ArchivesTruth For Life

19 अक्तूबर : चुप्पी और दुख

Alethia4India
Alethia4India
19 अक्तूबर : चुप्पी और दुख
Loading
/

“अय्यूब के इन तीन मित्रों ने इस सब विपत्ति का समाचार पाया जो उस पर पड़ी थीं। तब वे . . . अपने-अपने यहाँ से उसके पास चले . . . वे सात दिन और सात रात उसके संग भूमि पर बैठे रहे, परन्तु . . . किसी ने उससे एक भी बात न कही . . . तब तेमानी एलीपज ने कहा, ‘यदि कोई तुझसे कुछ कहने लगे, तो क्या तुझे बुरा लगेगा? परन्तु बोले बिना कौन रह सकता है?” अय्यूब 2:11, 13; 4:1-2

अय्यूब के दोस्तों ने हमें यह दिखाया कि जब कोई व्यक्ति गहरे दर्द और शोक से गुजर रहा हो, तो हमें कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए—और फिर उन्होंने यह भी दिखाया कि हमें क्या नहीं करना चाहिए।

अय्यूब के दोस्तों को उसके दुखों का साक्षी बनने का अवसर मिला था, और वे उसे अपने शब्दों से कोई सान्त्वना नहीं दे पाए थे। उनका अन्तिम प्रत्युत्तर पूरी तरह से शाब्दिक था और बहुत अप्रभावी था।

यदि हमें सामने वाले व्यक्ति के जैसा अनुभव नहीं हुआ है या हमने उसे अच्छे से सुनने और परमेश्वर से विनम्रता से प्रार्थना करने में समय नहीं बिताया है, तो दुख भोग रहे उस व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करना या उसे सलाह देना बहुत खतरनाक हो सकता है। अय्यूब 16 में इन दोस्तों को “मूर्खता भरी सान्त्वना देने वाले” कहा गया है—जो अय्यूब के खिलाफ “बातें जोड़ सकते थे” और जिनके शब्दों का अन्त नहीं था (16:4)। अय्यूब के दुख का तुरन्त इलाज और त्वरित उत्तर पाने की कोशिश करते हुए उसके दोस्तों ने उस पर आरोपों की बौछार कर दी। विशेष रूप से सोपर ने अय्यूब को यह याद दिलाया कि उसके साथ इस समय जो कुछ हुआ था, वास्तव में उसके साथ इससे भी बुरा होना चाहिए था (अय्यूब 11:4-6)।

इसी प्रकार, एलीपज ने यह सुझाव दिया कि शायद अय्यूब परमेश्वर से भटक गया था और उसे परमेश्वर से अधिक सावधानी से सुनने की आवश्यकता थी (22:21-23)। इन पुरुषों ने अय्यूब के दुख के लिए एक अत्यधिक सरल दृष्टिकोण अपनाया—एक ऐसा दृष्टिकोण जो उपचार करने के बजाय और भी पीड़ादायी था। वे अय्यूब के प्रत्येक विलाप का उत्तर देने के लिए तत्पर थे। जब एलीपज ने पहली बात बोली और पूछा, “बोले बिना कौन रह सकता है?” तो उसे स्वयं को यह उत्तर देना चाहिए था, “मैं!”

अय्यूब ने उनके परामर्श के तरीके पर तीखा प्रहार किया: “तुम लोग झूठी बात के गढ़ने वाले हो; तुम सबके सब निकम्मे वैद्य हो। भला होता कि तुम बिलकुल चुप रहते, और इससे तुम बुद्धिमान ठहरते!” (अय्यूब 13:4-5)। और वास्तव में, उसके दोस्तों ने आरम्भ में ठीक यही किया था। वे एक सप्ताह तक बिना कुछ बोले उसके पास बैठे रहे थे।

दुख के अनुभव में, पीड़ित के सामने मौन रहना अक्सर बहुत शब्दों से कहीं अधिक सहायक होता है। यह पूरी सम्भावना है कि यदि उसके दोस्त अपनी प्रारम्भिक प्रतिक्रिया बनाए रखते—उसके पास चुपचाप बैठे रहते—तो अय्यूब को अधिक आराम और साथ मिल सकता था।

मौन अक्सर हमारे दुखों के प्रति प्रतिक्रिया में गायब रहने वाला तत्व होता है। जबकि यह निश्चित रूप से एकमात्र आवश्यक प्रतिक्रिया नहीं है, तौभी इसके महत्त्व को बहुत कम आंका जाता है। यदि हम बिना किसी उद्देश्य के अपने चारों ओर के शोर से अलग हो जाएँ और पीड़ितों की आवाज़ों को सुनने का प्रयास करें, तो हम मौन चिन्तन में इतनी अधिक प्रगति कर सकते हैं, जितनी हमने कल्पना भी नहीं की होगी। और तब हमारे पास कहने के लिए बहुत अधिक उपयोगी बातें हो सकती हैं, और हमें पता होगा कि हमें क्या कहना है और कैसे कहना है। अय्यूब निश्चित रूप से ऐसा ही सोचता था। क्या इस सप्ताह कोई ऐसा व्यक्ति है जिसे आप अपनी शान्त उपस्थिति से आशीषित कर सकते हैं?

भजन 42 – 43

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 1 शमूएल 17–18; 2 पतरस 2 ◊

18 अक्तूबर : काम के लिए तैयारी

Alethia4India
Alethia4India
18 अक्तूबर : काम के लिए तैयारी
Loading
/

“इस कारण अपनी-अपनी बुद्धि की कमर बाँधकर, और सचेत रहकर, उस अनुग्रह की पूरी आशा रखो जो यीशु मसीह के प्रगट होने के समय तुम्हें मिलने वाला है।” 1 पतरस 1:13

पायलट बनने के प्रशिक्षण में घण्टों और कई घण्टों की कड़ी तैयारी की आवश्यकता होती है। इसमें से कुछ प्रशिक्षण सिमुलेटर्स में होता है, जहाँ दबाव इतना तीव्र होता है कि पसीना और तनाव उत्पन्न हो जाता है। पायलटों को ऐसा कठिन प्रशिक्षण क्यों दिया जाता है? ताकि वे तब सही निर्णय ले सकें, जब सच में वह जरूरी हो!

शुद्धता के सन्दर्भ में अक्सर ऐसा होता है कि लोग पाप में इसलिए फँस जाते हैं क्योंकि वे क्षणिक भावनाओं के प्रभाव में महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने की कोशिश करते हैं। इससे काम नहीं बनेगा। यदि हमें शुद्धता बनाए रखनी है, तो हमें पहले से और परमेश्वर के वचन के आधार पर निर्णय लेने होंगे।

इसीलिए पतरस हमें “अपनी-अपनी बुद्धि की कमर बाँधकर, और सचेत रहकर” तैयार रहने को कहता है। किंग जेम्स संस्करण में इस पद का अनुवाद इस प्रकार किया गया है: “अपने मन की कमर कस लो।” दूसरे शब्दों में, हमें अपने मन पर नियन्त्रण रखना है—अपने विचारों की प्रक्रिया को समझना है—ताकि हम अच्छाई का पीछा कर सकें और बुराई से दूर भाग सकें।

यदि हम अपनी बुद्धि की कमर बाँधकर सचेत नहीं रहते, तो हम आसानी से बहक सकते हैं और दुर्घटनाओं के शिकार हो सकते हैं। हम आमतौर पर कठिन और जीवन बदलने वाले निर्णयों को उस गरम माहौल में लेंगे, जब हमारी भावनाएँ सक्रिय होंगी और हमारी इच्छाएँ हमें चिल्लाकर बुला रही होंगी। लेकिन शुद्धता का जीवन आकस्मिक नहीं होता; यह परमेश्वर के आत्मा द्वारा प्रेरित पूर्ण संकल्प का कार्य होता है, जो उसके वचन द्वारा मार्गदर्शन पाता है और उसकी शक्ति से सक्षम होता है।

हमें शुद्धता के प्रति एक दृढ़ संकल्प करने की आवश्यकता है, जैसे भजनकार ने कहा, “मैं ने शपथ खाई, और ठान लिया है, कि मैं तेरे धर्ममय नियमों के अनुसार चलूँगा” (भजन 119:106)। बहुत देर होने से पहले अपना संकल्प कर लें।

एक सुझाव इस प्रकार है कि किस प्रकार का संकल्प लिया जाना चाहिए: संकल्प करें कि आप संकीर्ण मार्ग के मध्य में चलेंगे, किनारे पर नहीं। नीतिवचन 7 में उस युवक की तरह न बनें जो “पराई स्त्री” के प्रलोभन का शिकार हुआ था। वह किनारे पर चल रहा था; वह “उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क पर चला जाता था, और उसने उसके घर का मार्ग लिया” (नीतिवचन 7:5, 8-9)। बाइबल का सन्देश स्पष्ट है: गलत समय और गलत स्थान पर न फँसे।

शुद्धता के मामले में किनारे पर रहने से कुछ हासिल नहीं होता। प्रलोभन आने से पहले अपना संकल्प कर लें, ताकि जब बुरे दिन आएँ, तो आप कह सकें, “नहीं, मैंने पहले ही यह निर्णय ले लिया था।” अपने जीवन को संकीर्ण मार्ग के मध्य में रखें और वहाँ बने रहने का संकल्प लें। जिस दिन मसीह यीशु लौटेगा और उसके लोग उसके सिंहासन के चारों ओर खड़े होंगे, हममें से कोई नहीं कहेगा कि पवित्रता के मार्ग पर चलना निरर्थक था।

नीतिवचन 7

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 1 शमूएल 15–16; 2 पतरस 1

17 अक्तूबर : हमारा धैर्यवान शिक्षक

Alethia4India
Alethia4India
17 अक्तूबर : हमारा धैर्यवान शिक्षक
Loading
/

“पर यह बात उन की समझ में नहीं आई, और वे उससे पूछने से डरते थे।” मरकुस 9:32

कल्पना कीजिए एक छात्रा कक्षा में बैठी हुई है, बोर्ड पर लिखे एक सूत्र को घूर रही है। उस सूत्र के चिह्न उसके लिए पूरी तरह से अर्थहीन हैं, लेकिन वह समझने के उद्देश्य से प्रश्न पूछने के लिए हाथ उठाने से डर रही है। हममें से कई लोगों ने शायद ऐसा अनुभव किया होगा या ऐसी किसी स्थिति में फँस गए होंगे, जहाँ एक ओर हमें यह डर था कि कहीं हम मूर्ख न समझे जाएँ या उत्तर हमें ऐसी दिशा में न ले जाए जहाँ हम नहीं जाना चाहते, और दूसरी ओर हम यह जानने थे कि यदि हमने नहीं पूछा, तो हम इस उलझन में फँसे रहेंगे।

यद्यपि यीशु के शिष्य यीशु के साथ रहते थे, उसके उपदेश सुनते थे, उसकी शिक्षाएँ ग्रहण करते थे, और उसके अद्‌भुत कार्यों के साक्षी बनते थे, फिर भी वे उसके सेवाकार्य की पूरी तस्वीर को समझने में संघर्ष करते रहे। यीशु ने कई बार बहुत स्पष्ट रूप से बताया कि उसके साथ क्या होने वाला था—उससे विश्वासघात, मृत्यु, और पुनरुत्थान। फिर भी शिष्य सबसे कठिन स्थिति में थे: “वे इस बात को समझ न सके और उससे पूछने से डरते थे।”

पतरस, याकूब, और यूहन्ना ने अभी-अभी यीशु का रूपान्तरण देखा था (मरकुस 9:2-8)। वे जानते थे कि वह परमेश्वर का पुत्र है। फिर भी शिष्यों में यीशु को मसीह मानने की जो गम्भीरता थी, वह इस समझ से मेल नहीं खाती थी कि वास्तव में उसके मसीह होने का क्या अर्थ था। मसीह के प्रति उनकी धारणा धुंधली और अधूरी थी, जिससे उनके भीतर भ्रम और भय उत्पन्न हुआ। शायद उन्होंने यीशु से और स्पष्टीकरण इसलिए नहीं माँगा क्योंकि वे अपनी अज्ञानता को स्वीकार नहीं करना चाहते थे; या फिर इसलिए, क्योंकि वे उन बातों के परिणामों का सामना करने के लिए तैयार नहीं थे, जो यीशु उन्हें बता रहा था—न तो उसके स्वयं के लिए (पद 30-31) और न ही उनके लिए (8:34-35)।

यहाँ तक कि यीशु की मृत्यु और पुनरुत्थान के बाद भी इम्माऊस के मार्ग पर दो शिष्यों को यीशु ने पूरी बाइबल के घटनाक्रमों के द्वारा फिर से सब कुछ समझाया ताकि वे उसके दुखों को समझ जाते और इन बातों का अर्थ समझ पाते (लूका 24:26-27)। यीशु के स्वर्गारोहण के ठीक पहले तक भी शिष्य मसीह के राज्य के स्वरूप को लेकर असमंजस में थे। इस बार उन्होंने यीशु से प्रश्न पूछा और यीशु ने उन्हें यह नहीं कहा, फिर वही सवाल? “तुम एक ही सवाल कितनी बार पूछोगे?” बल्कि उसने नम्रता और कृपा से समझाया कि उसका राज्य यरूशलेम के मन्दिर की पुनः स्थापना से नहीं आएगा, बल्कि प्रत्येक शिष्य में होने वाले पवित्र आत्मा के कार्य के द्वारा फैलेगा (प्रेरितों 1:8)।

शायद आप स्वयं को भी इन शिष्यों के स्थान पर पाते हैं, जहाँ परमेश्वर के वचन को पूरी तरह समझना आपको कठिन लग रहा है, या आपने जो थोड़ा सा समझा है, उसके निहितार्थों से आपको डर लग रहा है। लेकिन यह डर का विषय नहीं है। यह कितना अच्छा है कि यीशु एक कोमल और धैर्यवान शिक्षक है—जैसे वह अपने शिष्यों के साथ धैर्य रखता था, वैसे ही वह हमारे साथ भी धैर्य रखता है। और यह भी कितनी अच्छी बात है कि पवित्र आत्मा आपके भीतर निवास करता है और आपको वही सब करने का सामर्थ्य देता है जिसके लिए प्रभु ने आपको बुलाया है (यहेजकेल 36:26-27; गलातियों 5:16)। इसलिए आज यदि आपको बुद्धि और समझ की कमी महसूस हो रही हो, तो बस परमेश्वर से माँगें—“जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है” (याकूब 1:5)।

1 कुरिन्थियों 2:1-16

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 1 शमूएल 13–14; इफिसियों 6 ◊

15 अक्तूबर : चिरस्थाई शान्ति

Alethia4India
Alethia4India
15 अक्तूबर : चिरस्थाई शान्ति
Loading
/

“इसलिए हे भाइयो, जो जो बातें सत्य हैं, और जो जो बातें आदरणीय हैं, और जो जो बातें उचित हैं, और जो जो बातें पवित्र हैं, और जो जो बातें सुहावनी हैं, और जो जो बातें मनभावनी हैं, अर्थात् जो भी सद्‌गुण और प्रशंसा की बातें हैं उन पर ध्यान लगाया करो।” फिलिप्पियों 4:8

हम सभी परमेश्वर की शान्ति को जानने और उसकी उपस्थिति को महसूस करने के लिए लालायित रहते हैं। लेकिन परमेश्वर की शान्ति, जो हमारे हृदय और मन की रक्षा करती है (फिलिप्पियों 4:7), अपने आप नहीं आती।

यह स्वाभाविक रूप से नहीं आती। परमेश्वर की स्थाई शान्ति का अनुभव तभी होता है, जब हम अपने मनों को उन बातों पर केन्द्रित करते हैं जो उसे प्रसन्न करती हैं। इसलिए को शान्ति जानने के लिए सबसे पहले यह सवाल करें, “मुझे किस प्रकार से सोचना चाहिए?”

इस पद में पौलुस का उत्तर दिया गया है। वह हमें प्रोत्साहित करता है कि हम अपने विचारों के ढांचे को उन बातों पर आधारित करें जो श्रेष्ठ और सराहनीय हैं। इसी उद्देश्य से, वह हमें मसीही जीवन में विचारों के छः मूलभूत सद्‌गुणों की एक सूची प्रदान करता है।

पहला है सत्य। सबसे पहले हमें सत्य का कमरबन्द कसना है, ताकि हम परमेश्वर के अन्य अस्त्रों-शस्त्रों से लाभ उठा सकें (इफिसियों 6:14)। इसलिए यहाँ सत्य को प्रथम स्थान दिया गया है, जो मसीह में वस्तुनिष्ठ रूप से पाया जाता है और जिसे तब अनुभव किया जाता है, जब हम स्वयं को और दूसरों को सुसमाचार का प्रचार करते हैं।

दूसरा, पौलुस हमें “जो जो बातें आदरणीय हैं” की ओर निर्देशित करता है—या “उत्तम,” जैसा कि कुछ अनुवादों में है। हमें अपने विचारों को वैभव से भरपूर या प्रेरणादायक बातों पर केन्द्रित करना है, जो अनैतिक और सांसारिक बातों के उलट है। विश्वासियों के रूप में, हमें अपने मनों को तुच्छ मनोरंजन या उसके समान महत्त्वहीन बातों से नहीं भरना है, जिनके पीछे हमारा गैर-धार्मिक संसार पड़ा हुआ है। इसके बजाय, हमें ऐसी बातों पर मन लगाना है जो हमारी आत्मा को ऊपर की ओर, परमेश्वर और उनके महान कार्यों की ओर ले जाती हैं। तीसरे और चौथे स्थान पर, पौलुस हमें उचित और पवित्र बातों के आधार पर निर्णय लेने के लिए कहता है, न कि उन पर जो सुविधाजनक या सन्तोषजनक हो। यही वह सोच थी जिसने यूसुफ को दाऊद से उस समय अलग किया, जब उन्होंने एक जैसी परिस्थिति का सामना किया। जब पोतीपर की पत्नी यूसुफ के पीछे पड़ गई थी, तो उसने सही बात के आधार पर निर्णय लिया, न कि उस बात के आधार पर जो आसान या तात्कालिक रूप से सन्तोषजनक थी (उत्पत्ति 39:6-12)।

दूसरी ओर, दाऊद ने अपनी भावनाओं का अनुसरण किया और बतशेबा के साथ सोने और उसके पति की हत्या करके बड़ा अन्याय किया (2 शमूएल 11)। उद्धार प्राप्त कर लेने का अर्थ यह नहीं है कि अब हम अपने आप ही अधर्म से बच जाएँगे, जिसका आरम्भ मन में होता है और समापन पापी कार्यों में होता है। लेकिन उद्धार प्राप्त कर लेने के बाद जब हम उद्धार पाए हुए व्यक्ति के रूप में सोचते हैं, तब हम अधर्म से बचे रहते हैं। पाँचवें और छठे स्थान पर, “जो जो बातें सुहावनी हैं” और “जो जो बातें मनभावनी हैं” हमें उन पर ध्यान करना चाहिए—या जैसा कि किंग जेम्स संस्करण में है, उन पर जो “अच्छी प्रतिष्ठा” वाली बातें हैं। जब हम इस तरह से सोचते हैं, तो हम ऐसी बातों को सुनेंगे जो लोगों को बढ़ाती हैं, न कि ऐसी बातों को जो निन्दा करती हैं, निराश करती हैं, और नष्ट करती हैं। यह मानसिकता भाईचारे के प्रेम को बढ़ावा देती है और परमेश्वर के अनुग्रह के साथ चलती है जैसे वह हमारे जीवन में कार्य करता है।

पौलुस द्वारा दिए गए ढांचे के अनुसार अपने विचारों को ढालें और इसके साथ प्रार्थना अवश्य करें (फिलिप्पियों 4:6-8), तब आपके पास चिन्ता के लिए बहुत कम स्थान होगा, अर्थात उस मानसिकता के लिए जो शान्ति को घटाने वाली और आनन्द को नष्ट करने वाली होती है और अक्सर हमारे जीवन में चुपचाप घुस आती है। इसके बजाय, अपने मन को परमेश्वर के विचारों के अनुरूप प्रशिक्षित करें, और तब आप उसकी शान्ति और उपस्थिति का अधिक अनुभव कर पाएँगे।

भजन  119:97-104

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 1 शमूएल 7–9; इफिसियों 5:1-16 ◊

14 अक्तूबर : अनुचित दुख

Alethia4India
Alethia4India
14 अक्तूबर : अनुचित दुख
Loading
/

“हे प्रियो, जो दुख रूपी अग्नि तुम्हारे परखने के लिए तुम में भड़की है, इस से यह समझकर अचम्भा न करो कि कोई अनोखी बात तुम पर बीत रही है। पर जैसे-जैसे मसीह के दुखों में सहभागी होते हो, आनन्द करो, जिससे उसकी महिमा के प्रगट होते समय भी तुम आनन्दित और मगन हो।” 1 पतरस 4:12-13

कोई भी सच्चा विश्वासी अन्ततः अन्यायपूर्ण दुख का सामना करेगा। यदि हम मसीह के सच्चे अनुयायी हैं, तो ऐसे समय आएँगे जब हम आरोपों, बदनामी, या अपमान का शिकार होंगे। यह हमारे घर, कार्यस्थल, स्कूल, या यहाँ तक कि कलीसिया में भी हो सकता है।

यह परीक्षाएँ वास्तव में चुनौतीपूर्ण होती हैं। जब हम तथ्यों को निष्पक्ष रूप से अपने सामने रखते हैं, तो हम सोचते हैं, “तुम्हें पता है? उसे ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं था! उसे ऐसा सोचने का कोई अधिकार नहीं था! उन्हें ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं था! और फिर भी, मुझे यह सब सहना पड़ा। यह ठीक नहीं है!”

जब हम दुख का सामना करते हैं, तो उसे एक अजीब दुर्भाग्य मानने का बड़ा प्रलोभन हमारे सामने आता है—जो कि यीशु का अनुसरण करने के मूल अर्थ से बिल्कुल ही बाहर की बात है। भीतर से यह सोचना बहुत आसान होता है कि जब हम मसीह का अनुसरण कर रहे होते हैं, तो सब कुछ आसान होना चाहिए। कुछ समय तक, कुछ क्षेत्रों में (विशेषकर पश्चिमी देशों में), हम इस मान्यता के साथ खुशी-खुशी जीवन जी सकते हैं। लेकिन फिर हम एक “दुख रूपी अग्नि” का सामना करते हैं, और अचानक हमारे जीवन का अनुभव यह प्रमाणित कर देता है कि मसीही होना वास्तव में आसान नहीं है।

अपने समय में कलीसिया की देखभाल करते हुए पतरस ने विश्वासियों को कठिनाइयों से हैरान न होने के लिए प्रेरित किया। जैसे एक माता-पिता अपने बच्चे से दुनिया में अकेले कदम रखने से पहले बातचीत करते हैं, उसी तरह पतरस ने विश्वासियों से आग्रह किया कि वे पीड़ा की प्रत्याशा करें। ऐसा नहीं था कि वे किसी बुरे तरीके से काम करने जा रहे थे और इसलिए उचित न्याय का सामना करने जा रहे थे। नहीं, इसका मतलब यह था कि वे सिर्फ मसीह यीशु के प्रति अपने समर्पण के कारण दुख उठाएँगे। पतरस ने उन्हें बताया कि यह मसीही जीवन का एक अटूट हिस्सा था। यह कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए था, बल्कि एक प्रत्याशा होनी चाहिए थी।

आखिरकार, जैसा कि यीशु ने खुद अपने शिष्यों से उस रात कहा जब संसार की घृणा उसे क्रूस पर चढ़ाने जा रही थी, “दास अपने स्वामी से बड़ा नहीं होता। यदि उन्होंने मुझे सताया, तो तुम्हें भी सताएँगे” (यूहन्ना 15:20)। विचार करें कि पिलातुस के दरबार में यीशु के साथ कैसा व्यवहार किया गया था। पूछताछ के दौरान, पिलातुस ने यीशु के बारे में—तीन बार में से पहली बार—कहा, “मैं तो उसमें कुछ दोष नहीं पाता” (18:38; 19:4, 6)। उसे विश्वास था कि यीशु के विरोधी परिस्थितियों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे और वह यह भी विश्वास करता था कि यीशु पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी। लेकिन फिर भी, पिलातुस ने यीशु को छोड़ने के बजाय उसे कोड़े लगवाए और फिर उसे क्रूस पर चढ़ाने के लिए सौंप दिया। यीशु द्वारा अनुभव किया गया प्रत्येक शोक और दुख अन्यायपूर्ण था। और जब हम मसीह का अनुसरण करने का निर्णय लेते हैं, तो हमें भी उसी तरह दुख सहने के लिए तैयार होना चाहिए जैसा उसने सहा था।

क्या आप भी आज दुख रूपी अग्नि का सामना कर रहे हैं या उसमें से गुज़रने के बाद अव्यवस्थित हो रहे हैं? हिम्मत रखें! जब मसीही जीवन पीड़ादायक होता है, तो हम उसके कारण दुख सह रहे होते हैं जिसने हमारे लिए कहीं अधिक कष्ट उठाए। हम अपना जीवन उसे दे रहे होते हैं, जिसने अपना जीवन हमें दे दिया। और हम उस दिन की प्रतीक्षा कर सकते हैं, जब ये परीक्षाएँ समाप्त हो जाएँगी, जब न्याय होगा, और हम अपने उद्धारकर्ता की महिमा में हमेशा के लिए जीएँगे।

यूहन्ना 15:18 – 16:4

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 1 शमूएल 4– 6; इफिसियों 4

13 अक्तूबर : एक उत्तम देश के अभिलाषी

Alethia4India
Alethia4India
13 अक्तूबर : एक उत्तम देश के अभिलाषी
Loading
/

“यूसुफ अपने पिता के घराने समेत मिस्र में रहता रहा, और यूसुफ एक सौ दस वर्ष जीवित रहा…यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, ‘मैं तो मरने पर हूँ; परन्तु…परमेश्‍वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा…तुम तेरी हड्डियों को यहाँ से उस देश में ले जाना।’” उत्पत्ति 50:22, 24-25

यूसुफ के जीवन के बाकी के लगभग 60 वर्षों का सारांश इस वाक्य में दिया गया है: “यूसुफ अपने पिता के घराने समेत मिस्र में रहता रहा।” उसके जीवन का यह समय शायद उसके प्रारम्भिक जीवन की नाटकीय घटनाओं की तुलना में कहीं अधिक शान्तिपूर्ण था। लेकिन निश्चित रूप से ये 60 साल निरर्थक नहीं थे। यूसुफ के जीवन के इस काल पर विचार करते हुए हमें यह सोचने का अवसर मिलता है: हम किस लिए जी रहे हैं? जो समय परमेश्वर ने हमें दिया है, हम उसे किस तरह से उपयोग कर रहे हैं?

यह बहुत आसान है कि हम अपना जीवन केवल पार्थिव उद्देश्यों का पीछा करते हुए व्यतीत कर दें, जैसे व्यावसायिक सफलता, वित्तीय स्थिरता, या आरामदायक विलासिता। यह मिथक आकर्षक है: कि जीवन का लक्ष्य केवल अपनी नौकरी में कठिन परिश्रम करना है, ताकि आप अपने आरामदायक जीवन को स्थापित करने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटा सकें—यह कि जीवन का उद्देश्य केवल सेवानिवृत्ति की तैयारी करना है। जब विश्वासियों के पास आमतौर पर वित्तीय, भावनात्मक और सामाजिक दृष्टिकोण से पर्याप्त समय होता है, जिसे वे परमेश्वर के राज्य की सेवा में लगा सकते हैं, तब वे अक्सर आराम की बात करने लगते हैं।

यीशु के अनुयायी के रूप में हमें इस तरह नहीं जीना चाहिए जैसे कि यही संसार सब कुछ है। फिर भी हममें से कुछ लोग ईमानदारी से ऐसा नहीं कह सकते, “इस जीवन से बढ़कर भी कुछ है,” क्योंकि हम अपने समय, संसाधन और धन के साथ जो कुछ भी कर रहे हैं, वह यह सन्देश दे रहा है, “बस यही सब कुछ है! इसीलिए मैं प्रति सप्ताह 60 घण्टे काम कर रहा हूँ। यही कारण है कि मैं घर नहीं आता या छुट्टी नहीं लेता। यही कारण है कि पिछले रविवार मैं कलीसिया नहीं गया। यही कारण है कि मैं अपने पड़ोसियों के साथ सुसमाचार साझा करने या सेवा करने के लिए समय नहीं निकालता और जोखिम नहीं उठाता। क्योंकि बस यही सब कुछ है।”

यह एक बात होती है कि हम किसी संघर्ष के बीच एक जीवन्त और अडिग विश्वास कायम रखते हैं; लेकिन यह पूरी तरह से एक नई चुनौती होती है कि हम दैनिक दिनचर्या के बीच एक स्थिर आज्ञाकारिता का जीवन जीते हैं। जीवन को अच्छी तरह से जीने के लिए—विशेषकर जब हम अपने संसाधनों और धरोहर के बारे में बात करते हैं—हमें केवल यह नहीं सोचना चाहिए कि हम जीवन में क्या चाहते हैं, बल्कि हमें यह भी सोचना चाहिए कि हमें जीवन के साथ क्या करना चाहिए। हमें एक स्वर्गिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

यूसुफ के पास अपने जीवन के लिए और उन अन्तिम, शान्तिपूर्ण वर्षों के लिए एक उद्देश्य था। उसकी दृष्टि मिस्र की सीमाओं के पार लगी हुई थी। वह अपने पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर रहा था; बल्कि उसने बड़ी जिम्मेदारी से यह सुनिश्चित किया कि उसके बच्चे और उसके बच्चों के बच्चे मिस्र में बहुत आराम से न बसें, बल्कि वे इतने अस्थिर हो जाएँ ताकि वे एक दिन प्रतिज्ञा किए गए देश में वास्तव में स्थिरता से बस सकें। परमेश्वर ने उसे मिस्र में शान्ति, प्रतिष्ठा और समृद्धि दी थी—वह सब कुछ जिसका हममें से अधिकांश लोग आज के दिन में पीछा करते हैं। फिर भी वह हमेशा मिस्र के पार देखता रहा। वह जानता था कि यह वह स्थान नहीं था, जहाँ पर उसे या परमेश्वर के लोगों को सचमुच बसना था। यह उसका अपना घर नहीं था। हमें भी इस तरह जीना चाहिए कि हम अपने प्रियजनों और अपने दिलों को “एक उत्तम अर्थात् स्वर्गीय देश के अभिलाषी” बनाए रखें (इब्रानियों 11:16)। चाहे आज आपके पास कुछ हो या न हो, यह वर्तमान संसार आपका घर नहीं है। इससे कुछ अधिक और बेहतर आना अभी बाकी है। यह सुनिश्चित कर लें कि आपका समय, संसाधन और धन इस ज्ञान को प्रदर्शित करें।

1 थिस्सलुनीकियों 5:1-11

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: 1 शमूएल 1–3; इफिसियों 3 ◊

12 अक्तूबर : अच्छे कामों के लिए बनाए गए

Alethia4India
Alethia4India
12 अक्तूबर : अच्छे कामों के लिए बनाए गए
Loading
/

“हमारे लोग भी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अच्छे कामों में लगे रहना सीखें ताकि निष्फल न रहें।” तीतुस 3:14

आप यहाँ संयोग से नहीं हैं, बल्कि परमेश्वर की इच्छा से हैं। आपने अपने आप को नहीं बनाया, और न ही आपने अपनी सृष्टि में कोई भाग लिया। आपको आपकी माता के गर्भ में बारीकी से बुना गया है (भजन 139:13)। परमेश्वर के हाथ ने आपको उस व्यक्ति के रूप में आकार दिया जो आप हैं; उसने आपको उसी क्षण बनाया जब उसने चाहा, और उसने आपको इतिहास के इस बिन्दु पर इसलिए रखा ताकि आप, मसीह में, अनुग्रह के द्वारा, विश्वास के माध्यम से, अच्छे काम कर सकें—वे अच्छे काम जो उसने आपके लिए निर्धारित किए हैं (इफिसियों 2:10)।

दूसरे शब्दों में, आपको अच्छे कार्यों करने के लिए ही अनुग्रह पर अनुग्रह प्राप्त हुआ है।

हालाँकि जब हम परमेश्वर के परिवर्तनकारी अनुग्रह के हमारे ऊपर प्रभाव पर विचार करते हैं, तो “अच्छे कामों को करने” का विचार आपके मन में प्राथमिकता न रखता हो, तौभी शायद यह प्रेरित पौलुस की सूची में लगभग पहले स्थान पर था। तीतुस को अपनी चिट्ठी में वह लिखता है कि परमेश्वर ने यीशु में “अपने आप को हमारे लिए दे दिया कि हमें हर प्रकार के अधर्म से छुड़ा ले, और शुद्ध करके अपने लिए एक ऐसी जाति बना ले जो भले–भले कामों में सरगर्म हो” (तीतुस 2:14, विशेष जोर दिया गया है)। यह जोर इस चिट्ठी में कई बार आता है, और पौलुस के समापन उपदेश में इस प्रकार निष्कर्ष पर पहुँचता है: “हमारे लोग भी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अच्छे कामों में लगे रहना सीखें।”

पौलुस का अच्छे कामों के प्रति विशेष उत्साह उसके और हमारे दोनों युगों में पूरी तरह से संस्कृति के विपरीत था। हम एक ऐसे संसार में जीते हैं, जहाँ स्वार्थी जीवन जीने के आकर्षण भरे पड़ें हैं। तो फिर हम पौलुस की नकल कैसे करें और अच्छे कार्यों में आगे कैसे बढ़ें?

सबसे पहले, हमें यह स्पष्ट करना होगा कि हमारे अच्छे कार्य परमेश्वर की कृपा को अर्जित नहीं करते। हम अच्छे कार्य इसलिए नहीं करते कि हम बचाए जाएँ, बल्कि हम अच्छे कार्य इसलिए करते हैं क्योंकि हम बचाए गए हैं। बिना अनुग्रह के आधार के सद्‌गुणी जीवन का बुलावा केवल बाहरी आचरण बनाएगा और यह या तो हमें थका देगा या हमें अहंकारी बना देगा। दूसरे, हमें यह याद रखना चाहिए कि हमारे अच्छे कार्य परमेश्वर को प्रसन्न करते हैं और हम “मनुष्यों को नहीं, परन्तु परमेश्वर को, जो हमारे मनों को जाँचता है, प्रसन्न करते हैं” (1 थिस्सलुनीकियों 2:4)। इसलिए हमें परमेश्वर की आदर देने वाली, मसीह की महिमा करने वाली अच्छाई से भरे रहना चाहिए, जो हमारे महान उद्धार का जीवित प्रमाण है।

पौलुस कहता है कि अच्छे कार्य करने की हमारी क्षमता एक सीखी हुई आदत है। हमें कहा गया है कि हम “अच्छे कामों में लगे रहना सीखें।” हमारे कार्य केवल भावनात्मक उथल-पुथल का परिणाम नहीं होने चाहिएँ, या केवल तब होने चाहिएँ जब इन्हें करने का हमारा मन हो। इसके बजाय, हमें हर दिन इस उद्देश्य से प्रयास करना चाहिए कि हम वह राजकीय कार्य करें जो परमेश्वर ने हममें से प्रत्येक के लिए निर्धारित किया है, और इसे सोच-समझकर और आदतन करें। और हमें उन लोगों को देखना चाहिए जो अपने विश्वास की यात्रा में आगे बढ़ गए हैं और जो इस प्रकार का जीवन जीते हैं, और उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए।

मसीह में, आपके सभी दिन और आपके सभी कार्य किसी व्यक्ति के लिए और किसी बात के लिए अच्छे हो सकते हैं। हर दिन परमेश्वर से यह मांगने की आदत डालें कि आपको मिले अनुग्रह के प्रत्युत्तर के रूप में वह दूसरों के लिए अच्छे कार्य करने में आपकी सहायता करे, यह विश्वास करते हुए कि वह आपको अपने विश्वास के प्रमाण के रूप में अपने कार्यों को दिखाने के लिए अनुग्रह से सक्षम करेगा।

याकूब 1:27 – 2:13

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: श्रेष्ठगीत 6– 8; इफिसियों 2

10 अक्तूबर : प्रार्थना द्वारा सहारा

Alethia4India
Alethia4India
10 अक्तूबर : प्रार्थना द्वारा सहारा
Loading
/

“इस्राएलियों ने तेरी वाचा टाल दी … मैं ही अकेला रह गया हूँ; और वे मेरे प्राणों के भी खोजी हैं।” 1 राजाओं 19:14

एक बार एक विशेष पादरी सम्मेलन में एक सेमिनार आयोजित किया गया था, जिसमें सेवाकार्य में पाई जाने वाली निराशा और तनाव पर चर्चा की गई थी। चाहे इसे अत्यन्त उत्साहवर्धक कहा जाए या अत्यन्त निराशाजनक, इस सेमिनार में उस सम्मेलन के सबसे अधिक लोग उपस्थित हुए थे, जिसमें इतने अधिक लोग आ गए थे कि सबने खड़े रहकर पूरा सेमिनार सुना। पासबान, जिनमें से कुछ पासबान अपनी पत्नियों के साथ आए थे, सेवाकार्य में गम्भीर निराशा के मध्य में आशा और उत्तरों की तलाश में थे।

नबी एलिय्याह भली-भाँति जानता होगा कि उस कमरे में सबसे अधिक दुखी सेवक को कैसा महसूस हो रहा होगा। उसने अपनी सेवा में निराशा का अनुभव किया था। एक बार वह 450 सशस्त्र पुरुषों के सामने अकेला खड़ा हुआ था। ये सब झूठे देवता बाल के नबी थे, जो पूरी तरह से एलिय्याह के खिलाफ थे और परमेश्वर ने अपनी महान शक्ति से आकर उन्हें नष्ट कर दिया था। फिर भी, इसके तुरन्त बाद उसे रानी ईज़ेबेल से धमकी भरा सन्देश मिला और वह जंगल की ओर भाग गया। उसने एक गुफा में निराशा भरी रात बिताई, यह मानते हुए कि वह अकेला ही ऐसा व्यक्ति जीवित बचा है, जो परमेश्वर के प्रति उत्साही है। और इस सबसे निराश अवस्था में परमेश्वर ने एलिय्याह से मिलकर उसे प्रोत्साहित किया, विशेषकर इस प्रतिज्ञा के साथ कि “मैं सात हज़ार इस्राएलियों को बचा रखूँगा। ये तो वे सब हैं, जिन्होंने न तो बाल के आगे घुटने टेके, और न मुँह से उसे चूमा है” (1 राजाओं 19:18)।

आपका विश्वास और मसीह के स्वरूप में आपकी वृद्धि आपके पासबान के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। जब प्रेरित पौलुस ने सुना कि थिस्सलुनीके में युवा मण्डली अभी भी अपने विश्वास में दृढ़ खड़ी है, तो उसने उन्हें लिखा कि “अब हम जीवित हैं” और वर्णन किया कि “हमें तुम्हारे कारण अपने परमेश्‍वर के सामने आनन्द मिला है” (1 थिस्सलुनीकियों 3:8-9)।

सेवाकार्य का कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें परमेश्वर के सेवक निराशा से बच सकें। मसीही सेवा का मार्ग उतार-चढ़ाव से भरा होता है; कुछ दिन आनन्दमय होते हैं और कुछ दिन विनाशकारी। जब हम निराश होते हैं, तो आगे बढ़ना कठिन लगता है—लेकिन पासबानों और सेवाकार्य के अगुवों को सहारा देने के लिए परमेश्वर अपने लोगों को उनके विश्वास, विकास और उनकी प्रार्थनाओं के द्वारा उपयोग करता है। जब सी.एच. स्पर्जन लोगों को लंदन के मेट्रोपोलिटन टैबरनेकल का दौरा कराते थे, तो वह उन्हें नीचे ले जाकर “बॉयलर रूम” दिखाते थे। वहाँ कोई बॉयलर नहीं था; इसके बजाय, वहाँ सीटें थीं। हर रविवार सुबह कई सौ लोग वहाँ इकट्ठे होते थे और स्पर्जन के प्रचार के दौरान उनके लिए प्रार्थना करते थे। वह जानते थे कि उनके सेवाकार्य की प्रभावशीलता उन लोगों पर निर्भर करती है जो प्रार्थना करते हैं और उस परमेश्वर पर निर्भर करती है जो उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर देता है।

यदि आप सेवाकार्य में हैं (चाहे वेतनभोगी हों या न हों) और निराश महसूस कर रहे हैं, तो इस पर विचार करें: आपने शाश्वतता के लिए जीवनों को प्रभावित किया है। पिछले कुछ वर्षों में देखें और कठिनाइयों के बीच आप परमेश्वर के कार्य के प्रमाण देख पाएँगे। इसे अपने प्रोत्साहन के रूप में लें! और आप चाहे जो भी हों, यह कितने समय पहले हुआ था, जब आपने अपने आस-पास सेवाकार्य में व्यस्त लोगों को प्रोत्साहन का सन्देश लिखा था या उनके लिए प्रार्थना की थी? यह अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है कि आप ऐसा करें। भले ही ये अगुवे एक ही प्रकार के सन्देश का प्रचार करते रहें और एक ही प्रकार की सेवा करते रहें, जैसे वे हमेशा से करते आ रहे हैं, तौभी जब हम उनके लिए विश्वास से प्रार्थना करते हैं, तो इसका प्रभाव कहीं अधिक होगा। ऐसा करना हम सभी की जिम्मेदारी है—वास्तव में, एक विशेषाधिकार है।

1 थिस्सलुनीकियों 2:17 – 3:13

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: श्रेष्ठगीत 1–3; यूहन्ना 21

9 अक्तूबर : प्रतिज्ञा के साथ शपथ

Alethia4India
Alethia4India
9 अक्तूबर : प्रतिज्ञा के साथ शपथ
Loading
/

“इसलिए जब परमेश्‍वर ने प्रतिज्ञा के वारिसों पर और भी साफ रीति से प्रगट करना चाहा कि उसका उद्देश्य बदल नहीं सकता, तो शपथ को बीच में लाया। ताकि दो बे-बदल बातों के द्वारा, जिनके विषय में परमेश्‍वर का झूठा ठहरना अनहोना है, दृढ़ता से हमारा ढाढ़स बंध जाए, जो शरण लेने को इसलिए दौड़े हैं कि उस आशा को जो सामने रखी हुई है प्राप्त करें। वह आशा हमारे प्राण के लिए ऐसा लंगर है जो स्थिर और दृढ़ है, और परदे के भीतर तक पहुँचता है।” इब्रानियों 6:17-19

एक शपथ का उन दोनों व्यक्तियों के लिए अत्यधिक महत्त्व होना चाहिए, जो शपथ ले रहा है और जिसे शपथ दी जा रही है। इसमें उच्चतम उपलब्ध शक्ति को एक निर्णायक साक्षी बनाया जाता है, ताकि किसी के शब्दों पर सन्देह समाप्त किया जा सके और दी गई प्रतिज्ञा की विश्वसनीयता की पुष्टि की जा सके। हालाँकि लोग बार-बार झूठ बोलने और शपथें तोड़ने के माध्यम से शपथों का मज़ाक उड़ाते हैं, फिर भी इसके द्वारा किसी के शब्दों की निष्ठा प्रकट होती है।

स्वाभाविक रूप से, शपथ केवल उस व्यक्ति के चरित्र के बराबर होती है जो इसे लेता है। इसलिए हम जानते हैं कि परमेश्वर की प्रतिज्ञाएँ भरोसेमंद हैं, और इसका यदि कोई अन्य कारण नहीं है तो केवल यह कारण ही पर्याप्त है कि ये स्वयं परमेश्वर ने दी हैं। उसे अपनी प्रतिज्ञा को शपथ से सुनिश्चित करने की आवश्यकता नहीं थी; केवल परमेश्वर द्वारा अपने लोगों को दी गई प्रतिज्ञा ही काफी है कि हम उस पर विश्वास करें। फिर भी, उसने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए खुद की शपथ ली, क्योंकि उसके स्वयं से बड़ा और कोई है ही नहीं जिसकी वह शपथ ले सकता।

परमेश्वर हमें निराशा के संसार से आशा की वास्तविकता में लाया है, और हमारी आत्माओं का लंगर सुरक्षित और निश्चित है। यह एक अचल वस्तु से बंधा हुआ है, अर्थात परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं से और उस परमेश्वर द्वारा, जो झूठ नहीं बोल सकता, अदृश्य स्वर्गिक क्षेत्र में बांधा गया है। वास्तव में ये प्रतिज्ञाएँ इतनी सुरक्षित हैं कि इन्हें दूसरों के साथ प्रचार में साझा करना उन्हें आकर्षक बनाता है, क्योंकि हम एक ऐसे संसार में रहते हैं जो निराशा से भरा हुआ है और एक ऐसी संस्कृति में जीते हैं जो अपने असन्तोष को नकली मुस्कान, छुट्टियों और भौतिक लाभों से ढकने की कोशिश करती है।

कितना अद्‌भुत है कि हम ऐसे लोग हो सकते हैं जो विश्वास में दृढ़ हैं, और अपने परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं के लंगर से सुरक्षित हैं। यीशु मसीह हमारे विश्वास के योग्य है और हम यह जान सकते हैं कि “परमेश्वर की जितनी प्रतिज्ञाएँ हैं, वे सब उसी में ‘हाँ’ के साथ हैं” (2 कुरिन्थियों 1:20), जिसका जीवन, मृत्यु, पुनरुत्थान और स्वर्गारोहण हमारे लिए एक ऐतिहासिक और शाश्वत विजय का कारण बने हैं।

परमेश्वर की कौन सी प्रतिज्ञाओं पर विश्वास करना और उन्हें अपने जीवन का आधार बनाना आपको सबसे कठिन लगता है? याद रखें कि ये प्रतिज्ञाएँ किसने दी हैं। वह वही परमेश्वर हैं जिसने निस्सन्तान और वृद्ध अब्राहम को शपथ दी थी कि उसका वंश आकाश के तारों के समान अनगिनत होगा और जिसने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। वह वही परमेश्वर हैं जिसने अपने शिष्यों को शपथ दी थी कि उसे ठुकराया और मारा जाएगा, और फिर तीन दिनों के बाद वह फिर से जीवित हो जाएगा और जिसने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की। याद रखें कि जिन प्रतिज्ञाओं पर आपको विश्वास करने में कठिनाई हो रही है, वे प्रतिज्ञाएँ किसने दी हैं। याद रखें कि वह किस तरह का परमेश्वर है। वही आपके आत्मा का लंगर और आपके भविष्य की आशा है।

भजन 105

पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: यहेजकेल 47–48; यूहन्ना 20 ◊

8 अक्तूबर : घर्षण पर विजयी होना

Alethia4India
Alethia4India
8 अक्तूबर : घर्षण पर विजयी होना
Loading
/

“जिस बुलाहट से तुम बुलाए गए थे, उसके योग्य चाल चलो, अर्थात् सारी दीनता और नम्रता सहित, और धीरज धरकर प्रेम से एक दूसरे की सह लो; और मेल के बन्धन में आत्मा की एकता रखने का यत्न करो।” इफिसियों 4:1-3

घर्षण का एक उपोत्पाद गर्मी है: जब दो या दो से अधिक वस्तुएँ एक-दूसरे से रगड़ती हैं, तो तापमान बढ़ता है। इसी प्रकार, जब आप पापी लोगों को एक साथ रखते हैं—यहाँ तक कि कलीसिया में भी, जहाँ पाप अब शासन नहीं करता, लेकिन उसकी उपस्थिति अभी भी है—वहाँ घर्षण होना तय है। हमें इस पर आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हम सही आकार में बनाई गई ईंटें नहीं हैं, जो बड़ी सुन्दरता से एक साथ फिट हो जाती हैं। हम खुरदरे और अधूरे लोग हैं। लेकिन फिर भी, हमें घर्षण के कारण अपने अन्तिम उद्देश्य से विचलित नहीं हो जाना चाहिए।

घर्षण को नजरअंदाज करने से वह गायब नहीं होगा; इसके बजाय, जब हम मसीह पर ध्यान केन्द्रित करते हैं और उसे महत्त्व देते हैं जिसे वह विश्वासियों की मण्डली के लिए महत्त्व देता है, जैसे कि आतिथ्य, एक-दूसरे के बोझों को सहन करना, आपसी प्रोत्साहन, प्रार्थना और दान, तब हम घर्षण पर विजयी होते हैं। ये मूल्य हमें यह पूछने के लिए प्रेरित नहीं करते कि “मसीह की देह मेरे लिए क्या कर सकती है?” बल्कि यह कि “मैं मसीह की देह के लिए क्या कर सकता हूँ?” जब हम इस दृष्टिकोण से काम करते हैं, तब हमारी आत्म-दया, गुस्सा और चिन्ताएँ दूर होना शुरू होते हैं।

इसलिए जबकि घर्षण की उम्मीद की जानी चाहिए, फिर भी इसे सहन नहीं किया जाना चाहिए। विश्वासियों के रूप में, हमें विनम्र और पश्चाताप करने वाले दिलों के प्रमाण दिखाने चाहिएँ। जब हम ऐसा नहीं करते, तो यह उपयुक्त हो जाता है कि कलीसिया के अन्य लोग हमारी मदद करें और यदि आवश्यक हो तो हमें प्रेमपूर्वक चुनौती दें और अनुशासित करें। सुधार काल के दौरान कलीसिया के अगुवों ने कहा था कि एक कलीसिया सच्ची कलीसिया तब होती है, जब उसमें परमेश्वर का वचन सुनाया जाता है, संस्कारों का पालन किया जाता है, और कलीसियाई अनुशासन का पालन किया जाता है।

कलीसिया में पश्चाताप न करने वाली विभाजनकारी प्रवृत्तियों को सहन करना न केवल घर्षण से उत्पन्न होने वाली गर्मी को अनियन्त्रित छोड़ने की अनुमति देता है, बल्कि यह विनाश का कारण भी बन सकता है। हम किसी को अपने भोजन कक्ष की मेज पर बैठने और हमारे परिवारों केवल इस कारण नष्ट करने की अनुमति नहीं देंगे क्योंकि उनका रवैया बुरा है; फिर भी यह कितना आसान है कि हम कलीसिया में घर्षण और विभाजन को सहन कर लें ताकि यह प्रतीत हो सके कि हम एक अच्छा, आरामदायक स्थान प्रदान कर हैं। लेकिन हमें कठिन मार्ग अपनाना होगा। कलीसिया का भविष्य इसी पर निर्भर करता है।

घर्षण आएगा। हम गलतियाँ करेंगे। इसलिए हमें एक-दूसरे के साथ प्रेम से सहन करना होगा। हमें एक-दूसरे के प्रति धैर्य रखना होगा। हमें हर सम्भव “यत्न” करना होगा ताकि हम उस एकता को बनाए रख सकें जो आत्मा हममें लाता है, जब वह हमें विश्वास के द्वारा परमेश्वर के परिवार में लाता है (इफिसियों 4:3)। दूसरे शब्दों में, हमें मसीह की तरह बनना होगा, क्योंकि उसका निःस्वार्थ अगापे प्रेम ही है जो हमें सिखाता है कि हम एक-दूसरे से बलिदानी प्रेम कैसे करें और संघर्ष पर कैसे विजयी हों। एकता एक कीमती उपहार है, और इसलिए घर्षण को सम्बोधित किया जाना चाहिए—नम्रता और धैर्य से, लेकिन फिर भी इसे सम्बोधित किया जाना चाहिए। शायद आज आपको किसी से बात करने की आवश्यकता है। शायद आज आपको किसी से पश्चाताप करने की आवश्यकता है, या किसी को क्षमा करने की आवश्यकता है, या कलीसिया के किसी सदस्य के साथ उनके घर्षण को सुलझाने में मदद करने के लिए उनके साथ चलने की आवश्यकता है।

याकूब 3:13-18

◊ पूरे वर्ष में सम्पूर्ण बाइबल पढ़ने के लिए: यहेजकेल 45–46; यूहन्ना 19:23-42