8 अप्रैल : परमेश्वर अपने लोगों को इंसाफ दिलाता है

Alethia4India
Alethia4India
8 अप्रैल : परमेश्वर अपने लोगों को इंसाफ दिलाता है
Loading
/

“जहाँ तक हो सके, तुम भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो। हे प्रियो, बदला न लेना, परन्तु परमेश्‍वर के क्रोध को अवसर दो, क्योंकि लिखा है, ‘बदला लेना मेरा काम है, प्रभु कहता है मैं ही बदला दूँगा।’ . . . बुराई से न हारो, परन्तु भलाई से बुराई को जीत लो।” रोमियों 12:18-19, 21

कल्पना करें कि एक बच्चा स्कूल से घर आता है और बहुत दुखी है, क्योंकि किसी अन्य बच्चे ने उसे कुछ बुरा कहा या उसके साथ कुछ बुरा किया है। एक ऐसी चोट के कारण, जो पहाड़ से भी बड़ी लग रही है, उसके लिए यह सोचना आसान होगा कि वह उस बच्चे से अब कभी बात नहीं करेगा जिसने उसे दुख पहुँचाया, या वह यह योजना बनाने लगे कि एक दिन मैं अपना बदला जरूर लूँगा।

लेकिन साथ ही यह भी कल्पना करें कि उसके माता-पिता उसे साधारण शब्दों में यह सन्देश लिखने का सुझाव देते हैं, जिसमें वह माफ़ी और दोस्ती, दोनों को प्रकट करता है, और अगले दिन, ऐसा करने के बाद, वह खुशी से खबर देता है: “मैंने यह कर दिया! मैं स्कूल में वह सन्देश लेकर गया और उससे काम बन गया। हम गले मिले, और हम दोस्त बन गए। यह शानदार था!”

पौलुस के इस आह्वान का पालन करने का अर्थ यही है, कि “जहाँ तक तुम्हारे ऊपर निर्भर हो, शान्ति से रहो।” कभी-कभी, शान्ति असम्भव महसूस हो सकती है; लेकिन कभी भी ऐसा न हो कि यह हमारी खुद की कमी के कारण हो। और यह इस कारण भी न हो क्योंकि हम बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं या योजना बना रहे हैं। बदला लेना तो केवल परमेश्वर का काम है, उसके लोगों का नहीं।

सच कहूँ तो, हमारे अधिकांश विवाद वास्तव में बचपन में होने वाली घटनाओं के बड़े संस्करण होते हैं। अन्याय के सामने हमारी प्रतिक्रिया यह बताती है कि वास्तव में हमारा विश्वास क्या है। क्या हम “बुराई के बदले बुराई” (1 पतरस 3:9) करेंगे, जो दुनिया का तरीका है, या क्या हम मसीह के मन के अनुसार प्रतिक्रिया करेंगे?

हमारे सभी संघर्ष और चोटें उस दर्द के सामने कुछ नहीं हैं, जो यीशु ने सहा और महसूस किया। फिर भी जब यीशु का अपमान किया गया, तो उसने बदले में अपमान नहीं किया। जब उसने दुख उठाया, तो उसने शाप या धमकी नहीं दी। हमें यह बड़ी गलती नहीं करनी चाहिए कि हम यीशु की मुक्ति को तो स्वीकार कर लें, लेकिन उसके उदाहरण को नजरअंदाज कर दें, और अपने नाम को साफ करने, अपने इरादों का पक्ष रखने, और अपने आप को स्पष्ट करने में अपना जीवन बर्बाद कर दें, और हर गलती के लिए भुगतान और हर अपमान के लिए प्रतिशोध की तलाश करते रहें। स्वाभाविक रूप से हमारे साथ ऐसा ही होता है; और हमें उस रास्ते से छुटकारा पाने के लिए यह याद रखना चाहिए कि हम परमेश्वर पर विश्वास कर सकते हैं कि वह अपने लोगों को समय पर इंसाफ दिलाएगा। इंसाफ होगा, और यह हम नहीं करेंगे। तो क्या कोई है, जिससे आपको शान्ति से सम्पर्क करने की आवश्यकता है? क्या कोई है, जिसे आप अपने क्रोध का सामना करा रहे हैं, बजाय इसके कि आप उसे अपना प्रेम दिखाएँ? प्रिय मित्र, प्रतिशोध को परमेश्वर पर छोड़ दो, और बुराई को अच्छाई से हराओ। आज ही।

1 पतरस 2:18-25

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *