24 मई : अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो

Alethia4India
Alethia4India
24 मई : अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो
Loading
/

“इसलिए परमेश्‍वर के बलवन्त हाथ के नीचे दीनता से रहो, जिससे वह तुम्हें उचित समय पर बढ़ाए। अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल दो, क्योंकि उसको तुम्हारा ध्यान है।”  1 पतरस 5:6-7

कभी-कभी चिन्ता हमारे जीवन में ऐसी स्थिति में आकर हम पर हावी हो जाती है, जब हम इसकी अपेक्षा भी नहीं करते। या फिर यह हमारे जीवन में अवांछनीय और स्थाई रूप से स्थान बना सकती है। कुछ ही लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें चिन्ता का सामना कभी नहीं करना पड़ता; यह अलग-अलग रूपों में आ सकती है और विभिन्न परिस्थितियों से उत्पन्न हो सकती है, लेकिन यह समस्या बहुत सामान्य है।

जब हम चिन्ता का सामना करते हैं, तो अक्सर हम अपने दिमाग को किसी और दिशा में मोड़ने के द्वारा इसे अनदेखा करने की कोशिश करते हैं: “चलो, कुछ संगीत सुनते हैं। चलो, गाड़ी लेकर कहीं निकलते हैं। चलो, एक मील दौड़ते हैं। चलो, कुछ करते हैं . . . बस मुझे इससे भाग जाना है!”

लेकिन ध्यान दें कि इन पदों में पतरस यह नहीं कहता कि हमें चिन्ता को नकारना, अनदेखा करना या उससे भागना चाहिए। इसके बजाय, हमें “अपनी सारी चिन्ता उसी पर डाल” देनी चाहिए। यहाँ “डाल दो” के लिए प्रयुक्त हुआ यूनानी शब्द एक निर्णायक, ऊर्जावान क्रिया है। इसे हम किसी बैग को कूड़ेदान में फेंकने के रूप में समझ सकते हैं। इसमें हमें कोई विशेष प्रयास नहीं करना पड़ता; हम बस इसे उठाते हैं और कूड़ेदान में फेंक देते हैं। इसी तरह, चिन्ता के बोझ तले दबे रहकर दिन बिताने के बजाय, हमें इसे प्रभु के पास फेंक देना है, उस पर डाल देना है।

यह करने के लिए हमें अपने अहंकार को, हमारी इस इच्छा को छोड़ना होगा कि अपनी परिस्थितियों पर हम काबू पा सकते हैं और उन पर विजय प्राप्त कर सकें। विनम्रता ही हमें हमारी चिन्ताओं को परमेश्वर के पास सौंपने में सक्षम बनाती है: विनम्रता का होना चिन्ता के न होने का कारण बनता है। जब हम अत्यधिक चिन्ता करके परिस्थितियों को अपने नियन्त्रण में लेने का प्रयास करते हैं, तो हम विनम्रता की कमी को दर्शाते हैं; हम अपने स्वर्गिक पिता पर केन्द्रित होने के बजाय अपने आप पर केन्द्रित हो जाते हैं। हम अपनी यात्रा को परमेश्वर के हाथों में सौंपने के बजाय स्वयं चलाना चाहते हैं।

हमेशा कोई न कोई परिस्थिति ऐसी होगी जो हमें चिन्ता में डाल सकती है। हालाँकि, पतरस किसी विशेष परिस्थिति का उल्लेख नहीं करता; बल्कि वह उन परिस्थितियों से उत्पन्न होने वाली चिन्ता को सम्बोधित करता है। हमारी चिन्ता ही वह है, जिसे हमें प्रभु पर डालना है, जैसे कि बाइबल में सिखाया गया है: हम खुद को परमेश्वर के हाथों में सौंपकर विनम्रता से यह कहते हैं, “मेरा पिता सब कुछ जानता है। वह मेरी देखभाल मुझसे बेहतर तरीके से करता है।” जब चिन्ताएँ हमें दबाती हैं, तो हम इसे परमेश्वर के सामने रखने के द्वारा इनसे छुटकारा पा सकते हैं, यह विश्वास करते हुए कि परमेश्वर हमारी मदद करने के लिए तैयार है।

शायद आज आप संघर्ष कर रहे हों, यह सोचते हुए कि आप कल का सामना कैसे करेंगे। शायद काफी समय हो गया है, जब आपने अपने बिस्तर के पास घुटने टेककर अपनी सारी चिन्ता उस एकमात्र पर डाली थी, जो इसे उठाने में सक्षम है, और कहा, “परमेश्वर, मैं इस बोझ को उठाकर अपना जीवन नहीं जी सकता। इसे ले लो, यह आपका है।”

यदि यह आप हैं, तो अब और देर न करें। अपनी सारी चिन्ताओं को अपने स्वर्गिक पिता की स्नेहपूर्ण बाँहों में डाल दें और उस स्वतन्त्रता और शान्ति का अनुभव करें, जो केवल वही दे सकता है।

लूका 12:22-34

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 2 राजाओं 7–9; मत्ती 13:1-30 ◊

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *