ArchivesTruth For Life

22 मई : अलगाव को क्रूसित किया गया

Alethia4India
Alethia4India
22 मई : अलगाव को क्रूसित किया गया
Loading
/

“उसने तुम्हें भी जिलाया, जो अपने अपराधों और पापों के कारण मरे हुए थे जिनमें तुम पहले इस संसार की रीति पर, और आकाश के अधिकार के हाकिम अर्थात् उस आत्मा के अनुसार चलते थे, जो अब भी आज्ञा न मानने वालों में कार्य करता है।”  इफिसियों 2:1-2

यह चाहे जितना भी विरोधाभासी लगे, चाहे यह कितना ही टकरावपूर्ण लगे, बाइबल छुटकारा न पाए लोगों को चलते-फिरते मृतक बताती करती है। यीशु मसीह के बिना लोग “अपने अपराधों और पापों के कारण मरे हुए” हैं।

बाइबल का यह चित्र परमेश्वर के राज्य के बाहर के जीवन के बारे में हमारी अपेक्षाओं को सन्तुलित करने में मदद करता है। शिक्षा अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। कानूनी व्यवस्था स्पष्ट रूप से आवश्यक है। लेकिन इनमें से कोई भी, या दोनों मिलकर, मानव हृदय के मूल मुद्दों का समाधान नहीं कर सकते। सांसारिक उपचार केवल कुछ हद तक ही हमारी मदद कर सकते हैं, क्योंकि वे हमारी सबसे बड़ी समस्या को सम्बोधित नहीं कर सकते: कि हम “अपने अपराधों और पापों के कारण मरे हुए थे जिनमें [हम] पहले . . . चलते थे . . . और अन्य लोगों के समान स्वभाव ही से क्रोध की सन्तान थे” (इफिसियों 2:1, 3)।

मसीह के बाहर जो अलगाव है, वह मुख्य रूप से ऊर्ध्वाधर है: अर्थात परमेश्वर से अलगाव। फिर भी, इसके प्रभाव अन्य दिशाओं में भी फैलते हैं। पौलुस इफिसियों को लिखे अपने पत्र में बताता है कि इस ऊर्ध्वाधर अलगाव ने कैसे यहूदियों और गैर-यहूदियों के बीच के क्षैतिज रिश्तों को प्रभावित किया था (इफिसियों 2:11-12)। प्राचीन संसार में यहूदियों और गैर-यहूदियों के बीच की गहरी शत्रुता का कारण कुछ और नहीं बल्कि मानव पाप था। दोनों परमेश्वर से अलग थे, जैसा कि मन्दिर में लटका हुआ पर्दा दर्शाता था, और दोनों एक दूसरे से अलग थे, जैसे कि उनके बीच एक रूपक दीवार थी (पद 14)।

सच्चाई यह है कि मसीह के बिना ऐसी शत्रुता जारी रहेगी। हालाँकि हमारे समुदायों में निवेश करने और हमारे समाज में वास्तविक बदलाव लाने के लिए श्रम करना अच्छा है (और वास्तव में, परमेश्वर अपने लोगों को ऐसा करने के लिए निर्देशित करता है—उदाहरण के लिए, यिर्मयाह 29:7 देखें), तौभी यह वह स्थान नहीं है जहाँ एक मसीही सेवाकार्य में अपनी प्राथमिक ऊर्जा लगाता है या नवीकरण के लिए अपनी आशा रखता है। यीशु में, और केवल यीशु में, परमेश्वर ने एक नया समाज बनाया है और बना रहा है, जहाँ विभाजनकारी बाधाएँ अनुग्रह के द्वारा तोड़ी जाती हैं। परमेश्वर ने वास्तविक स्थानीय कलीसिया में “टूटे हुए संसार को फिर से बनाने” के लिए “आनुवंशिक खाका” प्रदान किया है।[1] जब लोग कलीसियाओं में इस खाके को देखते हैं, तो वे उसका स्वाद चखेंगे जो परमेश्वर तब करने वाला है, जब पाप और आँसू और शोक अब नहीं होंगे, जब एक नए आकाश और एक नई पृथ्वी में, वह सब पूरा होगा जो उसने ठाना है।

मसीह के बाहर अलगाव—ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज—का कोई उपचार नहीं है। लेकिन मसीह में, और उस समाज में जो वह बना रहा है और जिसका वह सिर है, ऐसे अलगाव को क्रूस पर चढ़ाया गया है। पाप की वास्तविकता को गम्भीरता से लेना यह दर्शाता है कि आप और मैं किसी-न-किसी तरह से अपनी स्थानीय कलीसिया में निवेश करेंगे, ताकि यह एक ऐसा स्थान बन सके जहाँ अनुग्रह ने दीवारों को तोड़ा है और परमेश्वर के भविष्य के राज्य का खाका स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जब तक हम वहाँ नहीं पहुँचते, तब तक हमारे पास इसका अग्रिम स्वाद चखने और इसके लिए काम करने का अवसर उपलब्ध है।

2 यूहन्ना 1-13

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 1–3; मत्ती 12:1-21 ◊

21 मई : परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना

Alethia4India
Alethia4India
21 मई : परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना
Loading
/

“मैं तुझ से सच-सच कहता हूँ, जब तक कोई मनुष्य जल और आत्मा से न जन्मे तो वह परमेश्‍वर के राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता।” यूहन्ना 3:5

जब हम चारों सुसमाचार पढ़ते हैं, तो हमें यह पता चलता है कि यीशु की सेवा का एक बड़ा हिस्सा परमेश्वर के राज्य के शुभ समाचार का प्रचार करना था। वह मूलतः नगरों और गाँवों में यात्रा करते हुए लोगों से यह कहता था, एक राज्य है और उसका राजा मैं हूँ। तुम अब तक उस राज्य में नहीं हो—लेकिन यदि तुम मेरे पीछे आओगे, तो तुम राजा की प्रजा बन जाओगे और उसके राज्य के नागरिक बन जाओगे।

इसलिए जब हम प्रार्थना करते हैं, “तेरा राज्य आए” (लूका 11:2), तो हमारी यह अभिलाषा होनी चाहिए कि लोग मसीह के राज्य में नए जन्म के द्वारा प्रवेश करें—कि वे यीशु के समर्पित अनुयायी बन जाएँ। हम प्रार्थना करते हैं कि जो लोग परमेश्वर के खिलाफ विद्रोह में जी रहे हैं, “अन्धकार के वश से छूटकर उसके प्रिय पुत्र के राज्य में प्रवेश” कर जाएँ (कुलुस्सियों 1:13)। यीशु ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि उसके राज्य में प्रवेश करने का एकमात्र तरीका यह नया जन्म है।

यीशु का नीकुदेमुस से हुआ संवाद, जो यूहन्ना 3 में दर्ज है, इस सत्य को स्पष्ट करता है। नीकुदेमुस एक धार्मिक व्यक्ति था, जो अधिकार और प्रभाव वाला व्यक्ति था—और फिर भी वह बेचैन था और अभी भी खोज रहा था। जब यीशु से उसकी बातचीत हुई, यीशु ने उसके सामने उसके राज्य को देख पाने और उसमें प्रवेश करने की आवश्यक शर्त को रेखांकित किया: और वह था आत्मा द्वारा नया जन्म लेना। यीशु ने कहा कि यह नया जन्म प्रकृति द्वारा नहीं, बल्कि परमेश्वर के आत्मा द्वारा मानव हृदय में चमत्कार के रूप में लाया जाता है। कोई भी आत्मा के कार्य के बिना उसके राज्य में प्रवेश नहीं कर सकता; कोई भी उसके राज्य से इतना दूर नहीं है कि परमेश्वर का आत्मा उसमें कार्य न कर सके।

जब हम परमेश्वर के राज्य के आने के लिए प्रार्थना करते हैं, तो हम यह प्रार्थना कर रहे होते हैं कि लोगों की आँखें और कान खुल जाएँ, ताकि लोग नया जन्म ले सकें। राजा अपने शाश्वत राज्य को स्थापित करने के लिए आने वाला है और राजा आज भी अपने आत्मा के द्वारा कार्य कर रहा है, ताकि लोग उसके राज्य में प्रवेश करें। जब तक हमारे राजा की वापसी नहीं होती, तब तक यह सोच कि लोग मसीह के राज्य में कैसे प्रवेश करते हैं, हमें हमारे अपने उद्धार पर आश्चर्य और खुली हुई आँखों के साथ प्रार्थना करने के लिए प्रेरित करे, ताकि आत्मा वह काम कर सके जो केवल वही कर सकता है।

यूहन्ना 3:1-15

20 मई : अकल्पनीय अनुग्रह

Alethia4India
Alethia4India
20 मई : अकल्पनीय अनुग्रह
Loading
/

“हमको उसमें उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात् अपराधों की क्षमा, उसके उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है, जिसे उसने सारे ज्ञान और समझ सहित हम पर बहुतायत से किया।” इफिसियों 1:7-8

परमेश्वर की कृपा अपने लोगों के लिए कोई सीमा नहीं जानती और न ही किसी सीमा में बँधी रहती है। इस सत्य को जानने के लिए हमें कहीं और नहीं, बल्कि मसीह के क्रूस की ओर देखना होगा, जहाँ “हमको उसमें उसके लहू के द्वारा छुटकारा मिला है।”

निर्गमन की पुस्तक में, परमेश्वर ने फसह का नियम दिया, जिसने एक कीमत पर खरीदी गई स्वतन्त्रता का चित्र प्रस्तुत किया। उसने इस्राएलियों से कहा कि वे एक परिवार के लिए एक मेमना बलि करें और उसके लहू को अपने दरवाजे की चौखटों पर पोतें, ताकि मृत्यु का दूत उनके घर में न आने पाए जब वह मिस्र से गुज़रे। उन विश्वासियों के घरों के निवासी केवल इसलिए परमेश्वर के न्याय, अर्थात पहले पुत्र की मृत्यु होने से बच गए, क्योंकि उनके स्थान पर एक मेमने की मृत्यु हुई थी (निर्गमन 12:3-13)।

इस्राएली फिरौन के दास थे। इसी तरह, हम सभी इस संसार में पाप और मृत्यु के दास के रूप में आते हैं। हमारे उद्धार की कीमत मसीह का लहू था, जिसने विश्वास करने वाले सभी लोगों के लिए महान फसह के मेमने के रूप में उद्धार के कार्य को पूरा किया। उसका लहू हमें शाश्वत रूप से मृत्यु से निकाल कर जीवन में ले आता है। मसीह पृथ्वी पर यह बताने के लिए नहीं आया था कि हम अपने आप को मसीही कैसे बनाएँ। वह यह बताने के लिए भी नहीं आया था कि हमें अपने आप को बचाने के लिए क्या करना होगा। वह इसलिए आया था ताकि वह उस काम को करे, जो हम अपने आप को बचाने के लिए नहीं कर सकते थे। उसने हमारे बदले में कुछ किया और हमें वह क्षमा प्रदान की जो हमें तो मुफ्त में मिलती है, लेकिन जिसके लिए परमेश्वर ने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि परमेश्वर ने हमारे पापों को बस नजरअंदाज कर दिया; बल्कि क्रूस पर मसीह की मृत्यु ने उस न्याय को सोख लिया जो आपको और मुझे प्राप्त होना चाहिए था। परमेश्वर की पवित्रता माँगती है कि पाप का दण्ड चुकाया जाए और उसके पुत्र ने वह भुगतान किया।

जब पौलुस इस पर विचार करता है, तो वह यह कहने के लिए अभिप्रेरित होता है, “हमारे प्रभु यीशु मसीह के परमेश्‍वर और पिता का धन्यवाद हो!” (इफिसियों 1:3)। परमेश्वर की कृपा पर विचार करते हुए हमें हमेशा हमें स्तुति की ओर प्रेरित होना चाहिए। लेकिन ध्यान दें कि 7-8 पद में पौलुस किस वाक्यांश का प्रयोग करता है, “उसके उस अनुग्रह के धन के अनुसार . . . जिसे उसने . . . हम पर बहुतायत से किया ।” परमेश्वर की कृपा प्रचण्ड है। यह अत्यधिक है। उसने इसे अपने प्रत्येक सन्तान पर उण्डेला है, और कुछ भी पीछे नहीं रख छोड़ा है। और वह इसे शाश्वत रूप से जारी रखेगा।

कल्पना करें कि आपने एक उच्चतम दर्जे के रेस्तरां में अपना भोजन समाप्त कर लिया है और कोई व्यक्ति आपका बिल उठाता है, और कहता है, “तुम्हारा बिल मैं अदा करूँगा—मैं भुगतान करूँगा।” यही वह है जो परमेश्वर ने आपके लिए सबसे बड़े स्तर पर कहा है। वह यह नहीं कह रहा है कि कोई भुगतान नहीं किया जाना है। वह यह कह रहा है कि उसने पहले ही भुगतान कर दिया है। परमेश्वर की कृपा सभी सीमाओं से परे है, ये सीमाएँ हमारी आँखों की दृष्टि से और हमारे दिलों की कल्पना से बहुत परे हैं। इसलिए, हालाँकि आप पिछले दिन या सप्ताह को देखेंगे, आप पाएँगे कि आप पापी हैं, फिर भी आप यह भी जान सकते हैं: आप उतना पाप नहीं कर सकते जितना परमेश्वर क्षमा कर सकता है, और आप आश्वस्त हो सकते हैं कि जिसने आप में अच्छा काम आरम्भ किया है, वही उसे यीशु मसीह के दिन तक पूरा करेगा (फिलिप्पियों 1:6)। आप अनुग्रह पर अनुग्रह पर अनुग्रह का अनुभव शाश्वत रूप से करेंगे।

यह अनुग्रह ही था जिसने मुझे अब तक सुरक्षित रखा,

और वही अनुग्रह मुझे घर तक ले जाएगा।”[1]

होशे 3

19 मई : उसकी मेज पर स्वागत है

Alethia4India
Alethia4India
19 मई : उसकी मेज पर स्वागत है
Loading
/

“फिर खाने के समय बोअज़ ने उससे कहा, ‘यहीं आकर रोटी खा, और अपना कौर सिरके में डुबा।’ तो वह लवने वालों के पास बैठ गई, और उसने उसको भुनी हुई बालें दी; और वह खाकर तृप्त हुई, वरन् कुछ बचा भी रखा।” रूत 2:14

आप और मैं ऐसे पुल बनने के लिए बुलाए गए हैं, जो अलगाव के अनुभव और दिव्य स्वीकृति के जीवन के बीच के अन्तर को पाट करें।

रूत के लिए बोअज़ वह पुल था। पूरे दिन की कड़ी मेहनत के बीच बोअज़ ने अपने मजदूरों को भोजन करने का निमन्त्रण दिया। उसने रूत को भी फसल काटने वालों के बीच भोजन करने के लिए आमन्त्रित किया। हम इसके महत्त्व को देखने से आसानी से चूक सकते है। रूत एक अपरिचित, एक विदेशी, और एक महिला थी। बोअज़ के कार्य अप्रत्याशित और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से विपरीत थे। वे मसीह के स्वभाव जैसे थे।

बोअज़ एक ऐसे व्यक्ति का उदाहरण है, जिसके कार्य अलगाव और परमेश्वर द्वारा दी गई स्वीकृति के बीच पुल बने। एक मोआबिन होने के कारण, रूत बैतलहम के रहने वाले लोगों से अलग दिखती थी और अलग व्यवहार करती थी। इसके अतिरिक्त, रूत और नाओमी की विधवा स्थिति उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों में अलग-थलग कर देती। लेकिन क्योंकि परमेश्वर का प्रेम बोअज़ के हृदय में था, इसलिए उसने किसी भी प्रकार के भेदभाव को नकारते हुए रूत का अपनी मेज़ पर स्वागत किया।

बोअज़ केवल अपने कार्यों से रूत को आराम महसूस कराने तक ही नहीं रुका। उसने यह भी सुनिश्चित किया कि उसके मजदूर भी रूत के साथ स्वीकृति और दया से व्यवहार करें, और उसने उसे अपने नए काम के कौशल को सीखते हुए संघर्ष करने के लिए अकेला नहीं छोड़ा (रूत 2:15-16)। उसने उसकी देखभाल करने के लिए खुले दिन का प्रदर्शन किया।

क्या हम अविश्वासियों, नए विश्वासियों, या हमारी कलीसियाओं में आने वाले आगंतुकों के साथ ऐसा करते हैं? एक मसीही, परिभाषा के अनुसार, परमेश्वर की वाचा के प्रेम का प्राप्तकर्ता होता है। इसलिए एक मसीही को ही सबसे पहले बहिष्कृत लोगों को अपने साथ शामिल करना चाहिए—उसे ही यह कहने वाला पहला व्यक्ति होना चाहिए, “यहाँ पर आपका स्वागत है! हमें खुशी है कि आप यहाँ हैं! कृपया शामिल हों! क्या आप मेरे साथ शामिल होंगे?” हम आत्म-केन्द्रित और केवल अपने जानकार लोगों के साथ समय बिताने और उनका स्वागत करने की आदत के खिलाफ खड़े होने के लिए बुलाए गए हैं।

हम पुल बनने के लिए वह साहस तब पाते हैं, जब हम मसीह में परमेश्वर द्वारा अपनी स्वीकृति को देखते हैं। बोअज़ द्वारा रूत की जाति, सामाजिक स्थिति और कार्य अनुभव की कमी के बावजूद उसे शामिल करना, परमेश्वर के सबसे बड़े स्वागत की शाश्वत कहानी की ओर इशारा करता है। पवित्र परमेश्वर ने यहूदी और गैर-यहूदी, दास और स्वतन्त्र के बीच की सीमाओं को पार करते हुए, पापियों से कहा, “पृथ्वी के दूर-दूर के देश के रहने वालो, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ!” (यशायाह 45:22)। हमें फिर से क्रूस की ओर देखना चाहिए, क्योंकि वहाँ हमें यह समझने को मिलता है कि परमेश्वर के प्रेम और स्वागत को पाने का क्या मतलब है। केवल तब ही हम दूसरों को सच्चे दिल से प्रेम और स्वागत कर सकेंगे।

इसलिए देखिए कि मसीह में कैसे परमेश्वर अपनी मेज़ पर आपका स्वागत करता है, और फिर अपने आप से पूछिए: “उसका आत्मा मुझे किस विभाजन को पार करने के लिए प्रेरित कर रहा है? वह मुझे किसे अपनी मेज़ पर स्वागत करने के लिए बुला रहा है?”

याकूब 2:1-13

18 मई : कृपा और प्रबन्ध

Alethia4India
Alethia4India
18 मई : कृपा और प्रबन्ध
Loading
/

“तब वह भूमि तक झुककर मुँह के बल गिरी, और उससे कहने लगी, ‘क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्‍टि करके मेरी सुधि ली है?’”  रूत 2:10

केवल वह दिल उस अनुग्रह को प्राप्त करने पर उचित रूप से आश्चर्यचकित होगा, जो यह जानता है कि वह अनुग्रह को पाने के योग्य नहीं है।

रूत कड़ी मेहनत करने वाली महिला थी। जिस तरह से उसने बोअज़ के खेत में काम करने वाले मजदूरों के पीछे मकई बीनने का काम किया, उसने प्रेरित पौलुस द्वारा थिस्सलुनीकियों की कलीसिया को दी गई शिक्षा का उदाहरण प्रस्तुत किया: “चुपचाप रहने और अपना–अपना काम–काज करने और अपने-अपने हाथों से कमाने का प्रयत्न करो; ताकि बाहर वालों से आदर प्राप्त करो, और तुम्हें किसी वस्तु की घटी न हो” (1 थिस्सलुनीकियों 4:11-12)। एक विदेशी भूमि में विधवा होकर और अपनी विधवा सास के साथ रहते हुए भी, रूत ने आत्म-दया में बैठकर किसी चमत्कारी हस्तक्षेप का इन्तज़ार नहीं किया। इसके बजाय, उसने हाथ में आए अवसर को अपनाया—अर्थात खेतों में जाकर बचे हुए अनाज को इकट्ठा करना—ताकि वह अपना और नाओमी का पालन-पोषण कर सकें। उसने न केवल अपने लिए प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी ली, बल्कि अपने कार्य को मेहनत और दृढ़ता के साथ किया, जिसमें उसे पूरा दिन बहुत कम आराम के साथ काम करना पड़ा (रूत 2:7)। इन सब में रूत ने न तो पुरस्कार की माँग की और न ही यह महसूस किया कि उसे कोई कृपा मिलनी चाहिए। 

अपने प्रयासों के लिए खुद को बधाई देने या बोअज़ के खेत में काम करने के निर्णय का श्रेय लेने के बजाय, उसने अपने श्रम को अपनी जिम्मेदारी माना। इसलिए जब बोअज़ ने उसे कृपा और आशीर्वाद दिया (रूत 2:8-9), तो उसने आश्चर्य और आभार के साथ इसका जवाब दिया। वह जानती थी कि वह उससे कुछ पाने की हकदार नहीं थी, और इसलिए उसने इसे एक उपहार के रूप में स्वीकार किया। 

विनम्रता और आभार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक आभार-हीन दिल घमण्ड से भरा होता है, लेकिन एक विनम्र दिल हमेशा आभारी होता है। 

बोअज़ की कृपा और सुरक्षा ने परमेश्वर द्वारा हमें दी जाने वाली शाश्वत कृपा और सुरक्षा की पूर्व सूचना दी, जो हमें बोअज़ के भावी वंशज, यीशु मसीह के माध्यम से मिलती है। रूत की तरह हम भी दीन होकर उसके जीवन की कहानी में हमारे शाश्वत जीवन की कहानी की गूंज सुन सकते हैं। जैसे बोअज़ ने रूत को भोजन और पानी दिया (रूत 2:9, 14), हम उनके चेहरों को एक अन्य पुरुष और महिला के चेहरे में बदलते देख सकते हैं—अर्थात यीशु और सामरी महिला के चेहरे में, जहाँ परमेश्वर के पुत्र ने उसे शाश्वत जल दिया जो उसकी आत्मिक प्यास को बुझा सकता था (यूहन्ना 4:1-45)। बोअज़ ने उस दिन रूत की शारीरिक आवश्यकताओं को पूरा किया; मसीह हमारी हर एक आवश्यकता को शाश्वत रूप से पूरा करता है। वह हम सब के लिए जीवन का जल और जीवन की रोटी है। 

“क्या कारण है कि तू ने मुझ परदेशिन पर अनुग्रह की दृष्‍टि करके मेरी सुधि ली है?” यही प्रश्न निरन्तर हमारी जुबान पर रहना चाहिए: “प्रभु यीशु, आपने मुझ पर कृपा दृष्टि क्यों की, कि आप मुझसे प्रेम करते हैं, जबकि मैं एक पापी हूँ?” इसका उत्तर सरल है: अनुग्रह। हम चाहे अपने परिवारों, अपनी कलीसियाओं और अपने प्रभु के लिए कुछ भी करें, हम केवल और केवल परमेश्वर के अनुग्रह के कारण ही कृपा प्राप्त करते हैं। आपके पास कोई और स्थिति नहीं है, और आपको किसी और की आवश्यकता भी नहीं है। परमेश्वर की कृपा से दिए गए प्रावधान के कारण आप गा सकते हैं, “मसीह पर, पक्की चट्टान पर, मैं खड़ा हूँ; बाकी सारी भूमि दलदल भरी रेत है।”[1] आज आपके दिल को इस अनुग्रह से आश्चर्यचकित होकर गाने दें।

इफिसियों 2:11-22

17 मई : यहोवा तुम्हारे संग रहे

Alethia4India
Alethia4India
17 मई : यहोवा तुम्हारे संग रहे
Loading
/

“और बोअज़ बैतलहम से आकर लवने वालों से कहने लगा, ‘यहोवा तुम्हारे संग रहे;’ और वे उससे बोले, ‘यहोवा तुझे आशीष दे।’” रूत 2:4

आप एक व्यक्ति के “अभिवादन” से उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

जब बोअज़ अपने खेत में (और रूत की पुस्तक में) प्रवेश करता है और अपने मजदूरों को अभिवादन करता है, तो उसके चरित्र और परमेश्वर के साथ उसके सम्बन्ध की गहराई स्पष्ट हो जाती है।

बोअज़ परमेश्वर की उपस्थिति के प्रति जागरूकता के साथ जीता था, और यह उसके दैनिक कार्यों में दिखता था। यह बात पुराने नियम के कई सन्तों के बारे में भी सच थी। उन्होंने पवित्र और सांसारिक के बीच कोई भेद नहीं देखा; बल्कि, उनका मानना था कि सम्पूर्ण जीवन को परमेश्वर के सामने जीया जाना चाहिए। जब आप और मैं इसी तरह की श्रद्धा के साथ जीते हैं, तो हम अपने शब्दों और सम्बन्धों में एक क्रान्तिकारी परिवर्तन और आशीर्वाद अनुभव करते हैं।

ध्यान दें कि जब बोअज़ आया, तो उसने परमेश्वर का नाम आसानी से या अपशब्दों के रूप में नहीं लिया। उन्होंने सोच-समझकर और श्रद्धा के साथ परमेश्वर के नाम का उपयोग किया और अपने जीवन में परमेश्वर के अधिकार तथा घनिष्ठता को स्वीकारा। ऐसी श्रद्धा हमारी बातचीत में उथलेपन को रोकती है और हमें हर परिस्थिति में—लेटते हुए, उठते हुए, रास्ते पर चलते हुए, या दूसरों से बातचीत करते हुए— परमेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती है (व्यवस्थाविवरण 6:7)।

अपने खेत में प्रवेश करते ही बोअज़ ने अपने मजदूरों को आशीर्वाद देकर उनके लिए एक अच्छा वातावरण तैयार कर दिया। उसके उदाहरण को हमें यह पूछने के लिए प्रेरित करना चाहिए, “मैं अपने कार्यस्थल में, अपने घर में, किराने की दुकान में, अपनी कलीसिया में कौन सा वातावरण बना रहा हूँ?” यदि आपके जीवन में प्रभु का आशीर्वाद और सन्तोष है, फिर चाहे आप सी.ई.ओ. हों या प्रशिक्षु, चाहे आपका काम हिसाब-किताब रखना हो या अनगिनत डायपर बदलना, आप अपने सभी कामों और शब्दों में परमेश्वर को सन्दर्भित करके आशीर्वाद पर आशीर्वाद लौटा सकते हैं।

यदि मसीह सचमुच आपके जीवन में प्रभु और उद्धारक के रूप में आ गया है, तो आपका विश्वास हर पल गूँजना चाहिए। “परमेश्वर के साथ समय” को केवल पन्द्रह मिनट की दैनिक बैठक के रूप में न लें, यह उम्मीद करते हुए कि यह आपको पूरे दिन सम्भाले रखेगा। आप कभी भी दूसरों को उस परमेश्वर की उपस्थिति में नहीं ले जा पाएँगे, जिनकी उपस्थिति में आप स्वयं नहीं जीते। अपनी बातचीत में उसका उल्लेख करें। अपने दिन की छोटी सफलताओं और कठिनाइयों में उसकी उपस्थिति और प्रतिज्ञाओं को याद करें। अपने दिनभर के समय में उसके साथ बातचीत करने की आदत बनाने का प्रयास करें। परमेश्वर की उपस्थिति के प्रति जागरूकता के साथ जीएँ, और यह आपके कार्यों और प्रतिक्रियाओं में दिखने लगेगा।

केवल, हे प्रभु, अपने प्रिय प्रेम में,

हमें ऊपर के पूर्ण विश्राम के लिए तैयार कर;

और मदद कर, कि आज और हर दिन,

हम प्रार्थना करते हुए तेरे समीप जीवन जी सकें[1]

कुलुस्सियों 4:2-6

16 मई : परमेश्वर के प्रावधान का चित्र-फलक

Alethia4India
Alethia4India
16 मई : परमेश्वर के प्रावधान का चित्र-फलक
Loading
/

“इसलिए वह जाकर एक खेत में लवने वालों के पीछे बीनने लगी, और जिस खेत में वह संयोग से गई थी वह एलीमेलेक के कुटुम्बी बोअज़ का था। और बोअज़ बैतलहम से आया।”  रूत 2:3-4

जो अक्सर हमें उलझी हुई गाँठों की तरह लगता है, वह बस उस कढ़ाई का पिछला हिस्सा होता है, जिसे परमेश्वर बुन रहा होता है।

नाओमी और रूत ने ज़िन्दगी में अपने हिस्से के उलझे धागे देखे थे। वे इस्राएल में विधवा और दरिद्र होकर आई थीं—यह एक असुरक्षित स्थिति थी, खासकर एक ऐसे समाज में जहाँ कोई कानून नहीं था (न्यायियों 21:25 देखें)। प्राचीन इस्राएली समाज में कानून के अनुसार गरीब लोग खेतों में फसल की कटाई करने वाले मजदूरों के पीछे-पीछे चलते हुए गिरे और बिखरे पड़े अनाज को उठा (बीन) सकते थे। यह कानून खुद परमेश्वर ने स्थापित किया था और इससे यह पता चलता है कि परमेश्वर को जरूरतमंदों के लिए कितनी चिन्ता थी। लेकिन इस समय के दौरान, परमेश्वर के इस कानून का अक्सर पालन नहीं किया जाता था—कभी-कभी तो बिल्कुल भी नहीं।

फिर भी, जब रूत ने खेतों में जाने का फैसला किया, तो परमेश्वर ने इस कानून के माध्यम से उसके और नाओमी के लिए ठोस रूप से प्रावधान प्रदान किया। रूत का यह साधारण सा निर्णय इन दो महिलाओं के लिए और उद्धार के सम्पूर्ण इतिहास के लिए परमेश्वर के प्रावधान की योजना का एक उदाहरण बन गया!

रूत अन्ततः बोअज़ के खेत में अनाज बीनने लगी, जो नाओमी के मृत पति का दूर का रिश्तेदार था और एक सम्पन्न तथा सम्मानित व्यक्ति था। प्राचीन इस्राएलियों के लिए परिवार समाज की मूल इकाई होता था, जिसमें विस्तृत परिवार के सदस्य नाओमी जैसे संघर्ष कर रहे अपने रिश्तेदारों को सहारा और सुरक्षा देने के लिए जिम्मेदार होते थे। यह सब परमेश्वर के प्रावधान से भरे हाथों की ओर संकेत करता है, जिसने रूत और नाओमी के लिए उदारता से प्रावधान किया था, जो कि पहली नज़र में साधारण सा प्रतीत हो रहा था।

असल में, जब हम रूत की कहानी पढ़ते हैं, हम पाते हैं कि इसके कई विवरण ऐसे घटित होते हैं जैसे मात्र संयोगवश हो रहे हों। मानो यह संयोग था कि रूत ने उस दिन अनाज बीनने का फैसला किया। मानो यह संयोग था कि नाओमी ने उसे प्रोत्साहित किया। मानो यह संयोग था कि बोअज़ ने उसी समय अपने खेत की फसल काटने का निर्णय लिया। मानो यह संयोग था कि रूत ने उसी के खेत में से अनाज बीनने का काम किया। लेकिन जब हम इस कहानी को समग्र रूप से देखते हैं, तो हम पाते हैं कि ये सभी घटनाएँ परमेश्वर के प्रावधान और देखभाल के उपकरण थे, जो उसके उद्धार के उद्देश्य को व्यक्त कर रहे थे। आखिरकार, बोअज़ और रूत के वंश से राजा दाऊद का जन्म हुआ और अन्ततः स्वयं प्रभु यीशु मसीह का, जो एक महान दाता और संरक्षक है, जिसका अपना जन्म “बैतलहम” में हुआ।

जैसे परमेश्वर ने इन धागों को अपने प्रावधान की सुन्दर कहानी में बुना, रूत और नाओमी को निश्चित रूप से लगा होगा कि ये धागे उलझे हुए, असम्बद्ध और कमज़ोर पड़े हुए हैं। शैतान अक्सर चाहता है कि हम ऐसे उलझे और निराशाजनक हालात पर ध्यान केन्द्रित करें, और परमेश्वर तथा उसके अच्छे प्रावधान पर सन्देह करें। हम आसानी से भूल जाते हैं कि जो एक बड़ी गड़बड़ी लगती है, वह सिर्फ उस कढ़ाई का पिछला हिस्सा है जिसे परमेश्वर बुन रहा है। लेकिन एक दिन, जब हमें उसके हाथ के काम को सामने से देखने का अवसर मिलेगा, तो ये अजीब और उलझे हुए धागे उसकी शानदार कढ़ाई का हिस्सा साबित होंगे। आज, याद रखें कि “संयोग” वास्तव में कुछ नहीं होता, कि अनिश्चितताएँ और कठिनाइयाँ परमेश्वर पर विश्वास करने के अवसर होते हैं, और कि उनके पीछे वह अपने लोगों के लिए विश्वास और भक्ति में समृद्धि लाने और उन्हें घर ले जाने के लिए अपनी योजनाओं को साकार कर रहा है।

रूत 2

15 मई : उठो और चलो

Alethia4India
Alethia4India
15 मई : उठो और चलो
Loading
/

“मोआबिन रूत ने नाओमी से कहा, ‘मुझे किसी खेत में जाने दे, कि जो मुझ पर अनुग्रह की दृष्‍टि करे, उसके पीछे-पीछे मैं सिला बीनती जाऊँ।’” रूत 2:2

क्या आप कभी दिन की शुरुआत बिस्तर में लेटे-लेटे यह सोचते हुए करते हैं कि आपके सामने और चारों ओर क्या कुछ हो रहा है? क्या आप आने वाले दिन की चुनौतियों को खुद पर हावी महसूस करते हैं, या फिर दिनचर्या से थका हुआ और नीरस महसूस करते हैं?

बैतलहम में अपनी नई ज़िन्दगी के पहले कुछ दिनों में रूत सुबह उठते हुए शायद रुक कर एक पल के लिए यह याद करती होगी कि वह कहाँ है और उसके साथ क्या हुआ है: मेरा पति मर गया। अब मैं अपनी विधवा सास के साथ एक विदेशी भूमि में रह रही हूँ। मुझे पता है कि मैंने यहाँ आने का फैसला किया था, लेकिन मैं आशा करती हूँ कि मैंने सही काम किया था। लेकिन अब आगे क्या होगा?

रूत ने अपनी ज़िन्दगी को आगे बढ़ाने के लिए किसी चमत्कारी हस्तक्षेप का इन्तज़ार नहीं किया। नहीं, उसकी सामान्य बुद्धि ने सोच-विचार को जन्म दिया और सोच-विचार ने व्यावहारिक क्रिया को। रूत जानती थी कि उसे और नाओमी को प्रावधान की आवश्यकता थी, और उसने देखा कि वह काम करने में सक्षम थी। इसलिए उसने नाओमी से सलाह ली और उसकी स्वीकृति प्राप्त की, फिर खेतों में जाकर काम करने और भोजन जुटाने के लिए बाहर निकली।

सामान्य बुद्धि का मतलब यह नहीं है कि हम अपनी खुद की समझ या क्षमताओं पर निर्भर करें। हमें परमेश्वर पर विश्वास करना चाहिए और उसकी ओर देखना चाहिए। लेकिन हमें वह सारी बुद्धि और क्षमताएँ भी उपयोग में लानी चाहिएँ जो उसने हमें दी हैं, ताकि हम उसकी इच्छानुसार समझदारी से जीवन जी सकें। हमें तैयार रहना चाहिए कि हम जो कर सकते हैं, वह करें और बाकी का काम परमेश्वर पर छोड़ दें। निष्क्रियता को धार्मिकता न समझें। लेकिन रूत अपनी मानसिकता और क्रियाओं के माध्यम से हमें सिखाती है कि जो कुछ भी परमेश्वर प्रदान करता है—हमारी आवश्यकताओं के अनुसार प्राप्त करने का हर एक अवसर—वह हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान (याकूब 1:17) देने वाला दाता की ओर आने वाली अपार कृपा और आशिषें हैं ।

जब हम उठते हैं और क्रियाशील होते हैं, तो हम विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर निष्क्रिय नहीं है। वह सब कुछ अपनी इच्छा के अनुसार कर रहा है (रोमियों 8:28), जो एक रस्सी के सहारे स्वर्ग नीचे लटकाया गया कोई पैकेज नहीं है, बल्कि एक चर्मपत्र है जो दिन-प्रतिदिन हमारे जीवन के मार्ग में खुलता जाता है। हमारे जीवन की सामान्य बातों में उसकी कृपा हमें एक और दिन के लिए आगे बढ़ने का साहस देती है। हो सकता है कि आपका दिन रोमांचक या भव्य न दिखे। हो सकता है कि आप यह न जानते कि आपके सामने जो परिस्थिति है, आप उसे कैसे पार करेंगे। लेकिन यह दिन परमेश्वर की ओर से आपको दिया गया दिन है, और जो कुछ करने के लिए उसने आपको बुलाया है, उसे पूरा करने के लिए सब कुछ वह आपको देगा।

क्या रूत की तरह आप भी उठकर अपने इस जीवन में आगे बढ़ेंगे और परमेश्वर तथा उसकी महिमा के लिए जीएँगे?

2 थिस्सलुनीकियों 3:7-12

14 मई : दुख की थियोलॉजी

Alethia4India
Alethia4India
14 मई : दुख की थियोलॉजी
Loading
/

“मुझे नाओमी न कहो, मुझे मारा कहो, क्योंकि सर्वशक्तिमान ने मुझ को बड़ा दुख दिया है। मैं भरी पूरी चली गई थी, परन्तु यहोवा ने मुझे छूछी करके लौटाया है। इसलिए जब कि यहोवा ही ने मेरे विरुद्ध साक्षी दी, और सर्वशक्तिमान ने मुझे दुख दिया है, फिर तुम मुझे क्यों नाओमी कहती हो?” रूत 1:20-21

जब नाओमी मोआब में अपने पति और बेटों की कब्रों को पीछे छोड़कर बैतलहम लौटी, तो हम केवल कल्पना ही कर सकते हैं कि वह अपने परिचित स्थानों और चेहरों के पास आकर कितना दर्द और शोक महसूस कर रही होगी। कौन सी सोच और यादें उसके सामने आई होंगी? ओह, मेरी पड़ोसन कैसी होगी, और ये तो उसके बेटे होंगे। देखो, वे बड़े हो गए हैं! मैं अपने बेटों को यहाँ लाया करती थी। यह वह रास्ता है जहाँ एलीमेलेक और मैं चलते थे. . .

जब उसकी स्थिति पर कड़वाहट छाने लगी, तो नाओमी ने, जिसके नाम का अर्थ “मनोहर” है, यह निर्णय लिया कि उसके लिए अधिक उपयुक्त नाम “मारा” है, जिसका अर्थ है “कड़वाहट।” उसने अपने जीवन की चुनौतियों को अनदेखा करके यह साबित करने की कोशिश नहीं की कि सब कुछ ठीक है। ऐसा करना ईमानदारी नहीं होता—यह उसकी थियोलॉजी के साथ विश्वासघात और उन परिस्थितियों के मध्य में उसके विश्वास का अपमान होता, जिसे भजन लेखक विलियम कूपर ने “एक कुपित हृदय के लिए किया गया प्रावधान” कहा था।[1]

नाओमी की स्थिति इस तथ्य को उजागर करती है कि परमेश्वर के लोगों के लिए भी जीवन में कुछ दर्द असहनीय लग सकता है, कुछ परिस्थितियाँ अन्यायपूर्ण प्रतीत हो सकती हैं, और कुछ प्रश्न बिना उत्तर के रह सकते हैं। उसकी प्रतिक्रिया एक सवाल उठाती है: जब शोक हमारे जीवन में आता है, तो हम क्या करेंगे? दुख की वास्तविकता मसीही लोगों के लिए एक समस्या है, लेकिन यह बाकी सभी लोगों के लिए भी तो एक समस्या है। सभी लोगों को दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। नास्तिक लोग इसका सामना सन्तोषजनक रूप से नहीं कर पाते, क्योंकि यदि परमेश्वर नहीं है, तो हम बस एक भाग्य के सहारे जी रहे हैं, जहाँ सब कुछ बस अपने आप घटित होता रहता है। लेकिन मसीही लोग यह सवाल कर सकते हैं—बल्कि हमें यह सवाल करना भी चाहिए—“इस परिस्थिति में परमेश्वर कहाँ हैं?”

नाओमी की ईमानदार भावना की अभिव्यक्ति उसकी थियोलॉजी से मेल खाती है। जो कुछ हुआ था, उसे वह संयोग नहीं मानती, बल्कि वह परमेश्वर के हाथ को काम करते हुए देखती और स्वीकार करती है। वह घोषणा करती है कि परमेश्वर उसके दर्द के बीच में सही है; वह उसे “शद्दाई,” “सर्वशक्तिमान,” सब कुछ प्रबन्ध करने वाला और सुरक्षा देने वाला परमेश्वर कहती है। शद्दाई का क्या अर्थ है? यह परमेश्वर का वह गुण है जिसका अर्थ है कि वह तब सबसे अच्छा होता है जब हम सबसे बुरे होते हैं।[2] नाओमी ने अकाल, हानि, शोक, सन्देह और जुदाई का सामना किया था—लेकिन क्योंकि वह परमेश्वर को शद्दाई के रूप में जानती थी, इसलिए वह इन कड़वे अनुभवों की व्याख्या और जिम्मेदारी को उसे सौंप सकती थी।

जब लहरें थपेड़े मारती हैं, जब पहिए सड़क से नीचे उतर जाते हैं, जब सब कुछ उलझ जाता है, तो आप कहाँ जाते हैं? आपको इस ज्ञान की ओर आना है कि परमेश्वर कौन है और वह अपने लोगों के साथ कैसे व्यवहार करता है। यह एक दृढ़ नींव है, जिस पर हमें खड़ा होना है। हम और कहाँ जा सकते हैं?

जब नाओमी ने बैतलहम छोड़ा, तो वहाँ अकाल था। जब वह लौटी, तो वहाँ फसल थी। शोक के बादलों के बीच उम्मीद की रौशनी फूटने लगी, क्योंकि परमेश्वर ने नाओमी और रूत के लिए प्रचुरता से प्रावधान करने के लिए मंच तैयार किया हुआ था। जब परमेश्वर काम कर रहा होता है, तो निराशा भी नए प्रारम्भ और नए अवसरों के लिए द्वार बन सकती है। एक दिन वह सारे अंधकार को समाप्त कर देगा। परमेश्वर आपका शद्दाई है। आपकी ज़िन्दगी के किस हिस्से में आज आपको यह सुनने की आवश्यकता है? और आपके आस-पास कौन है जिसे आपको यह सन्देश साझा करने की आवश्यकता है?

 रूत 1

13 मई : साधारण बातों का परमेश्वर

Alethia4India
Alethia4India
13 मई : साधारण बातों का परमेश्वर
Loading
/

“इस प्रकार नाओमी अपनी मोआबिन बहू रूत के साथ लौटी, जो मोआब देश से आई थी। वे जौ कटने के समय के आरम्भ में बैतलहम पहुँचीं।” रूत 1:22

जब भी आप किसी सुबह समाचार पढ़ते, देखते या सुनते हैं, तो क्या आपके मन में ऐसे विचार आते हैं कि आप बहुत छोटे हैं? क्या आप कभी यह सवाल करते हैं, “क्या परमेश्वर सच में जानता भी है कि मैं कौन हूँ या मैं कहाँ हूँ? सारी सृष्टि के सृष्टिकर्ता को भला मुझमें क्या दिलचस्पी हो सकती है?”

आप और मैं बहुत साधारण लोग हैं—और हम बड़ी आसानी से इस सोच का शिकार हो सकते हैं कि “साधारण” का अर्थ “बेकार” होता है। लेकिन रूत और नाओमी की कहानी कुछ अलग दिखाती है। इसमें हम परमेश्वर के सम्प्रभु और प्रावधान भरे हाथ को जीवन की दैनिक गतिविधियों में काम करते हुए पाते हैं। वह जानता है और परवाह करता है, वह सम्भालता है और प्रबन्ध करता है।

रूत की पुस्तक में परमेश्वर की प्रावधान और देखभाल की कहानी एक गलती से शुरू होती है। एलीमेलेक ने अपनी पत्नी नाओमी और दो बेटों के साथ भूख से त्रस्त बैतलहम को छोड़ने का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लिया था और समृद्ध मोआब चला गया था—लेकिन वहाँ उसकी और उसके बेटों की मृत्यु हो गई।

चाहे एलीमेलेक का मकसद निराशा, असन्तोष, या अविश्वास था, पवित्रशास्त्र उसके चुनाव के माध्यम से यह दिखाता है कि हमारी मूर्खता परमेश्वर के प्रावधान को रद्द नहीं कर सकती। यहाँ तक कि जब हम परिस्थितियों का गलत तरीके से जवाब देते हैं—जब हम प्रतीकात्मक रूप से अपने आप को परमेश्वर की प्रतिज्ञा की भूमि से बाहर ले जाते हैं—तब भी वह अपनी योजनाओं को पूरा कर सकता है। जब इस डर का प्रलोभन हम पर आता है कि परमेश्वर ने हमारी गलतियों के कारण हमारे जीवन को अनदेखा कर दिया है, तब हम उसके प्रावधान में शान्ति पा सकते हैं, जो हमारी सबसे बड़ी—या सबसे छोटी—गलतियों में भी काम कर सकता है।

क्या आपने जीवन के साधारण पलों में परमेश्वर को कार्य करते देखा है? क्या आपने आपकी गलतियों में भी उसे काम करते देखा है? या आप इस झूठ में फंसे हुए हैं कि परमेश्वर केवल असाधारण, अद्वितीय तरीकों से या हमारी महानतम आज्ञाकारिता के क्षणों के माध्यम से ही काम करता है?

जब हम केवल असाधारण को तलाशते हैं, तो हम साधारण बातों में परमेश्वर की महिमा को खो देते हैं—जैसे कि मेज पर रखे फलों में, अच्छे से तैयार किए गए भोजन में, एक पक्षी की चहचहाहट में, एक मित्र के साथ बातचीत में, बादलों के बीच चाँद की रौशनी में। जब हम मानते हैं कि परमेश्वर केवल तब काम करता है जब हम अच्छे होते हैं, तो हम पापियों के माध्यम से काम करने वाली परमेश्वर की कृपा को देखना छोड़ देते हैं—जैसे कि किसी पड़ोसी के साथ मसीह के बारे में बातचीत में, एक माता-पिता द्वारा अपने बच्चे से माफी माँगने में जब उन्होंने अधीर होकर उनसे बात की, या किसी के लिए एक प्रार्थना करने में क्योंकि चिन्ता ने हमें सोने नहीं दिया। एक प्रकार से कहा जाए तो कटनी के लिए पके जौ के खेतों का दृश्य रूत और नाओमी के लिए बहुत साधारण दृश्य था—लेकिन वास्तव में यह उनके लिए परमेश्वर के प्रावधान की घोषणा कर रहा था। गलतियाँ हुई थीं और दुख उठाए गए थे, लेकिन जौ की फसल ने दिखाया कि परमेश्वर जानता है, परवाह करता है, सम्भालता है और प्रबन्ध करता है।

परमेश्वर बदला नहीं है। हालाँकि उसके पास सारी सृष्टि का ध्यान रखने की जिम्मेदारी है, तौभी वह अपनी नज़र आप पर और मुझ पर डालता है और कहता है, मैं तुम्हें जानता हूँ। तुम्हारा नाम मेरी हथेली पर लिखा है। और जैसे मैंने नाओमी और रूत का ध्यान रखा, वैसे ही मैं तुम्हारा भी ध्यान रख रहा हूँ (यशायाह 49:16 देखें)। परमेश्वर अपने बच्चों को सम्भाल रहा है और उनका मार्गदर्शन कर रहा है। इस ज्ञान को अपने दिल में शान्ति और सान्त्वना लाने दें—फिर चाहे दिन कितना भी साधारण क्यों न लगे।

भजन 139