमेश्वर पर विश्वास करने के अवसर होते हैं, और कि उनके पीछे वह अपने लोगों के लिए विश्वास और भक्ति में समृद्धि लाने और उन्हें घर ले जाने के लिए अपनी योजनाओं को साकार कर रहा है।

रूत 2

15 मई : उठो और चलो

Alethia4India
Alethia4India
15 मई : उठो और चलो
Loading
/

“मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, ‘मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्‍टि करे, उसके पीछे-पीछे मैं सिला बीनती जाऊँ।’” रूत 2:2

क्या आप कभी दिन की शुरुआत बिस्तर में लेटे-लेटे यह सोचते हुए करते हैं कि आपके सामने और चारों ओर क्या कुछ हो रहा है? क्या आप आने वाले दिन की चुनौतियों को खुद पर हावी महसूस करते हैं, या फिर दिनचर्या से थका हुआ और नीरस महसूस करते हैं?

बैतलहम में अपनी नई ज़िन्दगी के पहले कुछ दिनों में रूत सुबह उठते हुए शायद रुक कर एक पल के लिए यह याद करती होगी कि वह कहाँ है और उसके साथ क्या हुआ है: मेरा पति मर गया। अब मैं अपनी विधवा सास के साथ एक विदेशी भूमि में रह रही हूँ। मुझे पता है कि मैंने यहाँ आने का फैसला किया था, लेकिन मैं आशा करती हूँ कि मैंने सही काम किया था। लेकिन अब आगे क्या होगा?

रूत ने अपनी ज़िन्दगी को आगे बढ़ाने के लिए किसी चमत्कारी हस्तक्षेप का इन्तज़ार नहीं किया। नहीं, उसकी सामान्य बुद्धि ने सोच-विचार को जन्म दिया और सोच-विचार ने व्यावहारिक क्रिया को। रूत जानती थी कि उसे और नाओमी को प्रावधान की आवश्यकता थी, और उसने देखा कि वह काम करने में सक्षम थी। इसलिए उसने नाओमी से सलाह ली और उसकी स्वीकृति प्राप्त की, फिर खेतों में जाकर काम करने और भोजन जुटाने के लिए बाहर निकली।

सामान्य बुद्धि का मतलब यह नहीं है कि हम अपनी खुद की समझ या क्षमताओं पर निर्भर करें। हमें परमेश्वर पर विश्वास करना चाहिए और उसकी ओर देखना चाहिए। लेकिन हमें वह सारी बुद्धि और क्षमताएँ भी उपयोग में लानी चाहिएँ जो उसने हमें दी हैं, ताकि हम उसकी इच्छानुसार समझदारी से जीवन जी सकें। हमें तैयार रहना चाहिए कि हम जो कर सकते हैं, वह करें और बाकी का काम परमेश्वर पर छोड़ दें। निष्क्रियता को धार्मिकता न समझें। लेकिन रूत अपनी मानसिकता और क्रियाओं के माध्यम से हमें सिखाती है कि जो कुछ भी परमेश्वर प्रदान करता है—हमारी आवश्यकताओं के अनुसार प्राप्त करने का हर एक अवसर—वह हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान (याकूब 1:17) देने वाला दाता की ओर आने वाली अपार कृपा और आशिषें हैं ।

जब हम उठते हैं और क्रियाशील होते हैं, तो हम विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर निष्क्रिय नहीं है। वह सब कुछ अपनी इच्छा के अनुसार कर रहा है (रोमियों 8:28), जो एक रस्सी के सहारे स्वर्ग नीचे लटकाया गया कोई पैकेज नहीं है, बल्कि एक चर्मपत्र है जो दिन-प्रतिदिन हमारे जीवन के मार्ग में खुलता जाता है। हमारे जीवन की सामान्य बातों में उसकी कृपा हमें एक और दिन के लिए आगे बढ़ने का साहस देती है। हो सकता है कि आपका दिन रोमांचक या भव्य न दिखे। हो सकता है कि आप यह न जानते कि आपके सामने जो परिस्थिति है, आप उसे कैसे पार करेंगे। लेकिन यह दिन परमेश्वर की ओर से आपको दिया गया दिन है, और जो कुछ करने के लिए उसने आपको बुलाया है, उसे पूरा करने के लिए सब कुछ वह आपको देगा।

क्या रूत की तरह आप भी उठकर अपने इस जीवन में आगे बढ़ेंगे और परमेश्वर तथा उसकी महिमा के लिए जीएँगे?

2 थिस्सलुनीकियों 3:7-12

14 मई : दुख की थियोलॉजी

Alethia4India
Alethia4India
14 मई : दुख की थियोलॉजी
Loading
/

“मुझे नाओमी न कहो, मुझे मारा कहो, क्योंकि सर्वशक्तिमान ने मुझ को बड़ा दुख दिया है। मैं भरी पूरी चली गई थी, परन्तु यहोवा ने मुझे छूछी करके लौटाया है। इसलिए जब कि यहोवा ही ने मेरे विरुद्ध साक्षी दी, और सर्वशक्तिमान ने मुझे दुख दिया है, फिर तुम मुझे क्यों नाओमी कहती हो?” रूत 1:20-21

जब नाओमी मोआब में अपने पति और बेटों की कब्रों को पीछे छोड़कर बैतलहम लौटी, तो हम केवल कल्पना ही कर सकते हैं कि वह अपने परिचित स्थानों और चेहरों के पास आकर कितना दर्द और शोक महसूस कर रही होगी। कौन सी सोच और यादें उसके सामने आई होंगी? ओह, मेरी पड़ोसन कैसी होगी, और ये तो उसके बेटे होंगे। देखो, वे बड़े हो गए हैं! मैं अपने बेटों को यहाँ लाया करती थी। यह वह रास्ता है जहाँ एलीमेलेक और मैं चलते थे. . .

जब उसकी स्थिति पर कड़वाहट छाने लगी, तो नाओमी ने, जिसके नाम का अर्थ “मनोहर” है, यह निर्णय लिया कि उसके लिए अधिक उपयुक्त नाम “मारा” है, जिसका अर्थ है “कड़वाहट।” उसने अपने जीवन की चुनौतियों को अनदेखा करके यह साबित करने की कोशिश नहीं की कि सब कुछ ठीक है। ऐसा करना ईमानदारी नहीं होता—यह उसकी थियोलॉजी के साथ विश्वासघात और उन परिस्थितियों के मध्य में उसके विश्वास का अपमान होता, जिसे भजन लेखक विलियम कूपर ने “एक कुपित हृदय के लिए किया गया प्रावधान” कहा था।[1]

नाओमी की स्थिति इस तथ्य को उजागर करती है कि परमेश्वर के लोगों के लिए भी जीवन में कुछ दर्द असहनीय लग सकता है, कुछ परिस्थितियाँ अन्यायपूर्ण प्रतीत हो सकती हैं, और कुछ प्रश्न बिना उत्तर के रह सकते हैं। उसकी प्रतिक्रिया एक सवाल उठाती है: जब शोक हमारे जीवन में आता है, तो हम क्या करेंगे? दुख की वास्तविकता मसीही लोगों के लिए एक समस्या है, लेकिन यह बाकी सभी लोगों के लिए भी तो एक समस्या है। सभी लोगों को दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। नास्तिक लोग इसका सामना सन्तोषजनक रूप से नहीं कर पाते, क्योंकि यदि परमेश्वर नहीं है, तो हम बस एक भाग्य के सहारे जी रहे हैं, जहाँ सब कुछ बस अपने आप घटित होता रहता है। लेकिन मसीही लोग यह सवाल कर सकते हैं—बल्कि हमें यह सवाल करना भी चाहिए—“इस परिस्थिति में परमेश्वर कहाँ हैं?”

नाओमी की ईमानदार भावना की अभिव्यक्ति उसकी थियोलॉजी से मेल खाती है। जो कुछ हुआ था, उसे वह संयोग नहीं मानती, बल्कि वह परमेश्वर के हाथ को काम करते हुए देखती और स्वीकार करती है। वह घोषणा करती है कि परमेश्वर उसके दर्द के बीच में सही है; वह उसे “शद्दाई,” “सर्वशक्तिमान,” सब कुछ प्रबन्ध करने वाला और सुरक्षा देने वाला परमेश्वर कहती है। शद्दाई का क्या अर्थ है? यह परमेश्वर का वह गुण है जिसका अर्थ है कि वह तब सबसे अच्छा होता है जब हम सबसे बुरे होते हैं।[2] नाओमी ने अकाल, हानि, शोक, सन्देह और जुदाई का सामना किया था—लेकिन क्योंकि वह परमेश्वर को शद्दाई के रूप में जानती थी, इसलिए वह इन कड़वे अनुभवों की व्याख्या और जिम्मेदारी को उसे सौंप सकती थी।

जब लहरें थपेड़े मारती हैं, जब पहिए सड़क से नीचे उतर जाते हैं, जब सब कुछ उलझ जाता है, तो आप कहाँ जाते हैं? आपको इस ज्ञान की ओर आना है कि परमेश्वर कौन है और वह अपने लोगों के साथ कैसे व्यवहार करता है। यह एक दृढ़ नींव है, जिस पर हमें खड़ा होना है। हम और कहाँ जा सकते हैं?

जब नाओमी ने बैतलहम छोड़ा, तो वहाँ अकाल था। जब वह लौटी, तो वहाँ फसल थी। शोक के बादलों के बीच उम्मीद की रौशनी फूटने लगी, क्योंकि परमेश्वर ने नाओमी और रूत के लिए प्रचुरता से प्रावधान करने के लिए मंच तैयार किया हुआ था। जब परमेश्वर काम कर रहा होता है, तो निराशा भी नए प्रारम्भ और नए अवसरों के लिए द्वार बन सकती है। एक दिन वह सारे अंधकार को समाप्त कर देगा। परमेश्वर आपका शद्दाई है। आपकी ज़िन्दगी के किस हिस्से में आज आपको यह सुनने की आवश्यकता है? और आपके आस-पास कौन है जिसे आपको यह सन्देश साझा करने की आवश्यकता है?

 रूत 1

13 मई : साधारण बातों का परमेश्वर

Alethia4India
Alethia4India
13 मई : साधारण बातों का परमेश्वर
Loading
/

“इस प्रकार नाओमी अपनी मोआबिन बहू रूत के साथ लौटी, जो मोआब देश से आई थी। वे जौ कटने के समय के आरम्भ में बैतलहम पहुँचीं।” रूत 1:22

जब भी आप किसी सुबह समाचार पढ़ते, देखते या सुनते हैं, तो क्या आपके मन में ऐसे विचार आते हैं कि आप बहुत छोटे हैं? क्या आप कभी यह सवाल करते हैं, “क्या परमेश्वर सच में जानता भी है कि मैं कौन हूँ या मैं कहाँ हूँ? सारी सृष्टि के सृष्टिकर्ता को भला मुझमें क्या दिलचस्पी हो सकती है?”

आप और मैं बहुत साधारण लोग हैं—और हम बड़ी आसानी से इस सोच का शिकार हो सकते हैं कि “साधारण” का अर्थ “बेकार” होता है। लेकिन रूत और नाओमी की कहानी कुछ अलग दिखाती है। इसमें हम परमेश्वर के सम्प्रभु और प्रावधान भरे हाथ को जीवन की दैनिक गतिविधियों में काम करते हुए पाते हैं। वह जानता है और परवाह करता है, वह सम्भालता है और प्रबन्ध करता है।

रूत की पुस्तक में परमेश्वर की प्रावधान और देखभाल की कहानी एक गलती से शुरू होती है। एलीमेलेक ने अपनी पत्नी नाओमी और दो बेटों के साथ भूख से त्रस्त बैतलहम को छोड़ने का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लिया था और समृद्ध मोआब चला गया था—लेकिन वहाँ उसकी और उसके बेटों की मृत्यु हो गई।

चाहे एलीमेलेक का मकसद निराशा, असन्तोष, या अविश्वास था, पवित्रशास्त्र उसके चुनाव के माध्यम से यह दिखाता है कि हमारी मूर्खता परमेश्वर के प्रावधान को रद्द नहीं कर सकती। यहाँ तक कि जब हम परिस्थितियों का गलत तरीके से जवाब देते हैं—जब हम प्रतीकात्मक रूप से अपने आप को परमेश्वर की प्रतिज्ञा की भूमि से बाहर ले जाते हैं—तब भी वह अपनी योजनाओं को पूरा कर सकता है। जब इस डर का प्रलोभन हम पर आता है कि परमेश्वर ने हमारी गलतियों के कारण हमारे जीवन को अनदेखा कर दिया है, तब हम उसके प्रावधान में शान्ति पा सकते हैं, जो हमारी सबसे बड़ी—या सबसे छोटी—गलतियों में भी काम कर सकता है।

क्या आपने जीवन के साधारण पलों में परमेश्वर को कार्य करते देखा है? क्या आपने आपकी गलतियों में भी उसे काम करते देखा है? या आप इस झूठ में फंसे हुए हैं कि परमेश्वर केवल असाधारण, अद्वितीय तरीकों से या हमारी महानतम आज्ञाकारिता के क्षणों के माध्यम से ही काम करता है?

जब हम केवल असाधारण को तलाशते हैं, तो हम साधारण बातों में परमेश्वर की महिमा को खो देते हैं—जैसे कि मेज पर रखे फलों में, अच्छे से तैयार किए गए भोजन में, एक पक्षी की चहचहाहट में, एक मित्र के साथ बातचीत में, बादलों के बीच चाँद की रौशनी में। जब हम मानते हैं कि परमेश्वर केवल तब काम करता है जब हम अच्छे होते हैं, तो हम पापियों के माध्यम से काम करने वाली परमेश्वर की कृपा को देखना छोड़ देते हैं—जैसे कि किसी पड़ोसी के साथ मसीह के बारे में बातचीत में, एक माता-पिता द्वारा अपने बच्चे से माफी माँगने में जब उन्होंने अधीर होकर उनसे बात की, या किसी के लिए एक प्रार्थना करने में क्योंकि चिन्ता ने हमें सोने नहीं दिया। एक प्रकार से कहा जाए तो कटनी के लिए पके जौ के खेतों का दृश्य रूत और नाओमी के लिए बहुत साधारण दृश्य था—लेकिन वास्तव में यह उनके लिए परमेश्वर के प्रावधान की घोषणा कर रहा था। गलतियाँ हुई थीं और दुख उठाए गए थे, लेकिन जौ की फसल ने दिखाया कि परमेश्वर जानता है, परवाह करता है, सम्भालता है और प्रबन्ध करता है।

परमेश्वर बदला नहीं है। हालाँकि उसके पास सारी सृष्टि का ध्यान रखने की जिम्मेदारी है, तौभी वह अपनी नज़र आप पर और मुझ पर डालता है और कहता है, मैं तुम्हें जानता हूँ। तुम्हारा नाम मेरी हथेली पर लिखा है। और जैसे मैंने नाओमी और रूत का ध्यान रखा, वैसे ही मैं तुम्हारा भी ध्यान रख रहा हूँ (यशायाह 49:16 देखें)। परमेश्वर अपने बच्चों को सम्भाल रहा है और उनका मार्गदर्शन कर रहा है। इस ज्ञान को अपने दिल में शान्ति और सान्त्वना लाने दें—फिर चाहे दिन कितना भी साधारण क्यों न लगे।

भजन 139

13 May : सर्व गोष्टींच्या तळाशी

Alethia4India
Alethia4India
13 May : सर्व गोष्टींच्या तळाशी
Loading
/

त्याचप्रमाणे आपण त्याच्या समक्षतेत पवित्र व निर्दोष असावे, म्हणून त्यानें जगाच्या स्थापनेपूर्वी आपल्याला ख्रिस्ताच्या ठायी निवडून घेतले. ‘त्यानें आपल्या मनाच्या सत्संकल्पाप्रमाणे आपल्याला येशू ख्रिस्ताच्या द्वारें स्वतःचे दत्तक होण्याकरता प्रेमाने पूर्वीच नेमले होते. (इफिसकरांस पत्र 1:4-5)

चार्ल्स स्पर्जन यांचा अनुभव सर्वसाधारण ख्रिस्ती व्यक्तीच्या अनुभवापेक्षा वेगळा नाहीं.

स्पर्जन, ज्यांचा जीवनकाळ 1834 ते 1892 हा होता, ते जॉर्ज म्युलर आणि हडसन टेलर यांचे समकालीन होते. त्यांनी लंडन येथील मेट्रोपोलिटन टॅबरनेकल येथे त्या काळात सर्वात प्रसिद्ध पाळक म्हणून तीस वर्ष सेवा केलीं.

त्यांचे उपदेश इतके सामर्थ्यशाली होते कीं दर आठवडी लोक ख्रिस्ताकडे वळत होते. त्यांचे उपदेश आज देखील छापले जातात आणि त्यांच्याकडें आज सुद्धा आदर्श आत्मे जिंकणारा व्यक्ती म्हणून पाहिले जाते.

ते जेव्हां सोळा वर्षाचे होते तेव्हां त्यांना जो अनुभव आला, ज्याने त्यांच्या सेवाकार्याला आकार दिला त्याची आठवण ते नेहमी करत असत :

मी जेव्हां ख्रिस्ताकडे येत होतो, तेव्हां मला वाटत असें कीं सर्व काही मीच करत आहे, आणि मला वाटत असें कीं मी कळकळीने देवाचा शोध करत आहे. मला या गोष्टीची कल्पना नव्हती कीं प्रभू माझा शोध करत होता. एखादा नवीन विश्वासणारा ही गोष्ट जाणून असेंल असें मला वाटत नाहीं.

मला तो दिवस, तो तास आठवतो जेव्हां पहिल्यांदा मला ही सत्ये समजली  [कृपेची सार्वभौम, मात करणारी तत्वे ] माझ्या मनात – जेव्हां त्यांनी कार्य केलें, जॉन बनयन जसे म्हणतात, माझ्या हृदयात एक अग्नि पेटली, आणि आज देखील मला कसे वाटले ते आठवते – अचानक मी एका बालकातून एक प्रौढ व्यक्ति झालो होतो- अखेरीस देवाच्या सत्याचा सुगावा लागल्याने माझी शास्त्राच्या ज्ञानात प्रगती झाली होती.

एका रात्री, मी चर्च मध्यें बसलो असताना, मी पाळकांच्या उपदेशाचा जास्त विचार करत नव्हतो, कारण मला त्यावर विश्वास नव्हता.

मला एका विचाराने घेरले, तुम्हीं ख्रिस्ती कसे झाला ? मी देवाचा शोध केला. पण तुम्हीं देवाचा शोध कसा करू लागला ? माझ्या मनात हे सत्य क्षणात उमगले – मी त्याचा शोध केला नसता, जर माझ्या मनात आधीच देवाचा शोध करण्याच्या प्रभाव पडला नसता. मी प्रार्थना केलीं होती, असा मी विचार केला, पण मी स्वत:ला विचारले, कीं मी प्रार्थना कशी करू लागलो ? शास्त्र वाचून मी प्रार्थना करण्यास प्रेरित झालो. मी शास्त्र वाचन कसे करू लागलो ?  मी ते वाचत होतो, पण मला कोणी वाचन करण्यास प्रेरित केलें ?

मग, त्या क्षणामध्यें माझ्या लक्षात आले, ह्या सर्व गोष्टीच्या तळाशी देव होता. आणि तोच माझ्या विश्वासाचा लेखक होता, आणि त्यावेळेला कृपेची तत्वे मला उमगली, आणि आज पर्येंत मी त्या पासून विभक्त झालो नाहीं आहे, आणि मी सातत्यानें हे कबूल करू इच्छितो कीं, “माझ्यात झालेंला बदल याचे सर्व श्रेय मी देवाला देतो.”

तुमच्यां विषयी काय? तुम्हीं तुमच्यां तारणाचे श्रेय देवाला देता का? ह्या सर्व गोष्टींच्या तळाशी तोच आहे का? मग ही गोष्ट तुम्हाला देवाच्या सार्वभौम, मात करणार्‍या कृपेच्या गौरवाची स्तुति करण्यास प्रवृत्त करते का?

12 मई : निर्णय की घाटी

Alethia4India
Alethia4India
12 मई : निर्णय की घाटी
Loading
/

“रूत बोली, ‘तू मुझ से यह विनती न कर, कि मुझे त्याग या छोड़कर लौट जा; क्योंकि जिधर तू जाए उधर मैं भी जाऊँगी; जहाँ तू टिके वहाँ मैं भी टिकूँगी; तेरे लोग मेरे लोग होंगे, और तेरा परमेश्‍वर मेरा परमेश्‍वर होगा।’” रूत 1:16

हमारे जीवनभर ऐसे क्षण आते हैं जो एक निर्णय की माँग करते हैं। और जैसा कि पासबान और लेखक रिको टाइस कहते हैं, “हम वह बन जाते हैं जो हम चुनाव करते हैं।”[1]

मोआब में अपने पति और दोनों बेटों को दफनाने की तिहरी त्रासदी का सामना करने के बाद नाओमी ने बैतलहम में अपने घर लौटने का निर्णय लिया। तौभी उसने अपनी बहुओं, रूत और ओर्पा, को मजबूर नहीं किया कि वे उसके साथ लौटें, बल्कि उन्हें अपनी मातृभूमि मोआब में रहने, अपने परिवारों के पास लौटने, पुनर्विवाह करने और भरपूर जीवन जीने का आग्रह किया (रूत 1:8-9)। रूत और ओर्पा के सामने अचानक एक जीवन-परिवर्तनकारी निर्णय आ खड़ा हुआ।

इन तीन महिलाओं के जीवन एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। उन्होंने एक साथ जीवन बिताया था, एक साथ हानि का अनुभव किया था, एक साथ शोक किया था और एक साथ रोया था। अन्ततः, ओर्पा ने अपने स्वदेश में ही रहने का चुनाव किया, जबकि रूत ने नाओमी के साथ बैतलहम जाने का निर्णय लिया। मूल रूप से, ओर्पा ने वही किया जो अपेक्षित था और समझदारी से भरा था। दूसरी ओर, रूत ने स्वदेश को छोड़ कर अनजान देश जाने को चुना। उसने पुनर्विवाह की सम्भावना को छोड़कर अपनी बूढ़ी, बेसहारा सास के साथ रहने का निर्णय लिया।

रूत जानती थी कि उसका निर्णय परिचितता, सुरक्षा या सम्बन्धों के दृष्टिकोण से प्रभावित नहीं होना चाहिए। यह पल उसके जीवन और उसके भाग्य को आकार देने वाला था। मोआब में रहना का मतलब था कि वह अपने समुदाय के झूठे देवताओं के साथ रहेगी और अपना सब कुछ त्याग कर नाओमी द्वारा जाने गए अब्राहम, इसहाक और याकूब के परमेश्वर की ओर मुड़ेगी। नाओमी का परमेश्वर अब रूत का परमेश्वर बन चुका था। यही कारण है कि उसने नाओमी के पास रहने का निर्णय लिया।

रूत द्वारा बैतलहम के मार्ग में लिया गया निर्णय हमारे लिए निर्णय की उस घाटी की ओर इशारा करता है, जिसमें खड़े होने का बुलावा यीशु हम सभी को देता है: क्या तुम मेरे चेले बनना चाहते हो, या क्या तुम उस ज़िन्दगी की ओर लौट जाना चाहते हैं जिसे तुम पहले से जानते हो? वह कौन है जो अपने पिता और माता और जो कुछ भी वह जानता है, जो सारी स्थिरता और सुरक्षा का प्रतीक है, सभी को मेरे लिए छोड़ देगा? (लूका 14:26 देखें)। क्या हम पूरे आत्मविश्वास से मसीह को यह कह सकते हैं, “जहाँ तुम जाओगे, मैं जाऊँगा”? क्या हम यह घोषणा कर सकते हैं, “हालाँकि आगे का रास्ता अपरिचित और अप्रिय है, फिर भी मैं अनुसरण करूँगा”?

यह ऐसा निर्णय नहीं है, जो हम केवल उद्धार के क्षण में करते हैं। हम इसे अपने जीवन के हर दिन करते हैं: क्या हम अपने पुराने, पापी मार्गों की ओर लौटेंगे, या क्या हम सत्य के मार्ग का अनुसरण करते रहेंगे? क्या हम परमेश्वर का अनुसरण करने और उसकी प्रजा की सेवा करने के लिए बलिदान करेंगे और जोखिम उठाएँगे? रूत का यह साहसी और विश्वासपूर्ण उत्तर इस निर्णायक विकल्प पर हमारे लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है, जब हम यह विचार करते हैं कि हमें कौन से डिग्री प्राप्त करनी चाहिए, कौन से पेशे का चयन करना चाहिए, अपना समय कैसे और किसके साथ बिताना चाहिए, हमारे पास कितना पैसा है और हमें इसका प्रबन्ध कैसे करना चाहिए, या हम कहाँ रहेंगे और सेवा करेंगे। ऐसे निर्णय, सही तरीके से किए गए निर्णय, हमें अलग बनाएँगे—जैसे यीशु मसीह का अनुसरण करने के लिए बिना किसी शंका के समर्पित होने का निर्णय, जिसमें हम सचमुच भरपूर जीवन पाते हैं (यूहन्ना 10:10)।

 मरकुस 8:27-38

12 May : आपण आपल्या वैर्‍यांवर प्रीति का करावी

Alethia4India
Alethia4India
12 May : आपण आपल्या वैर्‍यांवर प्रीति का करावी
Loading
/

“परंतु तुम्हा ऐकणार्‍यांस मी सांगतो, तुम्हीं आपल्या वैर्‍यांवर प्रीति करा; जे तुमचा द्वेष करतात त्यांचे बरे करा.” (लूक 6:27)

ख्रिस्ती लोकांनी त्यांच्या वैर्‍यांवर प्रीति करायची आहे आणि त्यांचे बरे करायचे आहे, ह्या मागे दोन मुख्य कारणे आहेत.

त्यातील एक कारण हे कीं, त्याद्वारें देव कोण आहे हे प्रकट होईल. देव हा दयाळू आहे.

  • कारण तो वाइटांवर व चांगल्यांवर आपला सूर्य उगववतो आणि नीतिमानांवर व अनीतिमानांवर पाऊस पाडतो. (मत्तय 5:45)
  • आमच्या पातकांच्या मानाने त्यानें आम्हांला शासन केलें नाहीं, त्यानें आमच्या दुष्कृत्यांच्या मानाने आम्हांला प्रतिफळ दिलें नाहीं. (स्तोत्र 103:10)
  • आणि तुम्हीं एकमेकांबरोबर उपकारी व कनवाळू व्हा; जशी देवानें ख्रिस्ताच्या ठायी तुम्हांला क्षमा केलीं आहे तशी तुम्हींही एकमेकांना क्षमा करा. (इफिसकरांस पत्र 4:32)

म्हणून, जेव्हां ख्रिस्ती लोक देवाच्या सामर्थ्याद्वारें अशा प्रकारे जीवन जगतात, तेव्हां आपण देव कसा आहे हे दाखवून देतो.

दुसरे कारण हे आहे कीं, ख्रिस्ती लोकांचे मन देवा मध्यें संतुष्ट असते आणि ते सूड उगवणे, तसेंच स्वतःचे गौरव करून घेणें किंवा संपत्ति किंवा जगिक सुरक्षिततेच्या लालसेने चालत नाहीं.

देव आपली संपूर्ण संतुष्टी करणारा ठेवा बनलेला असतो त्यामुळें आपण आपल्या वैर्‍यांना आपल्या गरजे प्रमाणे आणि आपल्या असुरक्षिततेने वागवत नाहीं, तर आपण आपल्या देवाच्या संतुष्टी करण्यार्‍या गौरवाच्या परिपूर्णतेने वागवतो.

इब्री 10:34,  “कारण बंदिवानांबरोबर तुम्हीं समदुःखी झालात आणि [स्वर्गात] आपली स्वतःची अधिक चांगली मालमत्ता आपल्याजवळ आहे व ती टिकाऊ आहे, हे समजून तुम्हीं आपल्या मालमत्तेची हानी आनंदाने सोसली. [ म्हणजेंच तुम्हीं तुमच्यां वैर्‍यांवर सूड घेतला नाहीं ].” हे जग आपले घर नाहीं आहे आणि देवच आपले संपूर्ण संतुष्टी करणारे पारितोषिक आहे, ह्या गोष्टीमधील भरवसा सूड घेण्याच्या दाट सक्तीच्या भावनेला काढून टाकतो. आपल्याला हे ठाऊक आहे कीं, “अधिक चांगली मालमत्ता आपल्याजवळ आहे व ती टिकाऊ आहे.”

मग, वैर्‍यांवर प्रीति करण्याच्या ह्या दोन्ही कारणांमध्यें मुख्य गोष्ट ही पाहतो कीं, देव जसा आहे तसाच दयाळू आणि गौरवीरित्या सर्व संतुष्टी करणारा दाखवला आहे.

आपले दयाळू असण्याचे सामर्थ्य हे आहे कीं आपण आपल्यावर झालेंल्या देवाच्या दयेने तृप्ती पावलो आहोत. आणि दयाळू असण्याचे सर्वोच्च कारण, देवाला गौरव देणे हे आहे, म्हणजेंच, त्याच्या दये करिता त्याला उंच करण्यास इतरांची मदत करणे होय. आपल्याला हे दाखवायचे आहे कीं, देव हा उत्कृष्ट आहे. आपल्याला देवाच्या दयेने, आपल्या प्रीति द्वारें देव महान आहे हे इतरांना दाखवायचे आहे.