28 अप्रैल : यीशु हमें उठाकर खड़ा करता है

Alethia4India
Alethia4India
28 अप्रैल : यीशु हमें उठाकर खड़ा करता है
Loading
/

“तब वह चिल्लाकर और उसे बहुत मरोड़ कर, निकल आई; और बालक मरा हुआ सा हो गया, यहाँ तक कि बहुत लोग कहने लगे कि वह मर गया। परन्तु यीशु ने उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया, और वह खड़ा हो गया।” मरकुस 9:26-27ऐसा कोई भी नहीं है, जिसकी मदद यीशु न कर सकें।

मरकुस 9 में, हम यीशु की एक बच्चे के साथ बातचीत के बारे में पढ़ते हैं, जो लम्बे समय से एक अशुद्ध आत्मा द्वारा पीड़ित था। लड़के की यह स्थिति बचपन से बनी हुई थी। वह न तो बोल सकता था और न ही सुन सकता था। जब भी दुष्ट आत्मा उसे पकड़ता, तो उसे गिरा देता और उसके मुँह से झाग निकलती, वह दाँत पीसता, और अकड़ जाता था (मरकुस 9:18)। यह युवक एक भयंकर परिस्थिति में फँसा हुआ था, असल में वह अपने शरीर में कैद था और अपने पिता, परिवार या दोस्तों से सान्त्वना की कोई भी बात सुनने में असमर्थ था, और अपने दर्द तथा भय को व्यक्त भी नहीं कर सकता था। उसमें मौजूद परमेश्वर की छवि को विकृत और नष्ट किए जाने के प्रयासों के कारण उसका जीवन कष्टों से भर गया था।

ऐसी निराशाजनक स्थिति में यीशु ने हस्तक्षेप किया और उस दुष्ट आत्मा को एक दिव्य फटकार लगाई। मसीह की इस शक्तिशाली फटकार ने शत्रु के नाकाम गुस्से को भड़का दिया और दुष्ट आत्मा ने लड़के को बुरी तरह से मरोड़ने के बाद उसे छोड़ दिया। लड़का ऐसे हो गया जैसे मर गया हो। और फिर यीशु ने उसे उठाकर खड़ा किया।

यीशु यही करता है। जिन लोगों के जीवन नष्ट हो चुके हैं और जो विनाश की ओर बढ़ रहे हैं, यीशु उन्हें थामता है और वही करता है, जो वह कर सकता है: वह उनके जीवन में प्रवेश करता है, उनका हाथ थामता है, उन्हें उठाकर खड़ा करता है . . . और वे खड़े हो जाते हैं।

केवल यीशु ही है जो सचमुच यह कह सकता है, “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ; जो कोई मुझ पर विश्‍वास करता है वह यदि मर भी जाए तौभी जीएगा, और जो कोई जीवित है और मुझ पर विश्‍वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा” (यूहन्ना 11:25-26)। केवल वही है जो किसी ऐसे व्यक्ति को, जो पूरी तरह से असहाय और खुद में परिवर्तन लाने में सक्षम नहीं होता, नया जीवन दे सकता है।

तो आज, यीशु आपके पास आता है और कहते है, तुम अपने बोझ मेरे पास क्यों नहीं लाते? तुम शिक्षा का सहारा लेकर दर्द और दुख से बाहर नहीं निकल सकते। तुम्हारे सारे घावों और उलझनों का स्थाई उत्तर चिकित्सा नहीं है। सच में, यह अच्छा है कि तुम जानते हो कि तुम यह सब अकेले नहीं कर सकते। अपने बोझ मेरे पास लाओ।

केवल यही नहीं, बल्कि वह आपके माध्यम से दूसरों के पास भी आ सकता है। आपके सम्पर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है, जिसे यीशु की मदद की जरूरत नहीं है और ऐसा कोई भी नहीं है जिसकी मदद यीशु न कर सके। चाहे किसी का जीवन कितना भी उज्ज्वल क्यों न लगे, आमतौर पर भीतर से वे पछतावे और चिन्ता से भरे होते हैं और फिर यदि यीशु हस्तक्षेप न करे, तो पाप हम सभी को धीरे-धीरे विनाश की ओर ले जा रहा है। जब आप अपने आस-पास के लोगों को इस दृष्टिकोण से देखना सीखते हैं, तब आप उनके साथ मसीह को साझा करने की इच्छा करते हैं; क्योंकि ऐसा कोई भी नहीं  है जिसकी मदद यीशु न कर सके।

लूका 19:1-10

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *