ArchivesTruth For Life

1 जून : नबी का बोझ

Alethia4India
Alethia4India
1 जून : नबी का बोझ
Loading
/

“भारी वचन जिसको हबक्कूक नबी ने दर्शन में पाया।” हबक्कूक 1:1

सच्चे भविष्यवक्ताओं का महत्त्व कभी इस बात में नहीं था कि वे कौन थे, बल्कि उस सन्देश में था जो वे सुनाते थे। हमारे लिए भी यही सच होना चाहिए।

उदाहरण के लिए, हबक्कूक को ही लें। उसकी जीवनी सम्बन्धी जानकारी लगभग न के बराबर है। हम उसके बारे में जो कुछ भी जानते हैं, वह केवल उस भविष्यवाणी की पुस्तक से मिलता है जो उसके नाम से जानी जाती है, और वह भी हमें बहुत कम जानकारी देती है। आपको हबक्कूक का उल्लेख पुराने नियम में कहीं और नहीं मिलेगा। हालाँकि, यह चुप्पी अपने आप में महत्त्वपूर्ण है। हबक्कूक की पहचान उसके व्यक्तित्व में नहीं, बल्कि उसके बुलावे और उसके सन्देश में थी।

हमें यह दृष्टिकोण पूरी बाइबल में भविष्यवाणी से सम्बन्धित घटनाओं में मिलता है। कुछ भविष्यवक्ताओं के बारे में हमें अधिक जानकारी मिलती है, तो कुछ के बारे में बहुत कम। लेकिन जो कुछ भी हमें उनके बारे में बताया गया है, वह असाधारण या प्रभावशाली नहीं है। उदाहरण के लिए, परमेश्वर द्वारा आमोस को बुलावा दिए जाने से पहले वह केवल “गाय–बैलों का चरवाहा, और गूलर के वृक्षों का छाँटने वाला था” (आमोस 7:14)। इसी तरह, जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले से पूछा गया कि वह कौन है, तो उसने गवाही दी, मैं जंगल में पुकारने वाले की आवाज़ हूँ। मैं कुछ समय के लिए जलती और चमकती हुई जोत हूँ, लेकिन यीशु संसार की ज्योति हैं। मैं केवल मसीह की ओर इशारा करने वाली अंगुली हूँ; वह बढ़ता जाए और मैं घटता जाऊँ (यूहन्ना 1:23; 5:35; 3:30 देखें)।

हबक्कूक की पुस्तक के पहले पद में जिस शब्द का अनुवाद “भारी वचन” किया गया है, उसका अनुवाद कभी-कभी “बोझ” भी किया जाता है। यह बोझ क्या था? यह वही बोझ था जिसे भविष्यवक्ता ने परमेश्वर से मिली समझ के अनुसार कुछ परिस्थितियों को देखकर महसूस किया—ऐसी परिस्थितियों को जिन्हें दूसरे भी देख रहे थे, लेकिन समझ नहीं पा रहे थे। यह परमेश्वर की बुद्धि और योजनाओं को उन लोगों के सामने प्रस्तुत करने का बोझ भी था, जो उसे सुन रहे थे।

आज के समय में, जब लोग व्यक्तित्व और योग्यताओं पर अधिक ध्यान देते हैं, वहीं हमारा मुख्य ध्यान सुसमाचार प्रचार, शिक्षण, और साझा करने में इसके सन्देश पर होना चाहिए। हर प्रवचन, हर शिक्षण और हर सुसमाचार वार्तालाप घास की तरह मुरझा जाता है, लेकिन इसकी एकमात्र सच्ची कीमत तब सामने आती है जब परमेश्वर के अटल सत्य और विश्वसनीयता की जड़ें सुनने वाले के हृदय में जम जाती हैं। जैसा कि डेविड वेल्स लिखते हैं, “प्रचार—और परमेश्वर के वचन में से परमेश्वर के किसी भी सत्य का संवाद—कोई साधारण बातचीत या दिलचस्प विचारों की चर्चा नहीं है. . . नहीं! यह परमेश्वर की वाणी है! जब प्रचारक का मन पवित्रशास्त्र के पदों पर केन्द्रित होता है और उसका हृदय परमेश्वर की उपस्थिति में होता है, तब उसके मुख से निकलने वाले शब्दों में से स्वयं परमेश्वर बोल रहा होता है।”[1]

चाहे हमें प्रचार करने, सिखाने, या अपने पड़ोसी के साथ परमेश्वर का वचन साझा करने के लिए बुलाया गया हो, इस सन्देश में हमारे लिए एक महत्त्वपूर्ण शिक्षा है: हमारे भीतर सच्ची नम्रता होनी चाहिए, जो हमारे जीवन में परमेश्वर के जबरदस्त बुलावे की समझ में से उत्पन्न होती है। साथ ही, हमें इसमें उत्साह भी होना चाहिए, क्योंकि इस जीवन में इससे अधिक मूल्यवान कार्य और क्या हो सकता है? यह सन्देश हमसे बहुत बड़ा है, और लोगों के जीवन में इसके प्रभाव अनन्त काल तक बने रहेंगे। आज, सन्देशवाहक की अपनी योग्यताओं और क्षमताओं की चिन्ता न करें; बल्कि इस बात की चिन्ता करें कि परमेश्वर का सन्देश सही तरीके से साझा हो, चाहे वह किसी भी रूप में हो और किसी भी व्यक्ति के साथ हो।

  रोमियों 10:11-17 पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: होशे 1–4; मत्ती 18:1-20 ◊


[1] द करेज टू बी प्रोटेस्टेण्ट: ट्रुथ-लवर्स, मार्केटर्स ऐण्ड इमर्जेण्ट्स इन द पोस्टमोडर्न वर्ल्ड (आई.वी.पी., 2008), पृ. 230.

31 मई : हम कभी आगे नहीं बढ़ते

Alethia4India
Alethia4India
31 मई : हम कभी आगे नहीं बढ़ते
Loading
/

“तुम जो पहले निकाले हुए थे और बुरे कामों के कारण मन से बैरी थे; उसने अब उसकी शारीरिक देह में मृत्यु के द्वारा तुम्हारा भी मेल कर लिया ताकि तुम्हें अपने सम्मुख पवित्र और निष्कलंक, और निर्दोष बनाकर उपस्थित करे। यदि तुम विश्‍वास की नींव पर दृढ़ बने रहो और उस सुसमाचार की आशा को जिसे तुम ने सुना है न छोड़ो, जिसका प्रचार आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में किया गया, और जिसका मैं, पौलुस, सेवक बना।” कुलुस्सियों 1:21-23

21वीं सदी के पश्चिमी समाज के अधिकांश लोग यह कहेंगे कि कुल मिलाकर सब मनुष्य अच्छे हैं। हालाँकि, एक दिन का समाचार बहुत जल्दी इस धारणा को चुनौती दे देगा। और हमारे अपने जीवन में एक दिन भी इस दावे को कमजोर करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। क्योंकि यदि हम पूरी तरह से ईमानदार हों, तो हमें स्वीकार करना होगा कि हमारे अपने दिल नियन्त्रित नहीं हैं—और इस समस्या के लिए जो लोकप्रिय समाधान हैं, जैसे कि उच्च शिक्षा या सामाजिक परिस्थितियों में बदलाव, कभी भी परिस्थितियों को ठीक नहीं कर सकते। मनुष्यजाति लगातार एक अव्यवस्थित स्थिति में बनी हुई है।

जब हम बाइबल की ओर मुड़ते हैं, तो हम अपने बारे में एक कड़वा सच पाते हैं: क्या कारण है कि हम दूसरों से अलग-थलग महसूस करते हैं—क्या कारण है कि मैं कभी-कभी खुद से अलग-थलग महसूस करता हूँ—वह कारण यह है कि हम परमेश्वर से अलग-थलग हैं। हमारा क्षैतिज अलगाव हमारे गहरे और अधिक गम्भीर ऊर्ध्वाधर अलगाव का संकेत है। परमेश्वर ने हमें इसलिए बनाया था कि हम उसके साथ एक सम्बन्ध में रह सकें, फिर भी हमारे मन उससे दूर हो चुके हैं। हम उसके बारे में नहीं सोचते। हम उससे प्यार नहीं करते। हम उसे खोजते भी नहीं हैं।

फिर भी, एक अच्छी खबर है। पहले हम अपना जीवन बर्बाद कर रहे थे, लेकिन अब मसीह के अनुयायी बनकर हम नवीनीकरण पा चुके हैं। हम अलग-थलग थे, लेकिन अब हमारा पुनर्मिलन हो चुका है। हम अन्धेरे में जी रहे थे, लेकिन अब हम रोशनी में लाए गए हैं। हम फँसे हुए थे, और अब हम स्वतन्त्र किए गए हैं। हम मृत थे, और अब हम मसीह के साथ जीवित किए गए हैं। यह उन लोगों का अनुभव है जो परमेश्वर को वैसे जान गए हैं जैसे उसने अपने वचन के माध्यम से स्वयं को प्रकट किया है।

यह परिवर्तन केवल जीवन को नया रूप देने का निर्णय लेने का परिणाम नहीं है। किसी न किसी समय, हममें से अधिकांश लोगों ने सोचा होगा, “मैं एक नया पन्ना पलट रहा हूँ और बदलाव कर रहा हूँ। इस साल मैं पिछले साल से ज्यादा आभारी रहने वाला हूँ।” और यह अच्छा है! इसमें कोई बुराई नहीं है। हमारे मित्र और परिवार शायद इसे सुनकर खुश होंगे। लेकिन सिर्फ यह ही एक मसीही जीवन का अन्तिम लक्ष्य नहीं है। बल्कि मसीही जीवन में परिवर्तन परमेश्वर के उद्धारक अनुग्रह द्वारा प्रेरित और आरम्भ किया जाता है। हम उसी तरह आगे बढ़ते हैं, जैसे हमने आरम्भ किया था: अनुग्रह से।

सुसमाचार की खुशखबरी यह है कि यीशु नासरी हमारे लिए आया ताकि हमारे अलगाव को समाप्त करे। केवल उसने ही वह किया है जो हमें सबसे ज्यादा चाहिए था, लेकिन वह हम अपने लिए नहीं कर सकते थे। इसलिए हमें दिया गया बुलावा बहुत सरल है: “विश्‍वास की नींव पर दृढ़ बने रहो और उस सुसमाचार . . . को . . . न छोड़ो।” हमें कभी भी मसीह के क्रूस पर मरने, जी उठने, और राज्य करने के सरल सुसमाचार से आगे बढ़ने की आवश्यकता नहीं है; बल्कि हमें ऐसा करने का साहस भी नहीं करना चाहिए। और फिर भी, यह हमारे लिए कितना आसान है कि हम इन सच्चाइयों के प्रति ठण्डे पड़ जाते हैं; परिचितता यदि तिरस्कार न पैदा करे तो कम से कम आत्म-सन्तुष्टि का कारण अवश्य बन सकती है। इसलिए अपने दिल को ईमानदारी से जांचें। अपने पाप को स्वीकार करें। और एक बार फिर सुसमाचार की ओर लौटें, विस्मय में “कि तू, मेरे परमेश्वर, मेरे लिए मरने के लिए आया।”[1]

भजन 32

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 24–25; मत्ती 17

30 मई : प्रतिज्ञा किया हुआ प्रबन्ध

Alethia4India
Alethia4India
30 मई : प्रतिज्ञा किया हुआ प्रबन्ध
Loading
/

“तब यीशु ने उन से कहा, ‘हे बालको, क्या तुम्हारे पास कुछ मछलियाँ हैं?’ उन्होंने उत्तर दिया, ‘नहीं।’ उसने उनसे कहा, ‘नाव की दाहिनी ओर जाल डालो तो पाओगे।’ अतः उन्होंने जाल डाला, और अब मछलियों की बहुतायत के कारण उसे खींच न सके।”  यूहन्ना 21:5-6

हम यीशु के पास क्या लाते हैं? केवल हमारी आवश्यकता।

यूहन्ना 21 में पुनर्जीवित यीशु के साथ मछली पकड़ने का दृश्य उस पहले दृश्य की याद दिलाता है, जब लूका 5 में गलील झील में शिष्यों को मछली पकड़ते दिखाया गया है। दोनों कथाओं में, पेशेवर मछुआरे होने के बावजूद, शिष्यों ने कठिन परिश्रम किया लेकिन कुछ नहीं पकड़ा। दोनों घटनाओं में, यीशु प्रकट हुआ और बहुत सारी मछलियाँ पकड़ने में उनकी सहायता की। पहली मुलाकात का उद्देश्य उन्हें मनुष्यों के मछुआरे बनने की शिक्षा देना था; दूसरी बार उनका उद्देश्य उन्हें परमेश्वर के राज्य में वृद्धि के कार्य में निरन्तरता बनाए रखने की याद दिलाना था। ये दोनों चमत्कार यह सिद्ध करते हैं कि शिष्य केवल परमेश्वर की शक्ति के माध्यम से ही सफल हो सकते थे।

यीशु का गलील झील पर तब जितना नियन्त्रण था जब शिष्य कुछ नहीं पकड़ पाए थे, उतना ही नियन्त्रण तब भी था जब उन्होंने बहुत सारी मछलियाँ पकड़ी थीं। वह उनके खालीपन पर उतना ही प्रभु था, जितना उनके भरपूर होने पर था। मसीह चाहता है कि हम अपनी दरिद्रता को देखें ताकि हम उसकी प्रावधान पर विस्मित हो सकें। जब आप और मैं अपने खालीपन से पूरी तरह अवगत होते हैं, तो हम यह विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर उस पर भी नियन्त्रण रखे हुए है। वह हमें आमन्त्रित करता है कि हम अपने जीवन के हर खालीपन को उसकी अच्छाई और शक्ति से भरें।

जब यीशु ने शिष्यों से यह पूछा कि क्या वे मछली पकड़ पाए हैं, तो उसने उन्हें उनकी आवश्यकता की स्थिति का सामना करने और ईमानदारी से उत्तर देने के लिए मजबूर किया। मसीह आज भी हमारे खालीपन में हमसे सवाल करता है। वह बहाने, संवाद, या बहस नहीं ढूँढ रहा है। वह चाहता है कि हम अपनी आवश्यकता को ईमानदारी से स्वीकार करें। शिष्यों की स्थिति हमारे अपने समान है: हम जो काम निपुणता से करते हैं, उसे भी हम प्रभु की मदद के बिना नहीं कर सकते। हम परमेश्वर की सक्षम बनाने वाली कृपा के बिना न बोल सकते हैं, न सुन सकते हैं, न गा सकते हैं, न लिख सकते हैं, न काम कर सकते हैं, न ही खेल सकते हैं। जैसा कि यीशु ने यूहन्ना 15:5 में कहा था, “मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।”

यीशु ने शिष्यों को उनकी दरिद्रता में अकेला नहीं छोड़ा, और न ही उसने उन्हें केवल इतना ही दिया कि वे किसी तरह से गुजारा कर सकें; उसने बहुलता से एक बड़ा प्रावधान प्रदान किया। यह आपूर्ति इस बात को दर्शाती है कि जैसे यीशु ने उस पर विश्वास करने वाले सभी लोगों को शाश्वत जीवन की प्रतिज्ञा दी, वैसे ही वह हमारे माँगने या कल्पना करने से भी कहीं अधिक हमें देता रहता है। जब मसीह अपने आत्मा के द्वारा हमारे जीवनों में हस्तक्षेप करता है, तो वह हमें केवल एक पानी की बूँद नहीं देता; वह प्रतिज्ञा करता है कि हमारे हृदयों से जीवन के जल की नदियाँ बहेंगी (यूहन्ना 7:38)। जैसे यीशु ने शिष्यों को झील के किनारे पर उसके पास आने और नाश्ता करने का निमन्त्रण दिया था (21:9-10), वैसे ही वह आपको अपनी मेज़ पर आमन्त्रित करता है, ताकि आपकी भूख तृप्त हो सके। और जैसे वह आपको अपने साथ जुड़ने के लिए आमन्त्रित करता है, वैसे ही वह रास्ते में आपके पास आता है और आपकी यात्रा के लिए आवश्यकता से अधिक शक्ति प्रदान करता है।

यीशु ने कहा, “धन्य हैं वे, जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएँगे” (मत्ती 5:6)। आज अपनी आवश्यकता को उसके पास लाएँ। अपनी कमी के बारे में ईमानदारी से बताएँ। फिर उस पर विश्वास रखें कि वह आपको आपकी आवश्यकता से कहीं अधिक देगा ताकि आप अपने स्वर्गीय घर की ओर चलते हुए, उसके अद्‌भुत उद्देश्यों की सेवा करते हुए, आगे बढ़ सकें।

यूहन्ना 21:1-14

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 22–23; मत्ती 16 ◊

29 मई : क्रूस का अर्थ

Alethia4India
Alethia4India
29 मई : क्रूस का अर्थ
Loading
/

“वरन् इसी समय उसकी धार्मिकता प्रगट हो कि जिससे वह आप ही धर्मी ठहरे, और जो यीशु पर विश्‍वास करे उसका भी धर्मी ठहराने वाला हो।” रोमियों 3:26

यदि मसीह की क्रूस पर मृत्यु न होती, तो कोई सुसमाचार नहीं होता। यीशु के बलिदान के माध्यम से ही यह सम्भव हुआ है कि परमेश्वर पिता ने पापी मनुष्यों को अपने साथ संगति में आने का अवसर प्रदान किया है। यदि हम परमेश्वर को जानना चाहते हैं, तो हमें उससे प्रभु यीशु मसीह में मिलना होगा। केवल क्रूस के माध्यम से ही परमेश्वर पाप को सजा देने में न्याय और उसकी क्षमा प्रदान करने में दया दिखाता है, जिससे आप और मेरे जैसे लोग स्वर्ग की पवित्रता को भंग किए बिना उसमें प्रवेश कर सकें। क्रूस परमेश्वर का उत्तर है न केवल पाप के खिलाफ, बल्कि पाप पर उसके पवित्र क्रोध के खिलाफ भी। जो लोग विश्वास नहीं करते, उनके लिए परमेश्वर का यह उत्तर बिल्कुल मूर्खतापूर्ण लगता है, लेकिन जो विश्वास करते हैं वे क्रूस को परमेश्वर की शक्ति के रूप में समझते हैं (1 कुरिन्थियों 1:18)।

यदि परमेश्वर पाप को नजरअंदाज कर देता या उस पर क्रोधित होना बन्द कर देता, तो वह परमेश्वर नहीं रह सकता था; क्योंकि परमेश्वर का न्याय उसके स्वभाव में निहित है, और न्याय माँग करता है कि पाप को सजा मिले। वह बुराई पर आँखें नहीं मूँद सकता। जब हम दूसरों के हाथों पीड़ित होते हैं, तो यह हमारे लिए शुभ समाचार है; यह हमें दीन करने वाला समाचार भी है क्योंकि हम स्वयं भी पापी हैं।

मसीह का क्रूस वह तरीका है जिसके द्वारा परमेश्वर न्यायी रह सकता है और उन पापियों को निर्दोष घोषित कर सकता है जिन्होंने इस क्रूसित उद्धारकर्ता पर विश्वास किया है। पाप से निपटने के लिए परमेश्वर ने अपनी कृपा में अपने पुत्र को भेजा, ताकि वह उस सजा को उठाए जो पापियों को मिलनी चाहिए। हमारा उद्धार इस कारण आया है, क्योंकि मसीह ने हमारा स्थान ले लिया। इस पर विचार करने के लिए रुकिए। यह चौंकाने वाला तथ्य है, पहले इसलिए कि परमेश्वर ने यह योजना बनाई, और दूसरा इसलिए कि उसने इसे पूरा किया। क्रूस पर विचार करते समय हमेशा हमें विस्मित और विनम्र स्तुति की ओर प्रेरित होना चाहिए।

मसीह के द्वारा हमारा स्थान लेना ही वह कारण है कि सभी पुराने नियम के बलिदान यीशु की ओर इशारा करते हैं। मसीह की मृत्यु में परमेश्वर का क्रोध, जो कि पाप के प्रति उसकी धार्मिक प्रवृत्ति है, सन्तुष्ट होता है, और हमारे लिए उसका प्रेम और अधिक उजागर होता है। जो लोग यीशु पर विश्वास कर लेते हैं, उन्हें अब उसके क्रोध का सामना करने की आवश्यकता नहीं है; इसके बजाय हमें क्रूस पर प्रकट हुए प्रेम पर आनन्दित होने के लिए आमन्त्रित किया जाता है। सचमुच, सुसमाचार के सभी आशीर्वाद और लाभ उसके कारण हमारे हो जाते हैं, जो यीशु ने अपनी जीवन, मृत्यु और पुनरुत्थान में पूरा किया।

यीशु इसलिए आया कि पाप पर आने वाले परमेश्वर के सारे दण्ड को अपने ऊपर उठा ले। जब मसीह ने हमारा स्थान लिया, तो उसने हमारे ऊपर आने वाले अन्तिम न्याय को क्रूस पर लाकर हमें परमेश्वर के सिंहासन के सामने खड़ा किया, ताकि हम कह सकें, “मैं उसके साथ हूँ। उसने वह जीवन जीया जो मैं नहीं जी सकता था। वह मेरे स्थान पर मरा।”

अपने पहले पत्र में, यूहन्ना लिखता है कि कभी-कभी “हमारा मन हमें दोष देगा” (1 यूहन्ना 3:19)। यह एक ऐसा अनुभव है, जिसका सामना सभी लोग करते हैं। लेकिन मसीही लोगों को अपने विवेक को दागदार करने की जरूरत नहीं है, ताकि वे दोष लगाने वाली आवाज़ को शान्त कर सकें, और न ही उन्हें उस आवाज़ से दबकर रहने की आवश्यकता है। हम अपने पाप की गहराई के बारे में बहुत ईमानदार हो सकते हैं क्योंकि परमेश्वर का प्रेम उससे भी गहरा है। “अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दण्ड की आज्ञा नहीं है” (रोमियों 8:1)। यीशु क्रूस पर हमसे मिलने के लिए आया। माफ किए गए पापी, क्या आप वहाँ जाकर उससे मिलेंगे और उसे देखकर हैरान होंगे?

लूका 15:11-32

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 19–21; मत्ती 15:21-39

28 मई : फूट और विभाजन

Alethia4India
Alethia4India
28 मई : फूट और विभाजन
Loading
/

पहली सदी की कलीसिया में विभाजन पैदा करने वाले लोग अनोखे नहीं थे; वे कलीसिया के इतिहास में हमेशा से मौजूद रहे हैं। इसलिए यहूदा का यह निर्देश आज हमारे लिए उतना ही व्यावहारिक है, जितना कि उन विश्वासियों के लिए था जिनके लिए उसने अपना पत्र लिखा था।

प्रारम्भिक कलीसिया में विभाजन उत्पन्न करने वाले लोग नैतिक और सैद्धान्तिक दोषों के हानिकारक मिश्रण से ग्रसित थे। वे आत्मा से रहित थे, इंद्रिय भोग का प्रचार कर रहे थे और “अपनी अभिलाषाओं के अनुसार चलने वाले थे” (यहूदा 16), फिर भी किसी प्रकार वे परमेश्वर के लोगों के बीच घुसने में कामयाब हो गए थे। यहूदा उन्हें “समुद्र में छिपी हुई चट्टान” (पद 12) कहता है, जो पानी की सतह से बस इतना नीचे होती हैं कि उनका पता नहीं चलता, और फिर भी यदि कोई जहाज उनसे टकरा जाए, तो वे उसे पूरी तरह से तबाह कर सकती हैं। सचमुच, ये चट्टानें उस जहाज को डुबोने में सक्षम होती हैं।

इन ठगों के खिलाफ, यहूदा अपने साथी विश्वासियों से विनती करता है कि वे उन बातों को न भूलें जिन्हें “प्रेरित पहले ही कह चुके” थे, जिन्होंने चेतावनी दी थी कि “पिछले दिनों” में—अर्थात प्रभु के स्वर्गारोहण और उनके पुनः आगमन के बीच—ऐसे लोग होंगे जो मसीह और उसके चुने हुए प्रेरितों की शिक्षा का मजाक उड़ाएँगे और जो हमारी शारीरिक चाहतों से प्रेरित व्यवहार को सहन करेंगे और यहाँ तक कि उसे बढ़ावा भी देंगे। परमेश्वर के प्रावधान के अनुसार प्रारम्भिक कलीसिया को पहले से चेतावनी दी गई थी ताकि वे इन विभाजनकारी लोगों से सावधान रहें—और हम भी उसी तरह से चेतावनी प्राप्त करते हैं।

लेकिन परमेश्वर का वचन हमें केवल उन लोगों से केवल सतर्क रहने के लिए नहीं ही कहता जो विघटन और विभाजन उत्पन्न करते हैं; बल्कि यह हमें उन लोगों के साथ दयालुता से व्यवहार करने का भी निर्देश देता है जो वास्तविक सन्देह से जूझ रहे हैं। झूठे शिक्षकों की शिक्षा और उद्देश्यों का प्रतिरोध करने के साथ-साथ हमें “उन पर जो शंका में हैं दया” करनी है और “बहुतों को आग में से झपटकर” निकलना है (यहूदा 22-23। इस सन्तुलन को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है! और फिर भी यहूदा इस प्रोत्साहन से पीछे नहीं हटता। जो विश्वास में और सैद्धान्तिक शिक्षा में स्थिर हैं, उन्हें कहा गया है कि वे गिरते हुओं को नम्रता के साथ सम्भालें (गलातियों 6:1 देखें) और उन लोगों के जीवनों में हस्तक्षेप करें जो आग के साथ खेल रहे हैं।

चूंकि परमेश्वर ने आपको बचाया और सम्भाला है, इसलिए आप से यह अपेक्षित है कि आप खतरे से सतर्क रहें और दूसरों को साहसिक रूप से लेकिन नम्रता के साथ आग से बाहर खींचें। और आपको परमेश्वर के प्रेम में अपने आप को बनाए रखने और प्रार्थना करने के लिए कहा गया है (यहूदा 20), ताकि आप गलती को पहचान सकें और उन लोगों का प्रतिरोध कर सकें जो परमेश्वर के कलीसिया को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं। तब आप अपने भाइयों और बहनों के साथ खड़े हो पाएँगे और यहूदा के साथ कह पाएँगे, “उस एकमात्र परमेश्‍वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा और गौरव और पराक्रम और अधिकार, हमारे प्रभु यीशु मसीह के द्वारा जैसा सनातन काल से है, अब भी हो और युगानुयुग रहे। आमीन।” (पद 25)।

यहूदा 1-25

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 17–18; मत्ती 15:1-20 ◊

27 मई : आत्मिक आलस्य से निपटना

Alethia4India
Alethia4India
27 मई : आत्मिक आलस्य से निपटना
Loading
/

“छोटी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ी देर हाथ पर हाथ रख के और लेटे रहना, तब तेरा कंगालपन डाकू के समान, और तेरी घटी हथियारबन्द मनुष्य के समान आ पड़ेगी।” नीतिवचन 24:33-34

हम सभी ने इसे देखा है। खेल, व्यापार, और अकादमिक संसार में, कम सक्षम व्यक्ति अक्सर उन लोगों से आगे बढ़ जाते हैं जिनके पास अधिक क्षमता होती है, केवल एक गुण के कारण: कर्मठता। ऐसे लोग आलस्य की चुनौती को गम्भीरता से लेते हैं और इसके आकर्षण से बचने के लिए जो भी करना चाहिए, करते हैं। आप शायद ऐसे ही एक व्यक्ति हैं या एक ऐसा व्यक्ति बनने की आकांक्षा रखते हैं और इसके लिए परिश्रम करते हैं।

लेकिन यदि हम ईमानदारी से कहें, तो इस कर्मठता की कमी अक्सर हमारे आत्मिक जीवन में भी पाई जाती है।

यदि आप और मैं आत्मिक आलस्य का मुकाबला करना चाहते हैं, तो हमें एक तरह का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है: क्या हमें कोई संकेत मिलता है कि हमारा आत्मिक जीवन कैसा चल रहा है? जब हम पिछले साल पर विचार करते हैं, तो क्या हमने कोई प्रगति की है? क्या हमने हाल ही में कोई बाइबल पद याद किए हैं? क्या हमने “खाली समय” का उपयोग बाइबल पढ़ने या मनन करने या अपने प्रभु से प्रार्थना करने में किया है? या आलस्य के कारण हम सर्वोत्तम को छोड़कर आसान को करने के लिए मजबूर हुए हैं और इसने हमें परमेश्वर के वचन को अपने दिल में संजोने से रोक दिया है?

जब हमें मसीही सेवा में भाग लेने के लिए कहा जाता है, तो हम कैसे प्रतिक्रिया करते हैं? शायद यह सीधे तौर पर इनकार नहीं होता, लेकिन यहाँ तक कि थोड़ी सी झिझक भी एक खतरनाक संकेत है। जब परमेश्वर के वचन का प्रचार किया जाता है, और जब यह शक्ति और प्रभाव के साथ हमारे दिलों में आता है और हमें पता होता है कि यह लागू करने और परिवर्तन की माँग करता है, तो हम क्या करते हैं? क्या हम वचन के केवल सुनने वालों की तरह नहीं, बल्कि उसे करने वालों की तरह प्रतिक्रिया करते हैं (याकूब 1:22)?

ऐसे प्रश्नों के उत्तर हमें आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं और आलस्य की धीमी प्रक्रिया (सुबह प्रार्थना करने के बजाय लेटे रहना, प्रार्थना सभा में जाने के बजाय टी.वी. देखना, या यीशु के बारे में बातचीत करने के बजाय खेल का मैच देखना) से बचने में मदद कर सकते हैं, जो आत्मिक दरिद्रता की ओर ले जाती है। अधूरी आत्मिक योजनाओं और अधूरे अच्छे इरादों के मालिक न बनें। अक्सर, शुरू की गई योजनाएँ, दयालु शब्दों में लिखे गए नोट्स, और पछतावे और मदद की प्रार्थनाएँ हमारे दिमाग में मर जाती हैं, जब हम अपने बिस्तर पर ऐसे करवटें लेते रहते हैं, “जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है” (नीतिवचन 26:14)। इस व्यवहार से दूर भागें और इसके बजाय दौड़कर मसीह के पास आएँ, उससे प्रार्थना करें कि वह आपके दिल को उत्तेजित करे और आपको एक सक्रिय व्यक्ति बनाए।

क्या आप परमेश्वर के लिए उपयोगी होना चाहते हैं? क्या आप कोई अन्तर लाने की इच्छा रखते हैं: कि आप लोगों तक पहुँचें, उनके जीवन के समुद्र में उनके सारे दुखों और खालीपन में शामिल हों और परमेश्वर की कलीसिया के निर्माण का एक साधन बनें? आलस्य को स्थान देकर अपनी आत्मा को अनदेखा न करें। परमेश्वर के साथ आपके सम्बन्ध में कर्मठता के बिना, आप अपने जीवन में कोई वास्तविक फल नहीं उत्पन्न कर पाएँगे। “आने वाला कल” शैतान के प्रिय शब्द हैं। “देखो, अभी वह प्रसन्नता का समय है; देखो, अभी वह उद्धार का दिन है” (2 कुरिन्थियों 6:2, बल दिया गया है)। अभी परमेश्वर के लिए उपयोगी बनें।

नीतिवचन 24:27-34

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 15–16; मत्ती 14:22-36

26 मई : परमेश्वर का अपरिवर्तनीय वचन

Alethia4India
Alethia4India
26 मई : परमेश्वर का अपरिवर्तनीय वचन
Loading
/

“विश्‍वास ही से अब्राहम ने, परखे जाने के समय में, इसहाक को बलिदान चढ़ाया; और जिसने प्रतिज्ञाओं को सच माना था और जिससे यह कहा गया था, ‘इसहाक से तेरा वंश कहलाएगा,’ वही अपने एकलौते को चढ़ाने लगा।” इब्रानियों 11:17-18

जीवन कभी-कभी भारी महसूस हो सकता है। हर दिन नए चुनौतीपूर्ण क्षण लेकर आता है, जबकि पुरानी समस्याएँ बिना हल हुए जारी रहती हैं। यह आसान है कि हम अपने विश्वास को हमारी परिस्थितियों की समझ की कमी के कारण ठोकर खाकर गिरने दें—यह ऐसा है मानो विश्वास की छड़ी को यह कहते हुए जमीन पर फेंक देना, “मैं थक चुका हूँ, अब मैं और नहीं दौड़ सकता।” ऐसे क्षणों में, परमेश्वर का वचन हमें यह याद रखने के लिए प्रोत्साहित करता है कि मसीही विश्वास एक दृढ़ विश्वास है जो दृढ़ रहता है। यह सम्भव है कि हम परमेश्वर के आदेशों का पालन करते रहें, भले ही हमारे चारों ओर सब कुछ उसकी प्रतिज्ञाओं के विपरीत प्रतीत होता हो।

क्रूस से पहले, शायद पूरे पवित्रशास्त्र में अब्राहम के जीवन से अधिक अभूतपूर्व क्षण कहीं और नहीं मिलता। यह वह क्षण था जो पूरी तरह से परमेश्वर के आदेश से हुआ था: “[परमेश्वर] ने कहा, ‘अपने पुत्र को अर्थात अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिससे तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा; और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा।’. . . जब वे उस स्थान को जिसे परमेश्‍वर ने उसको बताया था पहुँचे; तब अब्राहम ने वहाँ वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बाँध कर वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया। फिर अब्राहम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे” (उत्पत्ति 22:2, 9-10)। अब्राहम के लिए परमेश्वर का आदेश स्पष्ट था—फिर भी यह परमेश्वर की प्रतिज्ञा के विपरीत प्रतीत होता था कि “पृथ्वी की सारी जातियाँ अपने को [अब्राहम के] वंश के कारण धन्य मानेंगी” और “जो तेरा वंश कहलाएगा वह इसहाक ही से चलेगा” (व 18; 21:12)। परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं की पूर्ति इसहाक के जीवित रहने पर निर्भर थी। यदि इसहाक मर जाता, तो यह प्रतिज्ञा कैसे पूरा होती?

फिर भी अब्राहम ने आज्ञा मानी। हालाँकि उसकी परिस्थितियाँ उसे परमेश्वर के वचन पर सन्देह करने और प्रश्न पूछने के लिए उकसा सकती थीं, लेकिन फिर भी अब्राहम ने विश्वास से कहा, इसमें भी परमेश्वर की कोई योजना है। उसकी प्रतिज्ञा यह थी कि इसहाक के माध्यम से सभी राष्ट्रों को आशीर्वाद मिलेगा। इसलिए उसे उठाने के लिए परमेश्वर उसे मरे हुओं में से जीवित करेगा (इब्रानियों 11:19)। यही कारण है कि जब अब्राहम बलि चढ़ाने के लिए निकला था, तो उसने अपने सेवकों से कहा था, “गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और  मैं वहाँ तक जाकर और दण्डवत करके फिर तुम्हारे पास लौट आएँगे” (उत्पत्ति 22:5, विशेष बल दिया गया है)। विश्वास का क्या अद्‌भुत अभिव्यक्ति है! यह न भूलें: जब अब्राहम को आदेश दिया गया, तो उसने उसका पालन किया। हालाँकि यह परमेश्वर द्वारा की गई प्रतिज्ञाओं के सीधे विरोध में प्रतीत होता था, अब्राहम ने अपना काम किया, और उसने परमेश्वर को अपना काम करने का अवसर दिया।

हम भी ऐसा कर सकते हैं। अपनी परिस्थितियों को, चाहे वे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, अपने आज्ञाकारिता को कम करने या परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं पर सवाल उठाने का कारण न बनने दें। अब्राहम और इसहाक के उस पहाड़ पर चढ़ने और उतरने के शताब्दियों बाद, परमेश्वर के अपने पुत्र ने उसी पहाड़ के किनारे से कब्र से जी उठकर यह साक्षात्कार दिया कि परमेश्वर अपनी प्रतिज्ञाओं को पूरा करता है। इसलिए आप आज जिस भी चुनौती का सामना करेंगे, उसमें आप आत्मविश्वास, आशा और प्रार्थना के साथ कह सकते हैं, “मैं आगे बढ़ सकता हूँ। मैं समाप्त नहीं हुआ। परमेश्वर अपना काम करेगा और इसलिए मैं अपना काम करूँगा।”

उत्पत्ति 22:1-19

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 12–14; मत्ती 14:1-21 ◊

25 मई : मृत्यु की तैयारी करना

Alethia4India
Alethia4India
25 मई : मृत्यु की तैयारी करना
Loading
/

“मार्था ने यीशु से कहा, ‘हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता, तो मेरा भाई कदापि न मरता। और अब भी मैं जानती हूँ कि जो कुछ तू परमेश्‍वर से माँगेगा, परमेश्‍वर तुझे देगा।’ यीशु ने उससे कहा, ‘तेरा भाई फिर जी उठेगा।’ मार्था ने उससे कहा, ‘मैं जानती हूँ कि अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।’ यीशु ने उससे कहा, ‘पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्‍वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा, और जो कोई जीवित है और मुझ पर विश्‍वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा। क्या तू इस बात पर विश्‍वास करती है?’”  यूहन्ना 11:21-26

हममें से कोई नहीं जानता कि एक दिन हमें क्या मिलेगा। वास्तव में, हम सभी कुछ हद तक अनिश्चितता के साथ जीते हैं; हम अपने रास्ते में आने वाली हरेक परीक्षा के लिए तैयार नहीं हो सकते। वास्तव में, जैसा कि कई लोगों ने उल्लेख किया है, जीवन की एकमात्र निश्चितता यह है कि यह समाप्त होगा। हम एक पतित संसार में जी रहे हैं, और हम जानते हैं कि “पाप की मजदूरी मृत्यु है” (रोमियों 6:23)। इसलिए मरना एक ऐसा सत्य है, जिसके लिए हमें तैयारी करनी चाहिए।

मृत्यु और मरने पर होने वाला जो भी विचार यीशु के शब्दों पर गहराई से ध्यान नहीं देता, वह अधूरा होता है। इसलिए इसका आरम्भ करने का एक अच्छा स्थान वह ठोस शिक्षा है, जो यीशु ने अपने मित्र लाजर की मृत्यु के बाद दी थी।

स्वाभाविक रूप से, लाजर की शोकित बहनें अपने भाई के साथ हुई घटना को लेकर गहरी चिन्ता में थीं। इसके जवाब में, यीशु ने कहा कि लाजर फिर से जी उठेगा। मार्था इस उद्‌घोषणा को पूरी तरह से समझ न पाई और कहने लगी, “मैं जानती हूँ कि वह अन्तिम दिन पुनरुत्थान में जी उठेगा।” तब यीशु ने बात को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कहा, “मैं  ही पुनरुत्थान और जीवन हूँ।”

और फिर मार्था के लिए चुनौती आई: “क्या तुम इस पर विश्वास करती हो?”

इस प्रश्न का उत्तर न केवल आपके जीने के तरीके को, बल्कि मृत्यु का सामना करने के आपके तरीके को भी प्रभावित करता है। यीशु ने न केवल मृत्यु को पराजित किया, बल्कि उसने आपके लिए भी मृत्यु को पराजित करने का रास्ता बना दिया। हालाँकि आपका शारीरिक रूप विफल हो जाएगा, लेकिन जब आप विश्वास करते हैं कि यीशु ही पुनरुत्थान और जीवन है, तो मृत्यु बस एक द्वार बन जाती है जिसमें से होकर आप जीवन के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

मृत्यु को लेकर विश्वासियों के सामने एक चुनौती यह है कि न केवल हम इस बात के लिए तैयार रहें कि यह अवश्य आएगी, बल्कि यह भी सीखना है कि दूसरों को इसका सामना करने में कैसे मदद करें। हालाँकि हालात चाहे जैसे भी हों, यीशु के शब्द हमारे लिए प्रेमपूर्ण सलाह का आधार प्रदान करते हैं। हमें बाइबल के दृष्टिकोण से और ईमानदारी से बात करनी होगी और अनन्तता के सत्य तथा उस आशा को समझाना होगा, जो उसमें पाई जाती है। हमारे शब्द, जो स्वयं यीशु के शब्दों की गूंज हैं, कठोर और संवेदनाहीन नहीं होने चाहिएँ, बल्कि वे ज्ञान और अनुग्रह से भरे हुए होने चाहिएँ।

आप तब तक यह नहीं जान सकते कि कैसे जीना है, जब तक कि आपने इस प्रश्न का उत्तर नहीं दिया है कि कैसे मरना है। हम में से किसी को भी आने वाले कल की प्रतिज्ञा नहीं दी गई है, लेकिन अनन्तता हर उस अनुयायी के लिए सुनिश्चित है जो पुनरुत्थान और जीवन के स्रोत में विश्वास रखता है। आप अपने आप को—और अपने मित्रों और प्रियजनों को—मृत्यु के दिन का सामना डर और अनिश्चितता के बजाय शान्ति और आत्मविश्वास के साथ करने के लिए तैयार कर सकते हैं और इन शब्दों को थामे रह सकते हैं: “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्‍वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा, और जो कोई जीवित है और मुझ पर विश्‍वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा।” हाँ, हम इस पर विश्वास करते हैं।

यूहन्ना 11:1-44

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 10–11; मत्ती 13:31-58

24 मई : अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो

Alethia4India
Alethia4India
24 मई : अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो
Loading
/

“इसलिए परमेश्‍वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिससे वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए। अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है।”  1 पतरस 5:6-7

कभी-कभी चिन्ता हमारे जीवन में ऐसी स्थिति में आकर हम पर हावी हो जाती है, जब हम इसकी अपेक्षा भी नहीं करते। या फिर यह हमारे जीवन में अवांछनीय और स्थाई रूप से स्थान बना सकती है। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें चिन्ता का सामना कभी नहीं करना पड़ता; यह अलग-अलग रूपों में आ सकती है और विभिन्न परिस्थितियों से उत्पन्न हो सकती है, लेकिन यह समस्या बहुत सामान्य है।

जब हम चिन्ता का सामना करते हैं, तो अक्सर हम अपने दिमाग को किसी और दिशा में मोड़ने के द्वारा इसे अनदेखा करने की कोशिश करते हैं: “चलो, कुछ संगीत सुनते हैं। चलो, गाड़ी लेकर कहीं निकलते हैं। चलो, एक मील दौड़ते हैं। चलो, कुछ करते हैं . . . बस मुझे इससे भाग जाना है!”

लेकिन ध्यान दें कि इन पदों में पतरस यह नहीं कहता कि हमें चिन्ता को नकारना, अनदेखा करना या उससे भागना चाहिए। इसके बजाय, हमें “अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल” देनी चाहिए। यहाँ “डाल दो” के लिए प्रयुक्त हुआ यूनानी शब्द एक निर्णायक, ऊर्जावान क्रिया है। इसे हम किसी बैग को कूड़ेदान में फेंकने के रूप में समझ सकते हैं। इसमें हमें कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ता; हम बस इसे उठाते हैं और कूड़ेदान में फेंक देते हैं। इसी तरह, चिन्ता के बोझ तले दबे रहकर दिन बिताने के बजाय, हमें इसे प्रभु के पास फेंक देना है, उस पर डाल देना है।

यह करने के लिए हमें अपने अहंकार को, हमारी इस इच्छा को छोड़ना होगा कि अपनी परिस्थितियों पर हम काबू पा सकते हैं और उन पर विजय प्राप्त कर सकें। विनम्रता ही हमें हमारी चिन्ताओं को परमेश्वर के पास सौंपने में सक्षम बनाती है: विनम्रता का होना चिन्ता के न होने का कारण बनता है। जब हम अत्यधिक चिन्ता करके परिस्थितियों को अपने नियन्त्रण में लेने का प्रयास करते हैं, तो हम विनम्रता की कमी को दर्शाते हैं; हम अपने स्वर्गिक पिता पर केन्द्रित होने के बजाय अपने आप पर केन्द्रित हो जाते हैं। हम अपनी यात्रा को परमेश्वर के हाथों में सौंपने के बजाय स्वयं चलाना चाहते हैं।

हमेशा कोई न कोई परिस्थिति ऐसी होगी जो हमें चिन्ता में डाल सकती है। हालाँकि, पतरस किसी विशेष परिस्थिति का उल्लेख नहीं करता; बल्कि वह उन परिस्थितियों से उत्पन्न होने वाली चिन्ता को सम्बोधित करता है। हमारी चिन्ता ही वह है, जिसे हमें प्रभु पर डालना है, जैसे कि बाइबल में सिखाया गया है: हम खुद को परमेश्वर के हाथों में सौंपकर विनम्रता से यह कहते हैं, “मेरा पिता सब कुछ जानता है। वह मेरी देखभाल मुझसे बेहतर तरीके से करता है।” जब चिन्ताएँ हमें दबाती हैं, तो हम इसे परमेश्वर के सामने रखने के द्वारा इनसे छुटकारा पा सकते हैं, यह विश्वास करते हुए कि परमेश्वर हमारी मदद करने के लिए तैयार है।

शायद आज आप संघर्ष कर रहे हों, यह सोचते हुए कि आप कल का सामना कैसे करेंगे। शायद काफी समय हो गया है, जब आपने अपने बिस्तर के पास घुटने टेककर अपनी सारी चिन्ता उस एकमात्र पर डाली थी, जो इसे उठाने में सक्षम है, और कहा, “परमेश्वर, मैं इस बोझ को उठाकर अपना जीवन नहीं जी सकता। इसे ले लो, यह आपका है।”

यदि यह आप हैं, तो अब और देर न करें। अपनी सारी चिन्ताओं को अपने स्वर्गिक पिता की स्नेहपूर्ण बाँहों में डाल दें और उस स्वतन्त्रता और शान्ति का अनुभव करें, जो केवल वही दे सकता है।

लूका 12:22-34

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 7–9; मत्ती 13:1-30 ◊

23 मई : मैं देखना चाहता हूँ

Alethia4India
Alethia4India
23 मई : मैं देखना चाहता हूँ
Loading
/

“वह यह सुनकर कि यीशु नासरी है, पुकार-पुकार कर कहने लगा, ‘हे दाऊद की सन्तान, यीशु मुझ पर दया कर!’ बहुतों ने उसे डाँटा कि चुप रहे, पर वह और भी पुकारने लगा, ‘हे दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर!’ तब यीशु ने ठहरकर कहा, ‘उसे बुलाओ।’” मरकुस 10:47-49

उस अन्धे आदमी के आस-पास फसह का पर्व नजदीक आ रहा था, और भीड़ जमा हो रही थी। एक बड़ी प्रत्याशा का माहौल था। इस भीड़ में अधिकांश लोग इतने व्यस्त थे कि उनके पास रुकने का भी समय नहीं था—निश्चित रूप से शहर के द्वारों पर पड़े रहने वाले भिखारियों के लिए रुकने का तो बिल्कुल भी नहीं। वे तो हमेशा वहाँ होते थे और यरीहो के बाहरी इलाकों के लोग इन्हें अच्छे से जानते थे। भीड़ में से कई लोगों ने शायद इस अन्धे बरतिमाई को इतनी बार देखा होगा कि अब वे उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते होंगे।

भीड़ मसीह में इतनी अधिक व्यस्त थी कि बरतिमाई को शायद एक खतरनाक बाधा के रूप में देखा जा रहा था। उसकी दया की पुकारों पर उनकी प्रतिक्रिया—उनका उसे डाँटना और उसे चुप कराने की कोशिश करना—यह दर्शाती है कि वे मानते थे कि समाज के हाशिए पर पड़ा यह व्यक्ति मसीह के काम में कोई मदद नहीं कर सकता था। लेकिन उसे चुप कराने की कोशिश में वे मसीह के मिशन में एक बाधा बन गए—उसके मिशन में जिसका वे अनुसरण करने का दावा कर रहे थे और जिस उद्देश्य को वे पूरा करने की कोशिश कर रहे थे।

लेकिन इस अन्धे आदमी की मसीह में केवल मामूली रुचि नहीं थी, इसलिए वह चिल्लाता ही रहा। मरकुस का वृतान्त मसीह की पूरी दया को एक साधारण वाक्य में व्यक्त करता है: “तब यीशु ने ठहरकर कहा”—अनुग्रह के कुछ शब्द। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भीड़ की क्या प्रतिक्रिया रही होगी जब यीशु ने उन लोगों से कहा होगा, जो उस आदमी को डाँट रहे थे, “उसे बुलाओ”? यह निश्चित रूप से एक उचित शर्मिन्दगी लेकर आया होगा!

शायद आपके जीवन में कुछ लोग हैं, जिनके लिए आप प्रार्थना करने में संघर्ष करते हैं। शायद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें आप बस डाँटना या अनदेखा करना चाहते हैं। शायद आप उनके कारण आने वाली बाधाओं का सामना नहीं करना चाहते। ऐसे किसी व्यक्ति को कलीसिया में बुलाना, उनके साथ बैठना, उनके साथ भोजन खाना और उनके जीवन में शामिल होना बहुत उलझन भरा और समय तथा प्रयास की माँग करने वाला लग सकता है। यह परेशान करने वाला और समय तथा मेहनत की माँग करने वाला है। हम चाहेंगे कि ऐसे लोग किसी और से सुसमाचार सुनें। हम बड़ी आसानी से ऐसी सोच का शिकार हो सकते हैं और हमें इसका पता भी नहीं चलेगा; लेकिन जब हम ऐसा करते हैं, तो हम भीड़ के जैसे बन जाते हैं: लोगों को उनके उद्धारक से मिलने में बाधा बन जाते हैं। यीशु हमसे कहता है, उन्हें डाँटो मत, उन्हें बुलाओ। मैं इसी कारण तो आया हूँ।

परमेश्वर हमें माफ कर दे जब हम, भीड़ की तरह, अपनी योजनाओं में बाधा और अपनी प्राथमिकताओं में परेशानी आने पर उनके लिए क्रोध और अवमानना से भर जाते हैं जो उसकी दया के लिए पुकार रहे हैं। केवल मसीह ही अन्धी आँखों को खोलने का कार्य करता है, लेकिन उसने इस कार्य की जिम्मेदारी और विशेषाधिकार हमें सौंपे हैं कि हम इन शब्दों की घोषणा करें: “ढाढ़स बाँध . . . वह तुझे बुलाता है।”

मरकुस 10:35-45

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 4– 6; मत्ती 12:22-50